सैनिक स्कूल तिलैया में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कक्षा 6 और कक्षा 9 एडमिशन लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र दिनांक 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है। ऑल इंडिया सैनिक एंट्रेंस एग्जामिनेशन में उत्तीर्ण होने वाले छात्र ही सैनिक स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 | Sainik School Tilaiya Admission 2020
सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के लिए केवल लड़के ही आवेदन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल से पढ़ने वाले छात्र आगे चल कर “नेशनल डिफेंस एकेडमी” में भी एडमिशन ले सकते हैं। आवेदन करने से पहले छात्र अपनी पात्रता मापदंड अवश्य जांच लें। अगर छात्र तय किये गए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा नहीं करते तो आपके द्वारा किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 से जुड़ी कुछ जरूरी तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 05 अगस्त 2019 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 23 सितंबर 2019 |
आवेदन के रसीद की आखिरी तारीख | 23 सितंबर 2019 |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | 05 जनवरी 2020 |
मेडिकल के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | 03 फरवरी 2020 |
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | 20 मार्च 2020 |
आवेदन : सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 के लिए यहां से करें आवेदन।
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 पात्रता मापदंड
यहां से छात्र कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए तय की गई शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कक्षा 6 में एडमिशन के लिए
- किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- दिनांक 31 मार्च 2019 तक छात्रों की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 9 में एडमिशन के लिए
- किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- दिनांक 31 मार्च 2019 तक छात्रों की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 आवेदन पत्र
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिये आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र दिनांक 05 अगस्त 2019 को जारी कर दिया गया है। कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र दिनांक 23 सितंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद क्या गया आवेदन मान्य नहीं होता है। आवेदन पत्र सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके अलावा इस पेज में दिए आगये लिंक के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। छात्र केवल ऑनलाइन मध्यान से ही आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन रद्द कर दिया जाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अधूरे या गलत भरे गए आवेदन पत्र को भी ख़ारिज कर दिया जाता है।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आवेदन को अधूरा माना जाता है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। सभी वर्ग के छात्रों के लिए अलग – अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है। यहां से छात्र तय किये गए आवेदन शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- सामान्य वर्ग एवं डिफेंस कैटेगरी के छात्रों को 400 रूपए आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 एडमिट कार्ड
प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए जारी किया जाता है जिन्होंने आखिरी तारीख से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी है। अधूरे या गलत जानकारी भरने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस पेज में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक लगा दी जाएगी। छात्र चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज में दिए जाने वाले लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ूनलिने माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
एडमिट कार्ड में प्रवेश परीक्षा की कई जानकारियां दर्ज होती हैं। यहां से छात्र एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- छात्र का नाम
- छात्र का रॉल नंबर
- जन्म तारीख
- माता – पता का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- विषयों का नाम
- परीक्षा से जुड़े निर्देश
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया
सैनिक स्कूल तिलैया, झारखण्ड में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को सबसे पहले आवेदन करना होता है। आवेदन करने वाले छात्रों के लिए ऑल इंडिया सैनिक एंट्रेंस एग्जामिनेशन आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का चिकित्सा परिक्षण किया जाता है। सैनिक स्कूल तिलैया, झारखण्ड में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन लेने के लिए लिखित परीक्षा और चिकित्सा परिक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 परीक्षा पैटर्न
- कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में आयोजित की जाने वाली है।
- कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाने वाली है।
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे। जिनमे से केवल एक विकल्प सही होगा।
- कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान (विज्ञान और सामाजिक विज्ञान), भाषा और बुद्धि से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, बुद्धि, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कक्षा 6 के लिए
विषय | प्रश्न | कुल अंक |
गणित | 50 | 150 |
सामान्य ज्ञान (विज्ञान और सामाजिक विज्ञान) | 25 | 50 |
भाषा | 25 | 50 |
बुद्धि | 25 | 50 |
कुल | 125 | 300 |
कक्षा 9 के लिए
विषय | प्रश्न | कुल अंक |
गणित | 50 | 200 |
अंग्रेजी | 25 | 50 |
बुद्धि | 25 | 50 |
सामान्य विज्ञान | 25 | 50 |
सामाजिक विज्ञान | 25 | 50 |
कुल | 150 | 400 |
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 परीक्षा केंद्र
कक्षा 6 के लिए परीक्षा केंद्र
कक्षा 6 की परीक्षा कुल 13 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यहां से छात्र परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- बोकारो
- चाईबासा
- डालटनगंज
- देवघर
- धनबाद
- दुमका
- गिरिडीह
- गुमला
- हज़ारीबाग़
- जमशेदपुर
- कोडेरमा
- रांची
- साहेबगंज
कक्षा 9 के लिए परीक्षा केंद्र
- कक्षा 9 की परीक्षा रांची – मारवाड़ी +2 हाई स्कूल में आयोजित की जाएगी।
- सैनिक स्कूल तिलैया का स्कूल कोड 61 है।
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 आरक्षण
सैनिक स्कूल तिलैया में अलग – अलग वर्ग के छात्रों के लिए कुछ सीटें आरक्षित रखी जारी हैं। यहां से छात्र आरक्षित सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- कुल रिक्तियों का 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
- कुल रिक्तियों का 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
- शेष सीटों (77 प्रतिशत) में से 67 प्रतिशत बिहार के मूल छात्रों के लिए आरक्षित है।
- बचे हुए सीटों का 33 प्रतिशत अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों के जनसंख्या के अनुपात के अनुसार (75 प्रतिशत सामान्य वर्ग और 25 प्रतिशत रक्षा एवं भूतपूर्व रक्षा कर्मियों) के लिए आरक्षित होगा।
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 स्कॉलरशिप
यहां से छात्र स्कॉलरशिप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कक्षा 6 के लिए
कक्षा 9 के लिए
सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 रिजल्ट
प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाता है। रिजल्ट सैनिक स्कूल तिलैया की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद इस पेज में रिजल्ट देखने की लिंक लगा दी जाएगी। छात्र यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट मेरिट के आधार पर जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में पहले शामिल किये जाते हैं। मेरिट लिस्ट के माध्यम से चयनित छात्र कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन ले सकते हैं।
सैनिक स्कूल तिलैया, झारखण्ड
भारत में कुल 28 सैनिक स्कूल है। जिनमे से एक है सैनिक स्कूल तिलैया। सैनिक स्कूल तिलैया की स्थापना 16 सितंबर 1963 में हुई थी। यह खरखण्ड राज्य के कोडरमा जिला में स्थित है। सैनिक स्कूल तिलैया की स्थापना छात्रों को पब्लिक स्कूल की शिक्षा देने, युवा लड़कों को अच्छा भविष्य देने के उद्देश्य से किया गया था। इस स्कूल में केवल लड़के ही एडमिशन ले सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : www.sainikschooltilaiya.org
नोटिफिकेशन : सैनिक स्कूल तिलैया एडमिशन 2020 की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां से प्राप्त करें।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post