ख़बरों के अनुसार rrc level 1 group D recruitment 2019-2022 की फेज 1 परीक्षा की संभावित तिथियों को घोषित कर दिया गया है, आरआरसी ग्रुप डी सीबीटी-1 एग्जाम का आयोजन जुलाई 2022 से शुरू किया जायेगा। उम्मीदवार जिन्होंने आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है वे पूरी जानकारी आरआरबी के आधिकारिक जोनल वेबसाइट से ले सकते है। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे। RRC Group D एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार के पास यूजर आईडी और पासवर्ड का होना जरुरी है। एग्जाम डेट, एग्जाम सेंटर, शहर आदि एक बार मिल जाने पर उम्मीदवार उसमे कोई बदलाव नहीं कर सकते है। RRC Group D Exam Date 202२ के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें।
आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) भर्ती 2022
आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती 2019-2022 कुल 1,03,769 रिक्त पदों के लिए निकाली गयी है। इस भर्ती में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीटी परीक्षा से होकर गुजरना होगा। पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) भर्ती 2019-2022 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
ट्रेवल पास डाउनलोड करने की तिथि | जारी की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | परीक्षा से 4 दिन पूर्व |
परीक्षा की तिथि | जुलाई 2022 |
रिजल्ट | जारी किया जाएगा |
एग्जाम डेट – ग्रुप डी परीक्षा 2021 एग्जाम डेट की नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट – www.indianrailways.gov.in पर होगा जारी।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट 2022, कैसे देखें
उम्मीदवारों को हम यहाँ परीक्षा की तारीख देखने के कुछ आसान स्टेप्स बता रहे है। इन आसान स्टेप्स का उपयोग उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख देखने में उपयोग करेंगे। निचे दिए गए स्टेप्स देखें।
- आरआरबी के किसी भी जोन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या फिर हमारे पेज पर दिए गए लिंक को खोलें।
- इसके बाद आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा 202२ के परीक्षा तारीख के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर लॉग इन का ऑप्शन दिखेगा। उसमे अपनी यूजर आईडी और डेट ऑफ़ बर्थ डाल कर लॉग इन कर ले।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- परीक्षा की तारीख देख लें और भविष्य के लिए स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आरआरसी लेवल 1 एडमिट कार्ड 202२
उम्मीदवारों की एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।
आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) भर्ती 2022
परीक्षा के बाद रिजल्ट की भी घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवारों कि सीबीटी परीक्षा अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चेन्नई, गोरखपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, रांची, सिकंदराबाद, गुवाहाटी, त्रिवंतपुरम रेलवे मंडलों के लिए आयोजित की जाएगी।
आरआरसी ग्रुप डी मॉक टेस्ट
विषय | समय | मॉक टेस्ट |
फुल टेस्ट | 100 (90 Min) | यहाँ प्राप्त करें |
गणित | 25 (22 Min) | यहाँ प्राप्त करें |
जनरल इंटेलिजेंस औ ररीजनिंग | 30 (27 Min) | यहाँ प्राप्त करें |
जनरल साइंस | 25 (22 Min) | यहाँ प्राप्त करें |
जनरल अवेयरनेस | 20 (18 Min) | यहाँ प्राप्त करें |
आधिकारिक वेबसाइट – www.indianrailways.gov.in