तारीख |
जानकारी |
1 जनवरी 2018 |
- इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित होल्कर स्टेडियम में संपन्न रणजी ट्रॉफी 2017 – 2018 के फाइनल में विदर्भ ने दिल्ली को नौ विकेट से हराकर पहली बार इस घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम किया।
- केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ राजनयिक विजय केशव गोखले को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति डॉ.एस. जयशंकर के स्थान पर हुई।
- सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा पहली बार वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) लागू किया गया।
|
2 जनवरी 2018 |
- केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा बराकको मिसाइल व इससे जुड़े उपकरणों तथा बमों की खरीद के लिए दो खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी।
- महिलाओं सशक्त बनाने की ऐतहासिक पहल के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गाँधी द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल नारी और एक अन्य पोर्टल ई-संवाद का शुभारंभ किया गया।
|
3 जनवरी 2018 |
- केंद्र सरकार द्वारा बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी दी गयी।
- भारत सरकार द्वारा देश में समग्र रूप से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बेहतर करने के लिए भारत व ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन के बीच समझौता-ज्ञापन को स्वीकृति दी गयी।
|
4 जनवरी 2018 |
- केंद्र सरकार द्वारा 7.75% बचत (कर योग्य) बॉण्ड 2018 लॉन्च करने की घोषणा की गयी।
- भारतीय रेल के लिए टेक्नोलॉजी मिशन पर रेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सहमति-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।
|
5 जनवरी 2018 |
- निति आयोग द्वारा वर्ष 2018 – 19 के लिए जीडीपी विकास दर के अनुमान जारी किये।
- चन्द्रमा की परिक्रमा करने वाले और इसकी चट्टानी सतह पर चहल-कदमी करने वाले महान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- केंद्रीय सिंचाई और ऊर्जा बोर्ड द्वारा केंद्रीय जल आयोग को बड़े जलाशयों के संरक्षण व सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीबीआईपी विशेष मान्यता पुरस्कार प्रदान किया गया।
|
6 जनवरी 2018 |
- केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा खेलो इंडिया का “लोगो” जारी किया गया।
- वार्षिक मिश्रित टीम टेनिस प्रतियोगिता होपमैन कप के 30वें संस्करण के फ़ाइनल में स्विट्ज़रलैंड ने जर्मनी को 2-1 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया।
|
7 जनवरी 2018 |
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा GST दरों में कमी के सम्बन्ध में मुनाफाखोरी की शिकायतों के तेज़ी से निपटारे के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को स्वीकृति दी गयी।
- कैलोफोर्निया (यूएसए) में 75वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार वितरित किये गए। गैरी ओल्डमैन और फ्रांसिस मैक्डोरमण्ड को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
|
8 जनवरी 2018 |
- भारत और सऊदी अरब द्वारा द्विपक्षीय वार्षिक हज़ समझौता 2018 स्वीकृत किया गया।
- टेकनपुर (मध्य प्रदेश) स्थित बीएसएफ अकादमी में अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक / महानिरीक्षक सम्मेलन 2017 संपन्न हुआ।
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान नियम (एनपीसीआई) द्वारा तुरंत प्रभाव से दिलीप आस्बे को अपना प्रबन्ध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया।
- ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2017-18 क्रिकेट श्रृंखला के पांचवें व अंतिम मैच में इंग्लैंड को पराजित कर यह श्रृंखला 4-0 से अपने नाम की।
|
9 जनवरी 2018 |
- भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- भारतीय रेल की अनुसंधान इकाई ‘आरडीएसओ’ द्वारा प्रणालियों और प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नई ऑनलाइन विक्रेता पंजीयन प्रणाली की शुरुआत की गयी।
- मनाली (हिमाचल प्रदेश) की 21 वर्षीय आँचल ठाकुर ने इर्जूरूम (तुर्की) में आयोजित एफआईएस अंतराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत के लिए पहली बार अंतराष्ट्रीय पदक जीतकर इतिहास बनाया।
|
10 जनवरी 2018 |
- केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय न्याय के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए निश्चित कार्यकाल को स्वीकृति दी गयी।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा संसद सदस्य क्षेत्रीय विकास योजना (एमपीलैड्स) को 14वें वित्त आयोग की कार्य अवधि तक जारी रखने को मंजूरी दी गई।
- भारत और कनाडा के अकादमिक संस्थानों के बीच वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाने के लिए सहमति-ज्ञापन को मंजूरी दी गई।
|
11 जनवरी 2018 |
- हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का 81 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण निधन।
- चीन द्वारा बायडू -3 एम नामक नेविगेशन उपग्रहों के नए युग्म का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
|
12 जनवरी 2018 |
- इसरो द्वारा दूरसंवेदी उपग्रह कार्टोसैट – 2 सहित एक साथ 31 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। कार्टोसैट -2 इसरो का 100वां उपग्रह है।
- “गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन” द्वारा जारी विश्व के शीर्ष नेताओं से सम्बंधित ऑपीनियन ऑफ़ ग्लोबल लीडर्स नामक सर्वेक्षण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का तीसरा सर्वश्रेष्ठ नेता बताया गया है।
|
13 जनवरी 2018 |
- राजगीर (बिहार) में आयोजित धर्म – धम्म पर चौथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
- आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय प्रस्ताव की घोषणा की गयी।
- ऑकलैंड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2018 में स्पेन के रॉबर्टो बॉतिस्ता आगुत और जर्मनी की जूलिया जॉर्जिस ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल वर्ग का खिताब जीता।
|
14 जनवरी 2018 |
- एनसीडीईएक्स द्वारा देश के पहले कृषि विकल्प कारोबार की शुरुआत की गयी।
