रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत दिसंबर 2021 सत्र की 10 वीं और 12 वीं ओपन बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 30 दिसंबर 2021 तक किया गया था जिनके संपन्न होने के बाद अब रुक जाना नहीं रिजल्ट दिसंबर 2021 जारी कर दिया गया है। परिणाम मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpsos.nic.in पर जारी किया गया है जहाँ से आप रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दी गयी लिंक के द्वारा भी अपना परिणाम जाँच सकते हैं। रुक जाना नहीं बोर्ड रिजल्ट दिसंबर 2021 की अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
रुक जाना नहीं रिजल्ट दिसंबर 2021
रुक जाना नहीं बोर्ड दिसंबर 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों का रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रॉल नंबर डालना जरुरी है। रुक जाना नहीं बोर्ड दिसंबर 2021 रिजल्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
10वीं की परीक्षा शुरु होने की तारीख | 15 दिसंबर 2021 |
10वीं की परीक्षा खत्म होने की तारीख | 24 दिसंबर 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 03 फरवरी 2022 |
12वीं की परीक्षा शुरु होने की तारीख | 15 दिसंबर 2022 |
12वीं की परीक्षा खत्म होने की तारीख | 30 दिसंबर 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 03 फरवरी 2022 |
महत्वपूर्ण लिंक
रिजल्ट : रुक जाना नहीं दिसंबर 2021 कक्षा 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जारी।
रुक जाना नहीं बोर्ड रिजल्ट दिसंबर 2021 कैसे करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं ओपन बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- दिसंबर सत्र का रुक जाना नहीं बोर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘न्यू अनाउंसमेंट’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको ‘रिजल्ट’ के ऑप्शन पर जाना होगा।
- ‘रिजल्ट 2021’ पर जाने के बाद आपको अपनी कक्षा और अपना रोल नंबर डालना होगा।
- इसके बाद आप लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा और फिर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रुक जाना नहीं बोर्ड
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा शुरू की गई रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत फैल हुए छात्रों को फिर से पास होने का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत फेल हुए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कर उन्हें पास होने का एक और मौका दिया जाता है। जो छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं उन्हें शासन मु्फ्त कोचिंग की सुविधा भी प्रदान करता है।
आधिकारिक वेबसाइट : mpsos.mponline.gov.in
रुक जाना नहीं रिजल्ट ओपन बोर्ड रिजल्ट
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.