• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » सरकारी नौकरी » रेलवे भर्ती » आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2018-19 : पीईटी के लिए जरूरी अनुदेश

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2018-19 : पीईटी के लिए जरूरी अनुदेश

by Preeti Kumari
March 12, 2019
in रेलवे भर्ती
Reading Time: 1 min read
0
aglasem hindi

आरआरबी ग्रुप डी 2018-19 की सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अब पीईटी की तैयारी में लग गए हैं। पीईटी यानि कि शारीरिक दक्षता परीक्षण 21 मार्च, 2019 से आयोजित की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 10 दिन पहले इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पीईटी के लिए जो भी उम्मीदवार चुने गए हैं उनके लिए इंडियन रेलवे द्वारा जरूरी अनुदेश जारी किया गया है।

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2018-19 के लिए जरूरी अनुदेश

पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का ये मतलब बिल्कुल भी नही है कि उम्मीदवार रेलवे में नियुक्ति के पात्र हो गए हैं, बता दें कि एडमिट कार्ड केवल पीईटी के लिए जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2018-19 के लिए चुने गए हैं और जिन उम्मीदवारों का भी एडमिट कार्ड जारी किया गया है वो नीचे दिए गए इन बातों  का विशेष ध्यान रखें।

पीईटी एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ना भूलें ये बातें-

  • जिन भी उम्मीदवारों का पीईटी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा वो अपने एडमिट कार्ड में पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो चिपका लें।
  • साथ ही उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सारी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
  • अगर एडमिट कार्ड पर कोई गलत जानकारी छपी है तो उम्मीदवार पीईटी की तारीख से एक हफ्ते  पहले आरआरसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
  • पीईटी के लिए एडमिट कार्ड लेकर आना आनिवार्य है, जिन उम्मीदवारों के पास रेलवे द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड नहीं होगा उन्हें पीईटी स्थल के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा।

पीईटी के लिए ड्रेस नियम

  • पुरूषों के लिए- शॉर्ट्स या पतलून, शर्ट या टी-शर्ट, कैनवास या खेल के जूते जो दौड़ने के लिए आरामदायक हो।
  • महिलाओं के लिए- शर्ट या टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स या सलवार कमीज, कैनवास या खेल के जूते जो दौड़ने के लिए आरामदायक हो।

पीईटी के लिए मापदंड इस प्रकार है-

बता दें कि पीईटी की परीक्षा के लिए पुरूष और महिला के लिए अलग नियम बनाये गए हैं। जो निम्न प्रकार से है-

  • पुरूष उम्मीदवारों के लिए
    • पुरूषों को 35 किलोग्राम का भार उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी।
    • पुरूषों को 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सैकेंड में लगानी होगी।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए
    • महिलाओं को 20 किलोग्राम का भार उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी।
    • महिलाओं को 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सैकेंड में लगानी होगी।

पीईटी स्थल के अंदर भूलकर भी ये चीजें साथ लेकर न जाएं-

  • उम्मीदवार पीईटी स्थल के अंदर बैग, पेंसिल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- सेल फोन, कैमरा और टाइम रिकॉर्डर आदि लेकर नहीं जा सकते।
  • अगर उम्मीदवार के पास ये सभी चीजे होती है तो उन्हें अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी कार्यस्थल में जाने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें-

  • उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में दर्शाये गए समय के एक घंटे पहले पीईटी स्थान पर आना होगा।
  • उम्मीदवार के किसी भी अनुरोध पर पीईटी की तारीख, समय या स्थान में परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को पीईटी के लिए आवश्यकता पड़ने पर दो या तीन दिन तक रूकना पड़ सकता है।
  • पीईटी परीक्षा के लिए जो भी उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें परीक्षा से पहले डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कर लें। किसी भी तरह की अनुष्ठ घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
  • उम्मीदवारों को शारीरिक क्षमता परीक्षा के स्थान पर रेवले अधिकारियों के अनुदेशों का सख्त पालन करना है।
  • उम्मीदवारों को पीईटी के लिए आते समय अपने रहने के लिए अपनी व्यवस्था स्वंय करनी है।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान लगने वाली चोट या होने वाले नुकसान के लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
  • पीईटी के लिए उम्मीदवारों को केवल एक ही मौका दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में उम्मीदवार को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

पीईटी के लिए रद्द की जा सकती है पात्रता, अगर-

  • उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता मापदंड को ठीक तरह से पढ़ लें। अगर आप पीईटी के लिए सभी नियमों और शर्तों को पूरा करते हैं तो ही पीईटी के लिए उपस्थित रहें। किसी भी स्टेप पर अगर पता चलता है कि आप योग्यता मापदंडो की शर्तों को पूरा नहीं करते तो आपको अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।
  • पीईटी समिति द्वारा उम्मीदवार की योग्यता और अयोग्यता के संबंध में स्थल पर किया गया निर्णय की अंतिम होगा।
  • पीईटी के संबंध में कोई भी अनैतिक माध्यम अपनाए जाने पर या फिर पीईटी स्थल पर किसी भी तरह की अशांति फैलाए जाने वाले उम्मीदवार को अयोग्य करार दे दिया जाएगा।
  • साथ ही ऐसे उम्मीदवारों को दो वर्ष या हमेशा के लिए रेलवे की हर भर्ती के लिए बहिष्कार कर दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है।
  • किसी भी प्रकार के प्रचार करने पर उम्मीदवारों को अपात्र कर दिया जाएगा।
  • अगर उम्मीदवार पीईटी स्थल के अंदर बैग, पेंसिल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- सेल फोन, कैमरा और टाइम रिकॉर्डर आदि लेकर जाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप़ डी भर्ती को पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द या संशोधित करने और शर्तों को जोड़ने का अधिकार रेलवे के पास है। पीईटी केवल योग्यता परीक्षा है। पीईटी के परिणाम उसी दिन यथासंभव परीक्षण के बाद घोषित कर दिए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी पीईटी में उत्तीर्ण होने पर भी नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकता।

Continue Reading
Tags: आरआरबीआरआरबी ग्रुप डीरेलवे भर्तीरेलवे ग्रुप डीपीईटीwww.indianrailways.gov.in

Related Posts

aglasem hindi
रेलवे भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2022 ( RRB NTPC Recruitment 2022) : फेज II एग्जाम डेट, एडिशनल रिजल्ट आदि

aglasem hindi
रेलवे भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती रिजल्ट 2022 ( RRB NTPC Result 2022) : रिवाइज्ड रिजल्ट जारी

aglasem hindi
रेलवे भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2022 : यहाँ से जाने

aglasem hindi
रेलवे भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तारीख 2022 : सीबीटी -2 एग्जाम डेट घोषित

Next Post
aglasem hindi

आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Registrations Open!!

LPU Admission 2022 Open - India's Top Ranked University

Top Three

यूपी सुपर टेट 2022 (UP Super TET 2022) : अधिसूचना, आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

aglasem hindi

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 | RBSE 8th Result 2022 : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे

indian states cm and governor

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Chandigarh University 2022 Application Apply Now!!