एमपीएसओएस ने अभी रुक जाना नहीं ओपन बोर्ड की दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है है। हर साल की तरह ही इस वर्ष की दिसंबर 2021 में होने वाली परीक्षा के लिए रुक जाना नहीं टाइम टेबल MPSOS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रुक जाना नहीं 10 वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से 24 दिसंबर 2021 और 12 वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से 30 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएँगी। छात्र Ruk Jana Nahi December 2021 Time Table की जानकारी मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल की ऑफिसियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए 10वीं कक्षा एवं 12 कक्षा के टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। छात्र रुक जाना नहीं टाइम टेेबल दिसंबर 2021 की अधिक जानकारी के लिए इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : रुक जाना नहीं दिसंबर 2021 टाइम टेबल जारी।
रुक जाना नहीं बोर्ड टाइम टेेबल दिसंबर 2021
मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं ओपन बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpsos.nic.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा के सभी पेपर की तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दिए गए 10वीं टाइम टेबल एवं 12वीं टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करके पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू होने की तिथि | 15 दिसंबर 2021 |
कक्षा 10वीं की परीक्षा की अंतिम तिथि | 24 दिसंबर 2021 |
कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू होने की तिथि | 15 दिसंबर 2021 |
कक्षा 12वीं की परीक्षा की अंतिम तिथि | 30 दिसंबर 2021 |
रुक जाना नहीं बोर्ड टाइम टेेबल दिसंबर 2021 कैसे करें डाउनलोड
जिन छात्रों ने रुक जाना नहीं योजना के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करके देख सकते हैं। डेट शीट डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए हुए हैं। आप इन स्टेप्स को पढ़कर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
- टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpsos.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों को 10वीं एवं 12वीं कक्षा के टाइम टेबल का अलग अलग लिंक दिया होगा।

- छात्रों को जिस कक्षा का टाइम टेबल प्राप्त करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने से एक नए पेज पर टाइम टेबल ओपन हो जायेगा जहां से छात्र सभी पेपर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रुक जाना नहीं बोर्ड एडमिट कार्ड 2021
जो छात्र मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं 10वीं ओर 12वीं बोर्ड 2021 की परीक्षा देंगे उनके प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही प्राप्त करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आपको उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी छात्र अपने एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें। छात्रों को बता दें कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए जब आप परीक्षा देने केंद्र पर जाएँ तो एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
रुक जाना नहीं बोर्ड
रुक जाना नहीं बोर्ड की शुरूआता साल 2016 में हुई थी। यह मध्य प्रदेश बोर्ड का ही एक हिस्सा है। रुक जाना नहीं बोर्ड का उद्देश्य है कि जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो जाते हैं उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए। इसलिए यह फेल हुए छात्रों को आगे बढ़ने का एक और मौका देती है।
आधिकारिक वेबसाइट – www.mpsos.nic.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.