• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 : आवेदन हुए शुरु, एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त करें

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 : आवेदन हुए शुरु, एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त करें

by AglaSem EduTech
May 24, 2022
in स्कूल बोर्ड
Reading Time: 2 mins read
0
aglasem hindi

राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के अनुसार राजस्थान राज्य में स्थित प्राइवेट स्कूलों को आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को फ्री में एडमिशन देना होता है। जो अभिभावक अपने बच्चों को आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण स्कूल नहीं भेज पाते हैं वो लोग आरटीआई की मदद से अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेज सकते हैं। इसके लिए अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया में शामिल होना होता है। आपको बता दें कि अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट rte.raj.nic.in से आरटीई ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से 15 मई 2022 तक आयोजित की गयी थी। सभी इच्छुक माता-पिता को अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन पत्र आखिरी तारीख से पहले भरना था। साथ ही आरटीई राजस्थान में नियम जो तय किए गए हैं उसी के अनुसार प्रक्रिया को पूरा करना है। आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

नवीनतम – आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरु।

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23

Subscribe For Latest Updates

सबसे पहले अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया को सही नियमों के साथ पूरा करना है। जिन छात्रों को आरटीआई की मदद से प्राइवेट स्कूल में एडमिशन हो जाता है। उन छात्रों को कक्षा 8वीं तक फ्री एजुकेशन मिलती है। इसका लाभ आर्थिक रुप से कमजोर छात्र उठा सकते हैं। आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

महत्तवपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरु होने की तारीख02 मई 2022
आवेदन खत्म होने की तारीख15 मई 2022
ऑनलाइन लॉटरी जारी होने की तारीख17 मई 2022
माता – पिता के स्कूल में जाने तारीख18 से 25 मई 2022

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 पात्रता मापदंड

  • उस छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी जो गांव में रहता है।
  • अभिभावक की साल की आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।
  • एससी / एसटी / अनाथ / पीडब्लूडी / बीपीएल आदि वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

  • प्री – प्राइमरी 3+ (पीपी.3+) में एडमिशन लेने के लिए छात्र की आयु 3 साल होनी चाहिए। लेकिन 4 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • प्री – प्राइमरी 4+ (पीपी.4+) में एडमिशन लेने के लिए छात्र की आयु 3 साल 6 महीने होनी चाहिए। लेकिन 5 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • प्री – प्राइमरी 5+ (पीपी.5+) में एडमिशन लेने के लिए छात्र की आयु 4 साल 6 महीने होनी चाहिए। लेकिन 6 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पहली कक्षा में एडमिशन लेने के लिए छात्र की आयु 5 साल होनी चाहिए। लेकिन 7 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 आवेदन पत्र

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 के लिए अभिभावकों को सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होता है। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2022 से शुरु हो चुकी है। सभी को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र को भरना था। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rte.raj.nic.in से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते थे। इसके अलावा अभिभावक इस पेज पर दिए गए लिंक से भी आरटीई राजस्थान एडमिशन आवेदन पत्र 2022-23 प्राप्त कर सकते थे। सबसे पहले छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाना होता है और साथ ही अभिभावकों को अपना एक्टिव मोबाइल नंबर ही डालना होता है। क्योंकि भविष्य में सभी जरुरी जानकारी मोबाइल नंबर पर ही आएगी।

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद अभिभावकों को आवेदन पत्र को भरना होता है। आरटीई राजस्थान एडमिशन आवेदन पत्र 2022-23 में छात्र की सभी जानकारी को विस्तार से भरना होता है। जैसे कि जन्म तिथि, जिस कक्षा में एडमिशन लेना है उसका नाम, माता – पिता की वार्षिक आय, स्कूल का चयन आदि। सभी जानकारी को सही और पूरा भरने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है। आवेदन पत्र को भरने के बाद अभिभावक भविष्य के इस्तेमाल के लिए प्रिटंआउट अवश्य निकाल लें।

आवेदन पत्र – आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 आवेदन पत्र, यहां से प्राप्त करें।

