आरआरबी इस साल यानी कि साल 2018 में बहुत बडी़ भर्ती लेकर आया है। जिसमें शामिल 2 भर्तियों में से एक यानी कि आरआरबी एएलपी की परीक्षा आयोजित हो चुंकी हैं और अब आरआरबी ग्रुप जी की परीक्षा आयोजित होने वाली हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 सितंबर 2018 से शुरू होंगी और 14 दिसंबर 2018 तक जारी रहेंगी।हालांकि, परीक्षा की तारीख, सत्र और शहर की घोषणा उन उम्मीदवारों के लिए की गई है जिनकी परीक्षा 17 सितंबर 2018 से 16 अक्टूबर 2018 के बीच होगी। शेष उम्मीदवारों के लिए 15 सितंबर 2018 को ब्योरे की घोषणा की जाएगी। लेकिन आज हम सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम परीक्षा शुरू होने का समय बताने के लिए ये एक आर्टिकल लेकर आए हैं। आप इस आर्टिकल से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से जुडी़ सारी जानकारी देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती भर्ती 2018
उम्मीदवार को जैसे कि हम पहले ही बता चुेके हैं कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 17 सितंबर 2018 को है उनके लिए आरआरबी ने आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र 2018 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि परीक्षा का समय क्या है। आप सारी डिटेल नीचे दी गई सारणी में से देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तिथियां
एक्टिविटी | शिफ्ट 1 | शिफ्ट 2 | शिफ्ट 3 |
---|---|---|---|
रिपोर्टिंग टाइम | 07:15 | 10:45 | 14:15 |
गेट क्लोजिंग टाइम | 08:15 | 11:45 | 15:15 |
परीक्षा शुरू होने का समय | 09:00 | 12:30 | 16:00 |
नोटिस – यहां से देंखे।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2018 के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान
- अभ्यर्थियों को समय पर अच्छी तरह से रिपोर्ट करना है।
- गेट क्लोजर समय के बाद अभ्यर्थियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को ई-कॉल पत्र में सूचीबद्ध मूल फोटो आईडी में से किसी एक को ले जाना चाहिए।
- फोटोकॉपी / फोटो आईडी के एक्सरोएक्स के साथ आने वाले अभ्यर्थियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियों, ब्लूटूथ सक्षम डिवाइस, कैलकुलेटर, चूड़ियों, बेल्ट, कंगन इत्यादि की टेस्ट सेंटर के अंदर अनुमति नहीं है।
- पंजीकरण में कठिनाइयों से बचने के लिए मेहंदी / हेना को बाएं थंब पर लागू न करें।
- ई-कॉल पत्र में स्व घोषणा अनुच्छेद नहीं है। अनुच्छेद प्रदर्शित किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले कंप्यूटर स्क्रीन पर और उम्मीदवार को वही लिखना चाहिए।
- परीक्षा में किसी प्रश्न के विकल्प का चयन करने के बाद, उम्मीदवारों को सहेजना होगा। बिना सहेजे गए उत्तरों मूल्यांकन के लिए नहीं लिया जाएगा।