आरआरबी ग्रुप डी 2018 की परीक्षा समाप्त हो गई है। यह परीक्षा दिनांक 17 सितंबर 2018 को शुरू हो कर दिनांक 17 दिसंबर 2018 को समाप्त हुई थी। रेलवे भर्ती ग्रुप डी 2018 की परीक्षा कुल 62907 पदों के लिए आयोजित की गई। रेलवे ग्रुप डी 2018 की सीबीटी परीक्षा पटना के अलावा और दूसरे शहरों में भी आयोजित की गई। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गयी है। आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 11 जनवरी 2019 को घोषित कर दी गयी है। खबरों के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी की जा सकता है। आरआरबी पटना ग्रुप डी आंसर की 2019 आरआरबी पटना के आधिकारिक वेबसाइट rrbpatna.gov.in पर जारी की गयी है। इस पोस्ट के माध्यम से आप आरआरबी पटना ग्रुप डी आंसर की 2019 देख सकते हैं।
आरआरबी पटना ग्रुप डी आंसर की 2019
आंसर की के माध्यम से रेलवे ग्रुप डी 2018 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणाम जारी होने से पहले अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार उत्तर कुंजी 2019 के खिलाफ अपनी आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2019 की लिंक के साथ ही हम उसे डाउनलोड करने के स्टेप्स भी बता रहे हैं। आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स जानने के लिए हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। के आरआरबी ग्रुप डी 2018 की परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें निम्न प्रकार हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | दिनांक |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 17 सितम्बर 2018 |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | 14 दिसंबर 2018 |
आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख | 11 जनवरी 2019 |
आंसर की : आरआरबी पटना ग्रुप डी आंसर की 2019 यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : rrbpatna.gov.in
आरआरबी पटना ग्रुप डी आंसर की 2019 कैसे करें डाउनलोड
इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप घर बैठे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले रेलवे ग्रुप डी पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन करने के बाद आपके सामने आरआरबी ग्रुप डी पटना का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज कई ऑप्शन लगे होते हैं।
- वहां लॉगइन के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया पेज खुलता है।
- यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख डालनी होगी।
- लॉगइन करने के बाद के बाद आंसर की के लिंक को खोलें।
- लिंक खुलते ही रेलवे ग्रुप डी पटना का आंसर की खुल जाएगा।
- अब आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2019
आरआरबी ग्रुप डी 2018 की परीक्षा के परिणाम जनवरी 2019 की आखिरी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। आरआरबी पटना 2019 का परिणाम rrbpatna.gov.in पर जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उसकी लिंक हम यहां अपडेट कर देंगे। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी 1 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीटी 1 के परिणाम जारी होने के बाद रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी 2 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही योग्य उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
Discussion about this post