एसबीआई, पीओ भर्ती के मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर 2021 एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbi.co.in पर 20 फरवरी 2021 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या हमारे इस पेज पर दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि इंटरव्यू कॉल लेटर 07 मार्च 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोबेशनरी अफसर की भर्ती तीन चरणों में पूरी की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को प्री परीक्षा देनी होती है उसके बाद मेन परीक्षा और अंत में इंटरव्यू आयोजित किया जाता है। SBI PO Admit Card 2021 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एसबीआई पीओ 2021 इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड के लिए जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2021 (SBI PO Admit Card 2021)
एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2021 डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नम्बर और पासवर्ड/डेट ऑफ़ बर्थ बताना होगा। बता दें कि इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है। एडमिट कार्ड पर इंटरव्यू से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होती है। एसबीआई पीओ भर्ती 2020-2021 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर जारी होने कि तिथि | 22 दिसंबर 2020 |
ऑनलाइन प्री एग्जाम | 31 दिसंबर 2020 और 2, 4, 5 जनवरी 2021 |
प्री एग्जाम रिजल्ट | जनवरी 2021 तीसरा सप्ताह |
ऑनलाइन मेन एग्जाम कॉल लेटर | जनवरी 2021 तीसरा सप्ताह |
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा | 29 जनवरी 2021 |
मुख्य परीक्षा रिजल्ट | फरवरी 2021 का 3rd/4th सप्ताह |
ग्रुप एक्सरसाइज और साक्षात्कार कॉल लेटर | 20 फरवरी 2021 |
ग्रुप एक्सरसाइज और साक्षात्कार की तिथि | फरवरी/मार्च 2021 |
फाइनल रिजल्ट जारी होने कि तिथि | मार्च 2021 अंतिम सप्ताह |
एडमिट कार्ड – एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2021 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
कई बार उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब हम उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के कुछ सरल स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन करने से उम्मीदवार एसबीआई पीओ भर्ती एडमिट कार्ड 2021 आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर जाना होगा।
- होम पेज पर प्राप्त होने के बाद उम्मीदवार एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- इस टैब में मांगे गये सभी कॉलम को सही से भरें और सबमिट करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड प्राप्त होगा।
- डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट जरुर निकाल लें।
एसबीआई पीओ एग्जाम पैटर्न 2021
परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार है-
- प्री एग्जाम( प्रारंभिक परीक्षा)
- मेन एग्जाम( मुख्य परीक्षा)
प्री एग्जाम में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें 100 अंकों के ऑब्जेकिटव प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा 1 घंटे के लिए निर्धारित की गई है। परीक्षा में 3 खंड (प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय के साथ) आयोजित किया गया है जो निम्न प्रकार है
- इंग्लिश लैंग्वैज- 30
- मात्रात्मक रूझान- 35
- रीजनिंग एबिलिटी- 35
मुख्य परीक्षा
प्री एग्जाम की ट्रेनिंग निम्न केंद्रों पर आयोजित की जायेगी जो निम्न प्रकार है –
अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, आइजवाल, अकोला, इलाहाबाद, आसनसोल, औरंगाबाद, बरेली, भुवनेश्वर, बरहामपुर (गंजम), भोपाल, बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, देहरादून, डिब्रूगढ़, एर्नाकुलम, गंगटोक, गोरखपुर, गुलबर्गा, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, इंफाल, इंदौर, ईटानगर, जबलपुर, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मेरठ, मुंबई, मैसूर, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी (गोवा), पटना, पोर्ट ब्लेयर, पूर्णिया, पुणे, रायपुर, रांची, संबलपुर, सिलचर, सिलीगुड़ी, शिलांग, श्रीनगर, तोरा, तिरुपति, वडोदरा, वाराणसी, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा आदि जगहों पर होगी ।
मेन एग्जाम
मुख्य परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और वस्तुनिष्ठ टेस्ट होगा जिसमें वस्तुनिष्ठ टेस्ट 200 होगा तो वहीं डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 50 अंको का होगा। वस्तुनिष्ठ टेस्ट अवधि तीन घंटे होगी तो वहीं डिस्क्रिप्टिव टेस्ट की अवधि 30 मिनट आयोजित की जायेगी। वस्तुनिष्ठ टेस्ट निम्न आधार पर आयोजित किया जायेगा जो निम्न प्रकार है।
- रीज़निंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड में 45 अंकों के प्रश्न होंगे।
- डेटा विश्लेषण और व्याख्या 35 में अंकों के प्रश्न होंगे।
- सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता में 40 अंकों को प्रश्न होंगे।
- इंग्लिश लैंग्वैंज में 35 में अंकों के प्रश्न होंगे।
एसबीआई पीओ रिजल्ट 2021
परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। सभी टेस्ट का रिजल्ट अलग- अलग तिथियों पर जारी किया जायेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जायेगा जिसके बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे पेज पर दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं। प्री और मेन टेस्ट में जो उम्मीदवार पास हो जायेंगे उन उम्मीदवारों को ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू देना होगा उसके बाद उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार पास होंगे वह एसबीआई में पीओ पद के लिए चुने जायेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in
Discussion about this post