जो उम्मीदवार आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की सीबीटी की परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में उत्तीर्ण हो जाते है उन्हें आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा की अंतिम प्रक्रिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होती है जिसके आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चुनाव किया जाता है। उम्मीदवारों ने आवेदन करते समय सारी जानकारियां सही भरी थी या नहीं इसकी जाँच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में की जाती है। उम्मीदवारों को अपने सभी डाक्यूमेंट्स ओरिजिनल कॉपी के साथ साथ उसकी दो फोटो कॉपी भी रखनी है। उम्मीदवारों को इसके साथ ही अपने फोटो की दो कॉपी भी रखनी है। आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2019-2021 के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।
आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2019-2021
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए उम्मीदवार का प्रस्तुत होना जरूरी है। उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जो भी तिथि, समय और स्थान तय की जाए उम्मीदवार का वहां समय पर पहुंचना जरूरी है। उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचे। उम्मीदवारों को ये बता दे की दस्तावेजों को जमा करने के लिए तय समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। किसी भी जरूरी दस्तावेज के न होने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल से महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2019 | तिथि |
---|---|
सीबीटी परीक्षा की तिथि | अप्रैल 2021 से जून 2021 तक |
फिजिकल टेस्ट की तिथि | जारी की जायेगी |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि | जारी की जायेगी |
आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड, सीबीटी परीक्षा में चुने हुए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स की सहायता ले सकते है।
- उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या फिर इस पेज पर दिए गए लिंक पर जायेंगे।
- इसके बाद ” कॉल लेटर फॉर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन CEN RRC 01/2019″ के लिंक पर पर क्लिक करेंगे।
- उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ प्रविष्ट कर के लॉगिन करेंगे।
- आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2019-21 का एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आपके सामने होगा।
- सारी जानकारियां अच्छे से पढ़ के उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और उसका प्रिंटआउट भी निकाल ले।
आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : पात्रता मापदंड
आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड तक पहुंचने के लिए पात्रता मापदंडो को जानना बहुत ज़रुरी है। आरआरसी ग्रुप डी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को पहले पात्रता मापदंडो को पूरा करना पड़ेगा। उमीदवार नीचे दिए गए पॉइंट्स से जानकारी प्राप्त करें।
- उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा के अंको के आधार पर पीईटी परीक्षा के लिए चुना जायेगा। जिसके बाद उम्मीदवारों के उत्तीर्ण होने पर ही उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जायेगा।
- अगर किन्ही दो उम्मीदवारों के सामान अंक होते है तो उस स्थिति में जिस उम्मीदवार की उम्र बड़ी होगी उसे चुना जायेगा। यानि की चुनाव डेट ऑफ़ बर्थ के आधार पर किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सुने जाने के लिए उन्हे मेडिकल की परीक्षा भी पास करनी जरूरी है जिसका आयोजन रेलवे के किसी भी हॉस्पिटल में किया जायेगा।
आरआरसी ग्रुप डी के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को ये बता दें की दस्तावेज सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही जमा किये जा सकेंगे। अगर किसी उम्मीदवार के दस्तावेज़ किसी दुसरे भाषा में है तो उन्हें उनके डाक्यूमेंट्स के स्वयं प्रमाणित ट्रांसलेटेड प्रति के साथ शामिल होना होगा। किसी भी दस्तावेज़ को प्रस्तुत ना कर पाने की स्थिति में उम्मीदवार की उम्मीदवारी उसी वक़्त खत्म की जा सकती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल से जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
डाक्यूमेंट्स | प्रूफ |
दसवीं / मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट | डेट ऑफ़ बर्थ प्रूफ के लिए |
बारहवीं सर्टिफिकेट | ऐकडेमिक प्रूफ के लिए |
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की सर्टिफिकेट | ग्रेजुएशन की डिग्री के प्रूफ के लिए |
इनकम सर्टिफिकेट | आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के प्रूफ के लिए |
कास्ट सर्टिफिकेट (एससी/एसटी) | रिज़र्व केटेगरी के प्रूफ के लिए |
माइनॉरिटी सर्टिफिकेट | माइनॉरिटी केटेगरी के प्रूफ के लिए |
एक्स सर्विसमैन के लिए सेल्फ-डेक्लेरेशन और डिस्चार्ज सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के पहले आर्मी से होने और अब डिस्चार्ज होने के प्रूफ के लिए |
डोमिसाइल सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के राज्य के प्रूफ के लिए |
लीगल दस्तावेज़ या गज़ेटेड अधिसूचना | अगर उम्मीदवार के नाम में कोई परिवर्तन है तो |
सेल्फ सर्टिफिकेशन | ट्रांसजेंडर उम्मीदवार के प्रूफ के लिए |
पेमेंट स्लिप अगर पेमेंट ऑफलाइन माध्यम से किया गया हो | एसबीआई चालान या कम्प्यूटरीकृत पोस्ट ऑफिस से भुगतान के प्रूफ के लिए |
मेडिकल सर्टिफिकेट | पीडब्ल्यूडी वर्ग से होने के प्रूफ के लिए |
पात्रता सर्टिफिकेट | भारत सरकार द्वारा प्रमाणित |
जीवनसाथी की मृत्यु सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के दोबारा विवाहित ना होने के लिए प्रूफ |
तलाक सर्टिफिकेट | उम्मीदवार के तलाक होने के बाद दोबारा विवाहित ना होने के लिए प्रूफ |
एनओसी | उम्मीदवार के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के प्रूफ के लिए |
दो रंगीन फोटोग्राफ | उम्मीदवार की पहचान के लिए |
आरआरसी ग्रुप डी सर्टिफिकेट का प्रारूप
रेलवे भर्ती बोर्ड एक तय फॉर्मेट में ही दस्तावेजों को मंजूर करता है। यहाँ से जाने सभी सर्टिफिकेट्स के प्रारूप।
SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
SC/ST वर्ग के लिए फॉर्म यहाँ प्राप्त करें।
OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
OBC फॉर्म यहाँ से प्राप्त करें।
इनकम सर्टिफिकेट
इनकम सर्टिफिकेट फॉर्म यहाँ से प्राप्त करें।
मेडिकल सर्टिफिकेट
मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्म यहाँ प्राप्त करें।
पूर्व सर्विसमैन उम्मीदवार के सर्टिफिकेट
पूर्व सर्विसमैन के लिए फॉर्म यहाँ प्राप्त करें
आरआरसी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया
आरआरसी ग्रुप डी की परीक्षा तीन स्तरों में होती है। सीबीटी , पीईटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया। इन्ही तीनो परीक्षाओ के बाद उम्मीदवार का चयन किया जाता है। रिजल्ट की घोषणा इसके बाद ही की जाती है। जो भी उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है उसी को दुसरे यानि की पीईटी की परीक्षा के लिए चुना जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होता है। किसी भी जरूरी दस्तावेज के अभाव में उम्मीदवार की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। अंतिम चयन उम्मीदवार के मेडिकल एग्जाम में पास होने के बाद ही किया जायेगा।
Discussion about this post