आरआरबी एनटीपीसी के पहले, दुसरे और तीसरे भाग को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड आवेदन के समय सभी उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स यानी की दस्तावेजों की जाँच नहीं करती है। इसलिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के राउंड में उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होता है। उम्मीदवारों को ये भी बता दे की ओरिजिनल दस्तावेज़ों के साथ-साथ हर एक डॉक्यूमेंट के दो-दो फोटो कॉपी लाना भी अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के राउंड के लिए उम्मीदवारों को सभी ज़रूरी दस्तावेजों की जानकारी इस पेज पर मिल जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2022
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए सभी उम्मीदवारों को सशरीर अपने सभी ज़रूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। किसी भी दस्तावेज के नहीं होने से उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया वही रोक दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों का उचित ध्यान रखना है। जिससे की वो समय पर अपने सभी डाक्यूमेंट्स के साथ पहुंच सके। आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में नीचे दिए गए टेबल से जानकारी प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2022 | तिथियां |
स्टेज 1 सीबीटी परीक्षा की तिथि | 28 दिसंबर 2020 31 जुलाई 2021 |
स्टेज 2 सीबीटी परीक्षा की तिथि | मई 2022 |
स्किल टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि | ज़ारी की जाएगी |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि | ज़ारी की जाएगी |
आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड , कैसे करें डाउनलोड
आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ आसान स्टेप्स दिए गए है जिनकी सहायता से उम्मीदवार आसानी से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवार को आरआरबी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद “कॉल लेटर फॉर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अगले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालकर लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन करने के बाद उम्मीदवारों के सामने स्क्रीन पर उनका एडमिट कार्ड आ जायगा।
- उम्मीदवार डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2022 पात्रता मापदंड
जिन उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुना जाता है उनके लिए भी कुछ पात्रता मापदंड तय किये गए है। जिन्हे उम्मीदवार को पूरी करनी ज़रूरी होती है। उम्मीदवार यहाँ से जानकारी ले सकते है की उन्हें पात्रताओं को पूरा करना होता है।
- सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षाओ में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए चुना जाता है। एप्टीट्यूड टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवार को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाता है।
- रेलवे भर्ती बोर्ड 50% अधिक उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर के रखता है जिन्हे बाद में ज़रूरत पड़ने पर इस राउंड के लिए बुलाया जा सकता है।
- उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ों को प्रदर्शित करने के लिए कोई भी अधिक समय नहीं दिया जायेगा।
आरआरबी एनटीपीसी के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स
आरआरबी एनटीपीसी डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुने गए उम्मीदवारों को अपने सभी डाक्यूमेंट्स समय पर अपने साथ लाने होंगे। उम्मीदवारों को ये बता दे की उनके दस्तावेज अंग्रेजी या हिंदी भाषा में होने चाहिए। अगर उनके दस्तावेज़ किसी दुसरे भाषा में है तो उन्हें वेरिफिकेशन के लिए तय दिन में उन डाक्यूमेंट्स के ट्रांसलेटेड कॉपी के साथ शामिल होना पड़ेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए कौन कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे ये जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गयी टेबल देख सकते है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के ओरिजिनल और फोटोकॉपी के साथ ही शामिल होंगे।
डाक्यूमेंट्स | प्रूफ |
दसवीं / मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट | डेट ऑफ़ बर्थ प्रूफ के लिए |
बारहवीं सर्टिफिकेट | ऐकडेमिक प्रूफ के लिए |
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की सर्टिफिकेट | ग्रेजुएशन की डिग्री के प्रूफ के लिए |
इनकम सर्टिफिकेट | आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के प्रूफ के लिए |
कास्ट सर्टिफिकेट (एससी/एसटी) | रिज़र्व केटेगरी के प्रूफ के लिए |
माइनॉरिटी सर्टिफिकेट | माइनॉरिटी केटेगरी के प्रूफ के लिए |
एक्स सर्विसमैन के लिए सेल्फ-डेक्लेरेशन और डिस्चार्ज सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के पहले आर्मी से होने और अब डिस्चार्ज होने के प्रूफ के लिए |
डोमिसाइल सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के राज्य के प्रूफ के लिए |
लीगल दस्तावेज़ या गज़ेटेड अधिसूचना | अगर उम्मीदवार के नाम में कोई परिवर्तन है तो |
सेल्फ सर्टिफिकेशन | ट्रांसजेंडर उम्मीदवार के प्रूफ के लिए |
पेमेंट स्लिप अगर पेमेंट ऑफलाइन माध्यम से किया गया हो | एसबीआई चालान या कम्प्यूटरीकृत पोस्ट ऑफिस से भुगतान के प्रूफ के लिए |
मेडिकल सर्टिफिकेट | पीडब्ल्यूडी वर्ग से होने के प्रूफ के लिए |
पात्रता सर्टिफिकेट | भारत सरकार द्वारा प्रमाणित |
जीवनसाथी की मृत्यु सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के दोबारा विवाहित ना होने के लिए प्रूफ |
तलाक सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के तलाक होने के बाद दोबारा विवाहित ना होने के लिए प्रूफ |
एनओसी | उम्मीदवार के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के प्रूफ के लिए |
दो रंगीन फोटोग्राफ | उम्मीदवार की पहचान के लिए |
मेडिकल टेस्ट
आरआरबी एनटीपीसी सर्टिफिकेट का प्रारूप
उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों को एक तय प्रारूप या फॉर्मेट में जमा करना होता है। उम्मीदवार इसकी जानकारी नीचे दिए गए उदाहरणों से ले सकते है।
SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
SC/ST वर्ग के लिए फॉर्म यहाँ प्राप्त करें।
OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
OBC फॉर्म यहाँ से प्राप्त करें।
आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों के लिए इनकम सर्टिफिकेट
पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए
स्क्राइब उम्मीदवारों के लिए
पूर्व सर्विसमैन के लिए
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2021-2022