रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार फी रिफंड के लिए फॉर्म 2 मार्च से 17 मार्च 2021 के मध्य भर सकते हैं। आरआरबी मिनिस्ट्रीयल एंड आइसोलेटेड भर्ती की फी रिफंड के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट rrconline.in पर जाकर भर सकते है। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक पर जाकर भी अपना फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती अलग-अलग कई पदों के लिए निकाली गयीं हैं। इस भर्ती के द्वारा चयनित उम्मीदवार स्टेनोग्राफर, ट्रांसलेटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, फिंगर प्रिंट एग्जामिनर, कुक, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, फोटोग्राफर आदि कई पदों पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2021 सीबीटी परीक्षा 15 से 18 दिसंबर 2020 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गयी थी। रेलवे मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2019-2020 का आवेदन पत्र, रिक्ति विवरण, पात्रता मापदंड, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारियां प्राप्त करने के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2020 के लिए फी रिफंड फॉर्म जारी, नीचे दी गयी लिंक से भरें फॉर्म।
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020
रेलवे मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2019-20 की सीबीटी परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जाएंगे, जो उम्मीदवार पहले चरण की परीक्षा में सफल होंगे उनको भर्ती के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। रेलवे मिनिस्टीरियल भर्ती 2019-2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 8 मार्च 2019 |
आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | |
ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | |
आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख | |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 05 दिसंबर 2020 |
परीक्षा की तारीख | 15 से 23 दिसंबर 2020 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 22-28 फरवरी 2021 |
फी रिफंड फॉर्म | 2 से 17 मार्च 2021 |
परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक

आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020 रिक्ति विवरण
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019 में अलग – अलग कुल 30 पदों के लिए भर्तियां जारी की गई है। भर्तियों के नाम और वेतन निम्न प्रकार हैं।
रिक्त पदों की कुल संख्या : 1665
- पद का नाम : जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी)
- वेतन : 25500
- पद का नाम : जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
- वेतन : 25500
- पद का नाम : जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी)
- वेतन : 35400
- पद का नाम : स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर
- वेतन : 35400
- पद का नाम : चीफ लॉ असिस्टेंट
- वेतन : 44900
- पद का नाम : लैब असिस्टेंट ग्रेड III केमिस्ट एंड मेटलर्जिस्ट
- वेतन : 19900
- पद का नाम : फिंगर प्रिंट एग्जामिनर
- वेतन : 35400
- पद का नाम : हेड कुक
- वेतन : 29200
- पद का नाम : कुक
- वेतन : 19900
- पद का नाम : सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
- वेतन : 35400
- पद का नाम : पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
- वेतन : 29200
- पद का नाम : फोटोग्राफर
- वेतन : 25500
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / बायोलॉजी (इंग्लिश मीडियम) (पुरुष)
- वेतन : 47600
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / अंग्रेजी (पुरुष)
- वेतन : 47600
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / अंग्रेजी (महिला)
- वेतन : 47600
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / जियोग्राफी (इंग्लिश मीडियम) (महिला)
- वेतन : 47600
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / फिजिक्स (पुरुष)
- वेतन : 47600
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / फिजिक्स (महिला)
- वेतन : 47600
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / पोलिटिकल साइंस (महिला)
- वेतन : 47600
- पद का नाम : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / कंप्यूटर साइंस
- वेतन : 47600
- पद का नाम : ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / कंप्यूटर साइंस
- वेतन : 44900
- पद का नाम : ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / होम साइंस (महिला)
- वेतन : 44900
- पद का नाम : ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / हिंदी (महिला)
- वेतन : 44900
- पद का नाम : ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / सोशल साइंस (महिला)
- वेतन : 44900
- पद का नाम : फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (इंग्लिश मीडियम) (पुरुष)
- वेतन : 44900
- पद का नाम : फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (इंग्लिश मीडियम) (महिला)
- वेतन : 44900
- पद का नाम : असिस्टेंट मिस्ट्रेस (जूनियर स्कूल)
- वेतन : 35400
- पद का नाम : म्यूजिक मिस्ट्रेस
- वेतन : 35400
- पद का नाम : डांस मिस्ट्रेस
- वेतन : 35400
- पद का नाम : लेबोरेटरी असिस्टेंट / स्कूल
- वेतन : 25500
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020
सभी पदों के लिए अलग – अलग शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा तय की गई है।
पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी) | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
चीफ लॉ असिस्टेंट | 18 वर्ष | 40 वर्ष |
लैब असिस्टेंट ग्रेड III केमिस्ट एंड मेटलर्जिस्ट | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
फिंगर प्रिंट एग्जामिनर | 20 वर्ष | 35 वर्ष |
हेड कुक | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
कुक | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
पब्लिसिटी इंस्पेक्टर | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
फोटोग्राफर | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / बायोलॉजी (इंग्लिश मीडियम) (पुरुष) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / अंग्रेजी (पुरुष) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / अंग्रेजी (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / जियोग्राफी (इंग्लिश मीडियम) (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / फिजिक्स (पुरुष) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / फिजिक्स (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / पोलिटिकल साइंस (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर / कंप्यूटर साइंस | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / कंप्यूटर साइंस | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / होम साइंस (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / हिंदी (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर / सोशल साइंस (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (इंग्लिश मीडियम) (पुरुष) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (इंग्लिश मीडियम) (महिला) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
