रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने दक्षिणी रेलवे में 2652 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जो उम्मीदवार दक्षिणी रेलवे में अप्रेंटिस के इच्छुक है वे अपना आवेदन भर सकते हैं। दक्षिणी रेलवे भर्ती 2018 के अंतर्गत फिटर, मैकेनिक, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, प्लम्बर, कारपेंटर आदि पदों के लिए 2652 रिक्तियाँ निकली है। उम्मीदवार 11 अप्रैल 2018 तक अपना आरआरसी भर्ती 2018 आवेदन पत्र कर सकते हैं। आरआरसी दक्षिणी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र डाक द्वारा भेजना होगा। उम्मीदवार हमारे इस आर्टिकल से आवेदन पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।RRC SR(दक्षिणी रेलवे) भर्ती 2018 की अधिक जानकारी जैसे की आवेदन पत्र, योग्यता, भर्ती प्रक्रिया आदि हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
आरआरसी दक्षिणी रेलवे भर्ती 2018 (RRC SR Bharti 2018)
रेलवे भर्ती सेल ने दक्षिणी रेलवे में 2652 अपरेंटिस रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 अप्रैल 2018 तक अपना आवेदन अवश्य जमा कर दें। आवेदक नीचे दी गयी लिंक से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। दक्षिणी रेलवे भर्ती 2018 की महत्त्वपूर्ण तिथियां यहां देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन पत्र जारी होने की तिथि | 12 मार्च 2018 |
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि | 11 अप्रैल 2018 |
रिक्ति विवरण
कुल पद : 2652
पदों के नाम व संख्या
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
---|---|
फिटर | 587 |
मशीनिस्ट | 57 |
टर्नर | 30 |
वेल्डर(गैस / इलेक्ट्रिक) | 456 |
एडवांस वेल्डर | 24 |
इलेक्ट्रीशियन | 734 |
इलेक्ट्रिक मैकेनिक | 112 |
पेंटर | 64 |
कारपेंटर | 154 |
डीज़ल मैकेनिक | 104 |
प्लम्बर | 108 |
वायरमैन | 68 |
रेफ्रिजरेशन एन्ड एसी मैकेनिक | 12 |
इलेक्ट्रॉनिक/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी | 29 |
इंस्ट्रुमेंटल मैकेनिक | 20 |
मानचित्रकार (सिविल) | 50 |
फ्रेशर एमटीएल (रेडियोलोजी) | 8 |
फ्रेशर एमटीएल (पैथोलॉजी) | 8 |
फ्रेशर फिटर | 27 |
कुल पद | 2652 |
आरआरसी दक्षिणी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2018 योग्यता
आयु सीमा
- 12/03/2018 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
- फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर – विज्ञान के साथ 10 + 2 प्रणाली की शिक्षा के तहत 10 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए, या उसके समकक्षों में से एक होना चाहिए और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय परिषद द्वारा जारी किए गए सूचित व्यापार में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी प्राप्त होना चाहिए।
- कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक), वायरमैन – 8 वीं कक्षा विज्ञान विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से। एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र के विषयों में से एक के रूप में ।
- मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन (रेडियोलॉजी / पैथोलॉजी) – भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ 10 + 2 शिक्षा प्रणाली के तहत 12 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- अन्य सभी पदों के लिए – मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा और एनसीवीटी द्वारा संबंधित विषय में जारी किया गया राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र।
आरआरसी दक्षिणी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2018 आवेदन पत्र
वे उम्मीदवार जो रेलवे अप्रेंटिस में इच्छुक हैं, वो जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र भर कर नीचे दिए पते पर भेज दें। दक्षिणी रेलवे में नौकरी करने का ये अच्छा मौका है। इस बार आरआरसी ने दक्षिणी रेलवे में 2652 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दी गयी लिंक से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : आरआरसी दक्षिणी रेलवे भर्ती 2018 आवेदन पत्र के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट : www.sr.indianrailways.gov.in
आवेदन पत्र भेजने का पता
The Work Shop Personnel Officer,
Office of the Chief Work Shop Manager,
Signal & Telecommunication Work Shop,
Southern Railway – Podanur
Coimbature – District Tamil Nadu – 641023
आरआरसी दक्षिणी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
आरआरसी भर्ती 2018 के अंतर्गत होने वाली दक्षिणी रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके कक्षा 10 और आईटीआई में अर्जित अंकों के द्वारा किया जायेगा। उनके अंकों के आधार पर एक चयन सूची बनाई जाएगी। इसके उपरांत चयनित उम्मीदवारों को RRC SR Bharti 2018 के शारीरिक परिक्षण के दौर से गुजरना होगा।
आरआरसी दक्षिणी रेलवे भर्ती 2018 की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।