रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के अंतर्गत भारी मात्रा में भर्ती निकाली गई हैं। यह भर्ती कुल 62,907 पदों पर निकाली गई हैं। जिसके लिए बहुत अधिक संख्या में आवेदन भी किए गए। जिन उम्मीदवारों ने सही से आवेदन किए उन उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के लिए बुलाया गया। परीक्षा होने बाद उम्मीदवारों को अब आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार है। उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी रांची आंसर की rrbranchi.gov.in पर जारी कर दी गयी है। आधिकारिक उत्तर कुंजी 11 जनवरी 2019 को जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी आंसर की, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दाल कर देख सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक से आरआरबी रांची की आधिकारिक उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी रांची ग्रुप डी आंसर की से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
आरआरबी रांची ग्रुप डी आंसर की 2019
उम्मीदवार आरआरबी रांची की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए इस पेज पर आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए हुए हैं। उम्मीदवार आंसर की से अपने परिणाम का अंदाजा लगा सकते हैं। आरआरबी रांची ग्रुप डी आंसर की से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीख |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 17 सितंबर 2018 |
परीक्षा खत्म होने की तारीख | 17 दिसंबर 2018 |
औपचारिक आंंसर की जारी होने की तारीख | 11 जनवरी 2019 |
आंसर की – आरआरबी रांची ग्रुप डी आंसर की, यहां से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट : rrbranchi.gov.in
आरआरबी रांची ग्रुप डी आंसर की 2019 कैसे डाउनलोड करें
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी रांची की आधिकारिक उत्तर कुंजी rrbranchi.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स को फोलो करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर आसानी से आरआरबी रांची आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को rrbranchi.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आरआरबी रांची का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज खुलने के बाद प्रोग्रम एंड अपडेट कॉलम दिखाई देगा।
- उस कॉलम में आपको आरआरबी ग्रुप डी रांची आंसर का अॉप्शन दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को उस अॉप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आधिकारिक आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी डालनी होगी।
- सभी जानकारी डालने के बाद उम्मीदवारों को सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आरआरबी रांची ग्रुप डी आंसर की आ जाएगी।
- आरआरबी रांची ग्रुप डी आंसर को उम्मीदवार डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
आरआरबी रांची ग्रुप डी 2019 परीक्षा परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा के परिणाम का इंतजार उम्मीदवारों को काफी समय से है। खबरों के अनुसार आरआरबी रांची ग्रुप डी का रिजल्ट जनवरी 2019 के आखिरी तक आ सकता है। उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकेंगे।
Discussion about this post