एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के द्वारा जल्द ही क्लर्क (जूनियर एसोसिएट- ग्राहक सहायता और बिक्री) के पद के लिए अधिसूचना जारी की जाने की उम्मीद है। बैंक हर साल जनवरी से अप्रैल के बीच SBI क्लर्क अधिसूचना 2022 जारी करता है लेकिन इस वर्ष एसबीआई की ओर के अधिसूचना तिथि और परीक्षा के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 से सम्बंधित आधिकारिक अधिसूचना एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी की जाती है। आवेदन प्रक्रिया का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, योग्यता एवं मापदंड आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित होगा , नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 (SBI Clerk Recruitment 2022)
एसबीआई क्लर्क 2022 के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को पास करना होगा। यह दोनों परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों के अंतिम रिजल्ट घोषित किए जाएंगे, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए चुना जाएगा। आप एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 की जरूरी तारीखेें नीचे बनीं टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
प्रिलिमिनरी परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि शिलॉन्ग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) एवं नासिक | घोषित की जाएगी |
एग्जाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
प्रिलिमिनरी परीक्षा परिणाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा परिणाम | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 रिक्त विवरण
- पद का नाम- क्लर्क (जूनियर असोसिएट-कस्टमर एंड सेल्स)
- पदों की संख्या – घोषित की जाएगी।
वेतनमान
- 19,900/- रूपये (Rs.17900/- plus two advance increments admissible to graduates)
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 योग्यता मापदंड
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन पत्र भरेंगे उन्हें सबसे पहले ये देखना होगा कि वो योग्यता मापदंड की शर्तो को पूरा करते हैं या नहीं। योग्यता मापदंड की शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही केवल इस पद के लिए आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से है।
शैक्षिक योग्यता
- अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष योग्यता के साथ पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थी, जिनके पास एक एकीकृत दोहरी डिग्री प्रमाणपत्र है, यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि डिग्री उत्तीर्ण करने की तारीख 16 अगस्त 2022 या उससे पहले की है।
आयु सीमा ( 1 अप्रैल, 2022 के अनुसार )
- कम से कम- 20 वर्ष
- अधिकतम- 28 वर्ष
आयु सीमा में छूट
- एससी एसटी – 5 साल
- ओबीसी – 3 साल
- पीडब्लूडी – 10 साल
ये भी पढ़ें – एसबीआई पीओ भर्ती 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन पत्र
जो भी उम्मीदवार SBI Clerk पद में नौकरी करना चाहते हैं तो आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एसबीआई की ओर से अभी तक आवेदन संबधी कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। पिछले वर्ष SBI Clerk 2021 के लिए उम्मीदवार अंतिम तिथि 17 मई 2022 तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते थे जिसे कोविड-19 के कारण 20 मई 2022 तक बढ़ा दिया गया था। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह मांगे गए पात्रता मानदंड को सही से जांच लें उसके बाद ही आवेदन करें। यदि उम्मीदवार आवेदन पत्र में मांगी गई पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करते हैं तो उनका आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा, इसलिए उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को सही से जांचें और उसके बाद ही आवेदन करें। आवेदन पत्र में भरी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही भरें, एक भी गलत जानकारी भरने से उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट – www.sbi.co.in
आवेदन शुल्क
जो भी उम्मीदवार SBI Clerk 2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरेंगे उनको आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा । आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से भर सकते हैं । एसबीआई ने सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान इस प्रकार निर्धारित किया है जो इस प्रकार है-
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – रूपये 750/-
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए – NIL
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें ?
उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए दो प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार http://www.sbi.co.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके साथ ही साथ उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। नीचे हम उम्मीदवारों को आवेदन करने के कुछ स्टेप बता रहें है आप इन स्टेप का इस्तेमाल करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले http://www.sbi.co.in/careers की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों को जूनियर एसोसिएट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को ‘जूनियर एसोसिएट अप्लाई ऑनलाइन’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने महत्वपूर्ण तारीखें का पेज खुल जायेगा फिर उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन वाले सेक्शन पर क्लिक करने के बाद ध्यान से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख ले।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी-
- प्रारंभिक परीक्षा
- सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी।
- प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा।
- मुख्य परीक्षा
- प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी।
- मुख्य परीक्षा देने के बाद एसबीआई द्वारा मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।
- मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर निकाली जाएगी।
- मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- अंत में चयनित उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 परीक्षा पैटर्न
चयन में दो चरण होंगे – प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं का पैटर्न निम्नानुसार है:
चरण -1 : एसबीआई क्लर्क 2022 प्रारंभिक परीक्षा
- परीक्षा की अवधि: 1 घंटा
- परीक्षा का तरीका:कंप्यूटर-आधारित परीक्षण
- प्रश्नों का प्रकार:बहुविकल्पीय प्रश्न
- अंक की संख्या: 100
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
अंग्रेजी | 30 | 30 |
संख्यात्मक क्षमता | 35 | 35 |
तार्किक प्रश्न | 35 | 35 |
कुल अंक | 100 | 100 |
चरण- II: एसबीआई क्लर्क 2022 मुख्य परीक्षा
- परीक्षा की अवधि: 02 घंटे 40 मिनट
- परीक्षा का तरीका: ऑनलाइन
- परीक्षा का माध्यम: प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रदान किया जाएगा।
- प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य / वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 |
सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 |
मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude) | 50 | 50 |
तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता | 50 | 60 |
कुल अंक | 190 | 200 |
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 सिलेबस
उम्मीदवार को एसबीआई क्लर्क लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सिलेबस के बारे में जानकारी होना अतिआवश्यक है। सभी उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा में क्या क्या आता है। परीक्षक आपसे किस विषय से प्रश्न पूछेगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के समान सिलेबस होता है लेकिन मुख्य परीक्षा में पूछे गए प्रश्न अधिक कठिन होते है। हम आपको एसबीआई क्लर्क 2022 सिलेबस से सम्बंधित जानकारी देने जा रहे है, नीचे दिए गए सिलेबस पर ध्यान दे।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए :
तार्किक क्षमता | संख्यात्मक अभियोग्यता | अंग्रेजी भाषा |
लॉजिकल रीजनिंग | सरलीकरण | Reading Comprehension |
अल्फान्यूमेरिक सीरीज | लाभ और हानि | Cloze Test |
क्रम निर्धारण/ दिशा निर्देश/ वर्णमाला टेस्ट | मिश्रण और गठबंधन | Para jumbles |
आंकड़े पर्याप्तता | साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज | Miscellaneous |
कोडेड असमानता | काम और समय | Fill in the blanks |
बैठक व्यवस्था | काम और दूरी | Multiple Meaning /Error Spotting |
पहेली | क्षेत्रमिति – बेलन, शंकु, गोला, बहुभुज, त्रिकोण, वर्ग, घन/ घनाभ | Paragraph Completion |
तालिका बनाना | डेटा का विश्लेषण (बार ग्राफ, लाइन चार्ट, टेबुलर, केसलेट, रेडिएटर / वेब, पाई चार्ट) | |
सीलोगिसम | अनुपात और समानुपात, प्रतिशतता | |
रक्त-सम्बन्ध | संख्या प्रणाली | |
इनपुट-आउटपुट | अनुक्रम और श्रृंखला | |
कोडिंग-डिकोडिंग | क्रमचय, संचय और प्रायिकता |
मुख्य परीक्षा के लिए :
तार्किक क्षमता | संख्यात्मक अभियोग्यता | अंग्रेजी भाषा | कंप्यूटर ज्ञान | सामान्य जागरूकता एवं वित्तीय ज्ञान |
लॉजिकल रीजनिंग | सरलीकरण | Reading Comprehension | कंप्यूटर का इतिहास और विकास | बैंकिंग एवं बीमा जागरूकता |
अल्फान्यूमेरिक सीरीज | लाभ और हानि | Multiple Meaning /Error Spotting | कंप्यूटर संगठन | वित्तीय जागरुकता |
क्रम निर्धारण/ दिशा निर्देश/ वर्णमाला टेस्ट | मिश्रण और गठबंधन | Para jumbles | कंप्यूटर मेमोरी | सरकारी योजनाए |
आंकड़े पर्याप्तता | साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज | Miscellaneous | कंप्यूटर हार्डवेयर और I / O उपकरण | करंट अफेयर्स |
कोडेड असमानता | काम और समय | Fill in the blanks | कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर | स्टैटिक सामान्य ज्ञान |
बैठक व्यवस्था | काम और दूरी | Cloze Test | कंप्यूटर भाषा, ऑपरेटिंग सिस्टम | |
पहेली | क्षेत्रमिति – बेलन, शंकु, गोला, बहुभुज, त्रिकोण, वर्ग, घन/ घनाभ | Paragraph Completion | कंप्यूटर से सम्बंधित फुल फॉर्म | |
तालिका बनाना | डेटा का विश्लेषण (बार ग्राफ, लाइन चार्ट, टेबुलर, केसलेट, रेडिएटर / वेब, पाई चार्ट) | Antonyms | कंप्यूटर नेटवर्क, इंटरनेट | |
सीलोगिसम | अनुपात और समानुपात, प्रतिशतता | Synonyms | माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, शॉर्टकट की | |
रक्त-सम्बन्ध | संख्या प्रणाली | Spelling Error | DBMS की जानकारी | |
इनपुट-आउटपुट | अनुक्रम और श्रृंखला | नंबर सिस्टम एवं रूपांतरण | ||
कोडिंग-डिकोडिंग | क्रमचय, संचय और प्रायिकता |
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 एडमिट कार्ड
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। आप इस पेज पर ऊपर दी गयी लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई मेंस एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये जायेगे। उम्मीदवार जब परीक्षा देने केंद्र पर जाएँ तो एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 रिजल्ट
SBI Clerk Recruitment 2022 के लिए प्रिलिम परीक्षा और मुख्य परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी किया जाता है। सबसे पहले प्री परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया जायेगा उसके बाद मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर निकाली जाएगी।