स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) प्रत्येक वर्ष जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करती है। जो भी उम्मीदवार क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करते है उन उम्मीदवारों के लिए एसबीआई द्वारा एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिए जारी किया जाता हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbi.co.in पर जारी किये जायेंगे। इसके साथ ही साथ आप हमारे पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड दो बार जारी किये जाते हैं। सबसे पहले प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाता है और इसके बाद मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे, नीचे दी गयी लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।
एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 (SBI Clerk Admit Card2022)
उम्मीदवारों को बता दें कि एसबीआई क्लर्क 2022 भर्ती एडमिट कार्ड दो चरणों में जारी किया जाता है। दूसरे चरण की परीक्षा के एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों को ही जारी किये जायेंगे जो पहले चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है। एसबीआई क्लर्क एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें और जरूरी तारीखों के बारे में जाननें के लिए नीचे देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तिथि | घोषित की जाएगी |
प्री परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि शिलॉन्ग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) एवं नासिक | घोषित की जाएगी |
एग्जाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेंस एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होना।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन डिटेल्स पूरी होने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- इसके बाद उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 प्राप्त कर सकेंगे।
- डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ज़रूर निकाल ले।
एसबीआई क्लर्क एग्जाम के समय उम्मीदवारों को अपने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी आईडी प्रूफ परीक्षा के वक़्त अपने साथ लाने होंगे। जिससे उनकी पहचान हो सके। उम्मीदवार की सहायता के लिए हम जानकारी दे रहे है की वो अपने साथ इनमे से कोई भी दस्तावेज परीक्षा के वक़्त अपने साथ ला सकते है।
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- पासबुक
- स्कूल या कॉलेज की आईडी कार्ड
एसबीआई क्लर्क वैकेंसी की परीक्षा के लिए उम्मीदवार को इनमे से कोई भी एक डॉक्यूमेंट परीक्षा के समय परीक्षा हॉल में अपने एडमिट कार्ड या कॉल लेटर के साथ दिखाना अनिवार्य है। इसके अनुपस्थिति में उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। एसबीआई क्लर्क एग्जाम जरुरी इंस्ट्रक्शन व एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी होंगे वही उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के हक़दार होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा देते समय कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखनी होंगी। उम्मीदवार ऑनलाइन टेस्ट देते समय परीक्षा हॉल में निम्नलिखित बातें ध्यान में रखेंगे।
- एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड के अलावा और कोई भी दस्तावेज परीक्षा हॉल में लाने की अनुमति नहीं होगी।
- संदिग्ध हरकते करने वाले उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
- उम्मीदवार को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फ़ोन या कैलकुलेटर परीक्षा हॉल में लाने की अनुमति नहीं होगी।
- उम्मीदवार को तय समय के बाद परीक्षा हॉल में बैठे की अनुमति नहीं मिलेगी।
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा पैटर्न 2022
चयन में दो चरण होंगे – प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं का पैटर्न निम्नानुसार है:
चरण -1: एसबीआई क्लर्क 2022 प्रारंभिक परीक्षा
- परीक्षा की अवधि: 1 घंटा
- परीक्षा का तरीका: कंप्यूटर-आधारित परीक्षण
- प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न
- अंक की संख्या: 100
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
अंग्रेजी | 30 | 30 |
संख्यात्मक क्षमता | 35 | 35 |
तार्किक प्रश्न | 35 | 35 |
कुल अंक | 100 | 100 |
चरण- II: एसबीआई क्लर्क 2022 मुख्य परीक्षा
- परीक्षा की अवधि: 02 घंटे 40 मिनट
- परीक्षा का तरीका: ऑनलाइन
- परीक्षा का माध्यम: प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रदान किया जाएगा।
- प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य / वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 |
सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 |
मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude) | 50 | 50 |
तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता | 50 | 60 |
कुल अंक | 190 | 200 |
एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022
परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। जिसके बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख पाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवार हमारी वेबसाइट पर भी दी गयी डायरेक्ट लिंक से एसबीआई क्लर्क रिजल्ट देख पाएंगे। प्री और मेन परीक्षा देने के बाद उत्तीर्ण छात्र ग्रुप एक्सरसाइज और साक्षात्कार देना होगा। उसके बाद उम्मीदवारों को फाइनल लिस्ट जारी किया जायेगा। उत्तीर्ण उम्मीदवार एसबीआई में क्लर्क पद के लिए चुने जायेंगे।