भारतीय रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी के लिए विभिन्न पदों पर नौकरियां निकालीं थीं। यह भर्ती आरआरबी ग्रुप डी 2018 के कुल 62907 पदों पर निकाली गई। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) अलग अलग जगहों पर आयोजित की गई। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, उन सभी उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती सीबीटी परीक्षा 2018 की आंसर की आने का इंतजार था। बता दें कि आरआरबी मुंबई सीबीटी 1 की आधिकारिक आंसर की 11 जनवरी 2019 को जारी कर दी गयी है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbmumbai.gov.in पर जारी की गयी है। जो उम्मीदवार आरआरबी सीबीटी मुंबई 2018 की आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार हमारे इस पेज से भी आधिकारिक आंसर की देख सकेंगे। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
आरआरबी मुंबई ग्रुप डी आंसर की 2019
इस साल रेलवे भर्ती ग्रूप डी 2018 के लिए करीब 48 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। आरआरबी ग्रुप डी 2018 के लिए जितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया था लगभग उन सभी आवेदकों ने सीबीटी परीक्षा भी दी। मुंबई रेलवे भर्ती ग्रुप डी 2018 के लिए जितने भी उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थीं उन सभी उम्मीदवारों को आंसर की जारी होने का इंतजार है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा या आंसर की से जुड़ी जरूरी तारीखों को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 17 सितंबर 2018 |
परीक्षा खत्म होने की तारीख | 17 दिसंबर 2018 |
औपचारिक आंसर की जारी होने की तारीख | 11 जनवरी 2019 |
आंसर की – आरआरबी मुंबई ग्रुप डी आंसर की 2019, यहां से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट : www.rrbmumbai.gov.in
आरआरबी मुंबई ग्रुप डी आंसर की 2019 ऐसे करें डाउनलोड
इच्छुक उम्मीदवार अगर रेलवे ग्रुप डी 2018 सीबीटी परीक्षा मुंबई की आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं वो घर बैठे भी अपने स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए डाउनलोड करने के स्टेप्स को देख सकते हैं।
- उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले रेलवे बोर्ड मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbmumbai.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट ओपन होने के बाद आपके सामने आरआरबी ग्रुप डी का होम पेज खुल जाएगा।
- मेन पेज खुलने के बाद आपको लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
- लॉगिन होने के बाद आपको आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी मुंबई ग्रुप डी परीक्षा परिणाम
रेलवे ग्रुप डी 2018 सीबीटी परीक्षा के की अगर हम बात करें तो यह परीक्षा 17 सितंबर 2018 से लेकर 17 दिसंबर 2018 तक पूरे तीन महीनें तक चलीं। सीबीटी परीक्षा के परिणाम जनवरी 2019 के आखिरी तक आ सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुंबई रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2018 के लिए सीबीटी परीक्षा दी थी उन सभी के परिणाम रेलवे अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbmumbai.gov.in पर जारी करेगा। परिणामों के आधार पर ही उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। परिणामों को लेकर रेलवे बोर्ड की तरफ से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। आरआरबी ग्रुप डी 2018 के रिजल्ट जारी होते ही आप हमारे इस पेज से भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं।
Discussion about this post