उम्मीदवारों की एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 मुख्य एग्जाम के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। जो भी उम्मीदवार मेंस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उनको भर्ती के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि में शामिल होना होगा। आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.sbi.co.in पर जाकर जाँच सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर दिए गए लिंक का उपयोग करके भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी जानकारी जैसे रोल नम्बर/रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। SBI Clerk Result 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022 (SBI Clerk Result 2022)
जानकारी के मुताबिक एसबीआई क्लर्क लिखित परीक्षा में एससी / एसटी / ओबीसी / पीडव्लूडी और एक्सएस वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं। नीचे टेबल पर एक नज़र डालें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
प्रिलिमिनरी परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि शिलॉन्ग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) एवं नासिक | घोषित की जाएगी |
एग्जाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
प्रिलिमिनरी परीक्षा परिणाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा परिणाम | घोषित की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट : sbi.co.in
ऐसे देखें एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022
आप रिजल्ट दो तरीके से देख सकते हैं। आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbi.co.in पर जा कर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही साथ उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं। हम उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के कुछ स्टेप बताएंगे जिससे उम्मीदवार अपने रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट का ही इंतजार रहता है।
- रिजल्ट देखने के उम्मीदवारों को सबसे पहले http://www.sbi.co.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों को करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने करियर पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को जूनियर एसोसिएट रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर उम्मीदवार अपने रिजल्ट देख सकते हैं।
मुख्य परीक्षा
उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा में कुल 200 अंको के लिए 190 प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटो 40 मिनट का समय दिया जायेगा। उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न नीचे टेबल के माध्यम से समझ सकते हैं।
विषय के नाम | प्रश्न | अंक |
जनरल / फाइनेंसियल अवेयरनेस | 50 | 50 |
सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | 50 | 50 |
रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीटुड | 50 | 60 |
कुल | 190 | 200 |
रिजल्ट की महत्वपूर्ण जानकारी
- रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार रीचेकिंग नहीं करवा सकते हैं।
- रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही जारी किये जायेंगे।
- प्रारंभिक में पास हुए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा दें सकते हैं।