असिस्टेंट मिस्ट्रेस (जूनियर स्कूल) | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
म्यूजिक मिस्ट्रेस | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
डांस मिस्ट्रेस | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
लेबोरेटरी असिस्टेंट / स्कूल | 18 वर्ष | 45 वर्ष |
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती फी रिफंड फॉर्म 2021
रेलवे मिनिस्ट्रीयल एन्ड आइसोलेटेड भर्ती 2019-21 की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट समाप्त होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की फी रिफंड की जाएगी। परीक्षार्थी नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके फी रिफंड के लिए फॉर्म भर सकते हैं। फी रिफंड के लिए आपको दी गयी लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन के लिए आपको अपना रोल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ की ज़रुरत होगी।
फी रिफंड : आरआरबी मिनिस्ट्रीयल एन्ड आइसोलेटेड भर्ती फी रिफंड फॉर्म यहाँ से भरें।
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019 आवेदन पत्र
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन दिनांक 8 मार्च 2019 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 7 अप्रैल 2019 तय की गई है। बात दें कि आखिरी तारीख को रात 11:59 बजे तक ही आवेदन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन के फाइनल सुब्मिशम की आखिरी तारीख दिनांक 16 अप्रैल 2019 तक की गई है। 16 अप्रैल 2019 को रात 11:59 बजे के बाद एप्लीकेशन सब्मिशन के लिंक को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
सभी उम्मीदवारों को बात दें कि आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019 के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से भरे जाने वाले आवेदन मान्य नहीं होता है। एक से अधिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन को रद्द कर दिया जाता है। आवेदन पत्र आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आप चाहें तो इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आपको अपना फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र आदि जमा करना आवश्यक होता है। आवेदन करते समय आपको परीक्षा का माध्यम भी अपलोड करना होता है।
आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। बता दें कि आवेदन शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरे जा सकते हैं। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके साथ आप चाहें तो एसबीआई चालान और पोस्ट ऑफिस चालान के माध्यम से भी आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख दिनांक 13 अप्रैल 2019 है। 13 अप्रैल 2019 को रात 11:59 बजे तक ही आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन माध्यम से दिनांक 11 अप्रैल 2019 को दोपहर 1 बजे तक ही आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
- सीबीटी 1 परीक्षा के बाद 400 रूपए वापस कर दिए जाते हैं।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पीडब्लूडी, आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवार और महिलाओं को 250 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होता है।
- आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को सीबीटी 1 परीक्षा के बाद 250 रूपए आवेदन शुल्क वापस कर दिए जाते हैं।
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2020 एडमिट कार्ड
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020 की होने वाली सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज शाम 5 बजे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे जहाँ से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं एवं इसके साथ आप इस पेज पर ऊपर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना जरुरी है। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020 चयन प्रक्रिया
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), स्किल टेस्ट / इंटरव्यू साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है। बता दें की साक्षात्कार केवल कुछ पदों के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020 की सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आयोजित की जाती है। दस्तावेज परिक्षण के समय उम्मीदवारों को नीचे गए दस्तावेजों को साथ लाना आवश्यक है।
- दसवीं का मार्क्सशीट (जन्म तारीख के लिए)
- बारहवीं का मार्क्सशीट
- डिप्लोमा सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020 परीक्षा पैटर्न
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
- सीबीटी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के साथ ही तमिल, तेलुगू, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजरती, बंगाली, ओड़िआ, असामी, मणिपुरी और पंजाबी में भी आयोजित की जाने वाली है।
- इस सीबीटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट समय दिया जाता है।
- परीक्षा में लगभग 100 से 120 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सीबीटी परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, अरिथमेटिक, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल सइंस से प्रश्न पूछे जाने वाले हैं।
- परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी की जाती है।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवारों के 1/3 अंक काट लिए जाते हैं।
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2020 परिणाम
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-2020 की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित होने के बाद हम इस पोस्ट को अपडेट कर देंगे। बता दें कि रिजल्ट ऑनलाइन मध्यम से जारी किया जाता है। उम्मीदवार सभी जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019-20 का रिजल्ट मेरिट लिस्ट के माध्यम से जारी किया जाने वाला है। इस मेरिट लिस्ट में केवल चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल होते हैं। मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा परिक्षण आयोजित किया जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट : www.indianrailways.gov.in
अधिसूचना : आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती
Discussion about this post