आधिकारिक वेबसाइट – rajpsp.nic.in

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 चयन प्रक्रिया

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 रिजल्ट जारी होने के बाद अभिभावकों को तय किए गए दिन और समय के अनुसार निर्धारित स्कूल में जाना होता है। छात्र के माता – पिता को स्कूल में मांगे गए आवेदन पत्र और डॉक्यूमेंट के साथ जाना अनिवार्य है । आवेदन पत्र में छात्र का फोटो अवश्य होना चाहिए। स्कूल में पहुंचने के बाद अभिभावकों को एक फॉर्म भी भरना होता है जिसको स्कूल में ही सबमिट करना है। जिसके बाद अभिभावक को उस फॉर्म की रसीद दी जाएगी। छात्रों की रैंक के चयन के लिए एक लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम ऑनलाइन लॉटरी में आ गया है उन छात्रों के अभिभावकों को स्कूल में सभी डॉक्यूमेंट के साथ जाना है। आपको बता दें कि सिर्फ उन्हीं छात्रों का एडमिशन किया जाएगा जिन छात्रों के सभी डॉक्यूमेंट पूरे होगें।

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 रिजल्ट

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 का रिजल्ट आने पर सभी को अपडेट कर दिया जाएगा। अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आरटीई राजस्थान एडमिशन रिजल्ट 2022-23 जारी होने पर नीचे दिए स्टेप्स को फोलो कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • सबसे पहले अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट rte.raj.nic.in पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर अभिभावकों को दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला – लोकेशन ऑफ स्कूल, दूसरा – स्कूल का नाम।
  • लोकेशन ऑफ स्कूल से रिजल्ट देखने के लिए अभिभावक को उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। और फिर डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद कैप्चा डालकर डिस्कवर ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
  • स्कूल के नाम से रिजल्ट देखने के लिए अभिभावक को स्कूल का नाम, डिस्ट्रिक्ट, स्कूल के पहले तीन अक्षरों को डालना है।
  • इसके बाद कैप्चा डालकर डिस्कवर ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23

आरटीआई राजस्थान एडमिशन की सुविधा उन छात्रों के लिए है जो छात्र आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसमें राजस्थान राज्य के प्राइवेट स्कूल में छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। राजस्थान राज्य के हर प्राइवेट स्कूल में 25% सीट आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों के लिए होती है। इसके लिए छात्र के अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होता है। छात्रों को चयन लॉटरी के आधार पर किया जाता है। आरटीआई राजस्थान की मदद से छात्रों को प्राइवेट स्कूल में फ्री एजुकेशन की सुविधा होती है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय अभिभावकों को अपने सबसे नजदीक स्थित प्राइवेट स्कूल का चयन करना है। रिजल्ट जारी होन पर अभिभावकों को निर्धारित स्कूल में जाना है और एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करना है। आरटीआई राजस्थान एडमिशन 2022-23 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गई अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

आआरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Continue Reading
Tags: आवेदन पत्रराजस्थानएडमिशन

Related Posts

aglasem hindi
स्कूल बोर्ड

उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 (Uttrakhand Board 12th Result 2022) : यहाँ से कर सकेंगे परिणाम की जाँच

aglasem hindi
स्कूल बोर्ड

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 (Uttarakhand Board 10th Result 2022) : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे परिणाम

aglasem hindi
स्कूल बोर्ड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 (Uttarakhand Board Result 2022) : 10 वीं और 12 वीं परिणाम यहाँ से कर सकेंगे जाँच

aglasem hindi
स्कूल बोर्ड

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 | HBSE 10th Result 2022 : यहाँ से जांच सकेंगे परिणाम

Next Post
aglasem hindi

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022 (RTE Rajasthan Admission 2022)

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Top Three

aglasem hindi

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 | RBSE 8th Result 2022 : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे

indian states cm and governor

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

aglasem hindi

आरआरबी एएलपी एन्ड तकनीशियन 2018 भर्ती परीक्षा एनालिसिस : सीबीटी में पूछे गए प्रश्न – जाने क्या-क्या प्रश्न आये थे परीक्षा में

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

UPES Admission 2022 Open Apply Now!!