आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2019 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल के पद के लिए बहुत सी भर्तियां निकाली है। कुल भर्तियों की संख्या 1937 है। ये भर्तियों पैरामेडिकल कैटेगिरी के अलग अलग पदों के लिए निकाली गई है। रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीटी यानि कि कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट देना था। सीबीटी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और मेरिट लिस्ट के आधार पर इनकी नियुक्ति की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को भी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही उम्मीदवार इस पद के लिए नियुक्त किया जाएगा। आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए कृप्या इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2019
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2019 के लिए सीबीटी परीक्षा आयोजित की गयी थी। बता दें कि ये परीक्षा 19, 20, 21 जून 2019 को आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा के होने के बाद इसका रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया था। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा। इसके अलावा इस पद के लिए जिन उम्मीदवारों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया उनके नाम की लिस्ट ऑनलाइन जारी की जाएगी। आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2019 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
परीक्षा की तिथि | 19, 20, 21 जून 2019 |
रिजल्ट | 08 सितम्बर 2019 |
रिजल्ट- आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2019 का रिजल्ट यहाँ प्राप्त करें।
ऐसे प्राप्त करें आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2019
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती एडमिट कार्ड 2019 के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज खुलने के बाद आपको (CEN) No.02/2019 for PARAMEDICAL CATEGORIES का ऑप्शन दिखेगा, उसके ठीक नीचे आपको result का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद परिणाम पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्म तिथि भरनी होगी।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबा दें।
- सबमिट का बटन दबाते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य की सुरक्षा के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे (IR) भारत की राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली है जो रेल मंत्रालय द्वारा संचालित है। यह आकार में दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क का प्रबंधन करता है, जिसमें कुल 67,368 किलोमीटर (41,861 मील) मार्ग पर कुल ट्रैक 121,407 किलोमीटर (75,439 मील) है। भारतीय रेलवे (IR) भारत भर के 7,34 स्टेशनों से लंबी दूरी और उपनगरीय दोनों मार्गों पर प्रतिदिन 20,000 से अधिक यात्री ट्रेनें चलाता है। मार्च 2017 तक, आईआर के रोलिंग स्टॉक में 277,987 फ्रेट वैगन, 70,937 यात्री कोच और 11,452 लोकोमोटिव शामिल थे। आईआर भारत में कई स्थानों पर लोकोमोटिव और कोच-उत्पादन सुविधाओं का मालिक है। दुनिया के आठवें सबसे बड़े नियोक्ता, मार्च 2017 तक इसके 1.308 मिलियन कर्मचारी थे।
आधिकारिक वेबसाइट- www.indianrailways.gov.in