- हैदराबाद (तेलंगाना) में संपन्न प्रीमियर बैटमिंटन लीग (पीबीएल) 2017-18 के फाइनल में हैदराबाद हन्टर्स ने बंगलुरु ब्लास्टर्स को हराकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
|
15 जनवरी 2018 |
- इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की छः – दिवसीय भारत यात्रा के दौरान भारत और इजरायल द्वारा कृषि, सुरक्षा और उड्डयन सहित नौ क्षेत्रों में सहयोग हेतु समझौते किये गए।
- केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की 65वीं बैठक में देश के सभी विद्यालयों में ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड को लांच करने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
|
16 जनवरी 2018 |
- केंद्र सरकार द्वारा इसी वर्ष से हज़ यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी समाप्त करने की घोषणा की गयी।
- भारतीय उद्योग जगत के जरिये रक्षा उपकरण के विकास एवं विनिर्माण के लिए अनुसरण किये जाने वाले दिशा-निर्देशों का निर्धारण करने वाली मेक II प्रक्रिया को सरल बनाया गया।
|
17 जनवरी 2018 |
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) में इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एन्ड टेक्नोलॉजी राष्ट्र को समर्पित किया गया।
- नई दिल्ली में गुणतापरक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारत-जर्मन कार्य समूह की पांचवीं वार्षिक बैठक संपन्न हुई।
|
18 जनवरी 2018 |
- भारत द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलस्टिक मिसाइल अग्नि -5 का पांचवां सफल परिक्षण किया गया।
- भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया।
|
19 जनवरी 2018 |
- ‘डिजिटल इंडिया’ विज़न के अनुरूप राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीज़न और उद्योग जगत के सहयोग से साइबर सुरक्षित भारत पहल की शुरुआत की गयी।
- भारत को औपचारिक रूप से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (एजी) की सदस्यता प्रदान की गयी।
- गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किया गया। ये गुजरात की दूसरी भाजपा नेता हैं जो राज्यपाल बनाई गई हैं।
|
20 जनवरी 2018 |
- बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2018 के सातवें संस्करण का समापन हुआ।
- बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित खाद्य और कृषि पर 10वां वैश्विक फोरम सम्मलेन संपन्न हुआ।
- शारजाह (यूएई) में आयोजित दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप 2018 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार यह ख़िताब अपने नाम किया।
- मुंबई में 63वें फिल्मफेयर पुरस्कार वितरित किए गए। विद्या बालन और इरफ़ान खान को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।
|
21 जनवरी 2018 |
- ओएनजीसी द्वारा एचपीसीएल में केंद्र सरकार के सम्पूर्ण 51.11% शेयर का अधिग्रहण करने पर सहमति दी गई।
- बिहार में दहेज़-बाल विवाह के विरुद्ध 14019 किमी की सबसे लम्बी मानव श्रंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया।
- वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत को भारत के 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति दी गई। पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को नया चुनाव आयुक्त बनाया गया।
- भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने स्वीडिश ओपन जूनियर इंटरनेशनल सीरीज 2018 में मैड्स क्रिस्टोफ़रसन (डैनमार्क) को हराकर पहली अंतराष्ट्रीय ख़िताबी जीत दर्ज़ की।
- पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित आठवीं भारतीय छात्र संसद में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत के आदर्श मुख्यमंत्री का शीर्षक और सम्मान प्रदान किया गया।
|
22 जनवरी 2018 |
- केंद्र सरकार, उत्तराखंड सरकार और विश्व बैंक द्वारा उत्तराखंड के नगरीय शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति सेवाओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 120 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया गया।
- एस.सोमनाथ द्वारा इसरो के प्रक्षेपण यानों के लिए मुख्य केंद्र विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के नए निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया।
- कर्नाटक की आर.उषादेवी नागराज ने सीनियर नेशनल वूमेंस बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2018 के फाइनल में एम. चित्रा को हराकर ख़िताबी जीत दर्ज़ की।
|
23 जनवरी 2018 |
- नयी दिल्ली में आयोजित आसियान-भारत व्यवसाय एवं निवेश सम्मेलन तथा एक्सपो का समापन हुआ।
- दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में संपन्न 79वीं जूनियर एंड यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अर्चना कामथ ने जूनियर गर्ल्स और यूथ गर्ल्स वर्ग में दोहरी सफलता अर्जित की।
|
24 जनवरी 2018 |
- भारत सरकार की बंगलुरु जलापूर्ति एवं सीवरेज परियोजना के लिए जापान द्वारा लगभग 2587 करोड़ रूपये की जेआईसीए आधिकारिक विकास ऋण सहायता की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2017 वितरित किए गए। इस वर्ष कुल 18 बच्चों को सम्मानित किया गया।
- विश्व आर्थिक मंच द्वारा विश्व को हैकर्स और डाटा के बढ़ते उल्लंघन से बचाने के लिए ग्लोबल सेंटर फॉर साइबर सिक्युरिटी स्थापित करने की घोषणा की गयी।
|
25 जनवरी 2018 |
- देश के 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पदम् पुरस्कार 2018 के विजेताओं की घोषणा की गयी। इस वर्ष 3 पदम् विभूषण, 9 पदम् भूषण और 73 पद्मश्री पुरस्कार दिए जायेंगे।
- वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वी. नारायण द्वारा अंतरिक्ष इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया।
|
26 जनवरी 2018 |
- नयी दिल्ली में संपन्न आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मलेन में भारत और प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आसियान-भारत के राजनायिकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गयी।
- सम्पूर्ण देश में 69वां गणत्रंत्र दिवस मनाया गया। दिल्ली के राजपथ में हुई परेड में पहली बार दस आसियान देशों के प्रमुख्य चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए।
|
Discussion about this post