एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा सितम्बर 2021 को आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया होगा उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी कर दिया गया है। SBI Apprentice Admit Card 2021 जारी होने के बाद उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के एसबीआई अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2021 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किये गए हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। SBI Apprentice Admit Card 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
एसबीआई अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2021 | SBI Apprentice Admit Card 2021
SBI Apprentice Admit Card 2021 उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किये जायेंगे, जिन्होंने आवेदन पत्र को पूर्ण भरा है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। बता दें कि एडमिट कार्ड पर और आईडी प्रूफ पर सामान जानकारी होनी चाहिए। नीचे टेबल के माध्यम से एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 6 सितम्बर 2021 |
परीक्षा की तारीख | सितम्बर 2021 |
एडमिट कार्ड : एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
एसबीआई अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार एडमिट कार्ड दो प्रकार से डाउनलोड कर सकते है। आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट जा कर डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दें सकते है। आज हम उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ साधारण स्टेप देने वाले है। आप इन स्टेप का इस्तेमाल करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले हमारे द्वारा दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को रेगिस्ट्रशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।
एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पेन कार्ड आदि।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के समय एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लेकर जानी है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें।
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना है।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 परीक्षा सेंटर
उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य में आयोजित की जाएगी।
- हरियाणा
- अंबाला
- फरीदाबाद
- गुरुग्राम
- हिसार
- करनाल
- कुरुक्षेत्र
- पानीपत
- यमुनानगर
- दिल्ली / नई दिल्ली
- ग्रेटर नोएडा
- गाजियाबाद
- हिमाचल प्रदेश
- बिलासपुर
- हमीरपुर
- कांगड़ा
- कुल्लू
- मंडी
- पालमपुर
- शिमला
- सिरमौर
- सोलन
- ऊना
- पंजाब
- अमृतसर
- भटिंडा
- जालंधर
- लुधियाना
- मोहाली
- पटियाला
- संगरूर
- चंडीगढ़
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंको के लिए 100 सवाल पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 1 घंटे का समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप पूछे जायेंगे। उम्मीदवार लिखित परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में से दें सकते है।उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में 1/4 में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। नीचे टेबल के माध्यम से परीक्षा पैटर्न देखें देखें।
विषय | प्रश्न | अंक |
सामान्य / वित्तीय जागरूकता | 25 | 25 |
सामान्य अंग्रेजी | 25 | 25 |
मात्रात्मक रूझान | 25 | 25 |
रीज़निंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
कुल | 100 | 100 |
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 रिजल्ट
उम्मीदवारों लिखित परीक्षा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ दिन बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट जा कर देख सकते है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की अपरेंटिस ट्रेनिंग पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में आयोजित जाएगी।