स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने देश भर में 6100 पदों के लिए एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा सितम्बर 2021 को आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जो भी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे एसबीआई अपरेंटिस भर्ती एडमिट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। SBI Apprentices Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई अपरेंटिस 2021 भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड। उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कुल 100 अंको की आयोजित की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 1 घंटे का समय दिया जायेगा। एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 के बारे में अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 ( SBI Apprentices Recruitment 2021 )
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते थे। अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले चयनित उम्मीदवारों को 8000/- रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से SBI Apprentices Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 06 जुलाई 2021 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख | 26 जुलाई 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 6 सितम्बर 2021 |
परीक्षा की तारीख | सितम्बर 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 रिक्ति विवरण
कुल पद: 6100

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 31 अक्टूबर 2020 के अनुसार 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
- भारत सरकार के मापदंड अनुसार एससी / एसटी / ओबीसी और पीडव्लूडी वर्ग को आयु में आरक्षण दिया जायेगा।
- जाति प्रणाम पत्र भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वाला होना चाहिए।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 आवेदन पत्र
उम्मीदवार एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 जुलाई 2021 से कर सकते है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। SBI Apprentice 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।अपरेंटिस ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbi.co.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा सितम्बर 2021 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार लिखित परीक्षा नहीं दें सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और लोकल भाषा टेस्ट के आधार पर किये जायेगा। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षा पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवार कि लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों की 1/4 में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि एससी / एसटी / ओबीसी और पीडव्लूडी वर्ग को परीक्षा में 5 प्रतिशत अंक की छूट दी जाएगी।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंको के लिए 100 सवाल पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 1 घंटे का समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप पूछे जायेंगे। उम्मीदवार लिखित परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में से दें सकते है। नीचे टेबल के माध्यम से परीक्षा पैटर्न देखें देखें।
विषय | प्रश्न | अंक |
सामान्य / वित्तीय जागरूकता | 25 | 25 |
सामान्य अंग्रेजी | 25 | 25 |
मात्रात्मक रूझान | 25 | 25 |
रीज़निंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
कुल | 100 | 100 |
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 रिजल्ट
लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार nsdcindia.org/apprenticeship or apprenticeshipindia.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक पर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते है। उम्मीदवारों को बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे।परीक्षा करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 FAQs
उम्मीदवारों को भर्ती को लेकर कई सवाल होते है। उन्हीं सवालों के जबाब हमने नीचे दिए हुए है। उम्मीदवार इन सवाल के माध्यम से अपने मन के अंदर चल रहे सवाल को हल कर सकते है।
प्रश्न : एमबीआइ अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए कब तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है ?
उत्तर : उम्मीदवार अपरेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जुलाई से 26 जुलाई 2021 तक कर सकते है।
प्रश्न : अपरेंटिस ट्रेनिंग कब तक चलेगी ?
उत्तर : उम्मीदवारों की ट्रेनिंग एक साल तक चलेगी।
प्रश्न : लिखित परीक्षा का आयोजन किस राज्य में आयोजित की जाएगी ?
उत्तर : उम्मीदवार की लिखित परीक्षा हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी।
प्रश्न : लिखित परीक्षा का आयोजन कब किया जायेगा ?
उत्तर : लिखित परीक्षा आयोजित करने की तिथि जारी की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट : www.sbi.co.in
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त कर सकते हैं।