जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ भर्ती 2020 के लिए लिखित परीक्षा देंगे उनको हमारे पेज पर परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त होगी। इतना तो हम सभी जानते हैं कि एसबीआई पीओ 2020 के उम्मीदवारों के लिए कुल तीन चरणों को शामिल किया जायेगा। जिसमें पहला प्रारंभिक परीक्षा है दूसरी परीक्षा मुख्य है तो वहीं तीसरा चरण ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू है। तीनों टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवार एसबीआई पीओ भर्ती 2020 में नौकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एसबीआई पीओ भर्ती 2020 के उम्मीदवारों को प्री एग्जाम और मेन एग्जाम देना होगा। उम्मीदवारों को प्री एग्जाम देना होगा, जो उम्मीदवार प्री एग्जाम में पास हो जायेंगे उनको मेन एग्जाम देना होगा। तो वहीं जो उम्मीदवार मेन और प्री एग्जाम में पास हो जायेंगे उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा, जिसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। प्री एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जायेंगे। मेन एग्जाम ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव टाइप दोनों का होगा। जो भी उम्मीदवार SBI PO Exam Pattern 2020 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह हमारे पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें।
एसबीआई पीओ परीक्षा पैटर्न 2020 (SBI PO Exam Pattern 2020)
लिखित परीक्षा देने से पहले उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना बेहद जरुरी है यदि उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा तो वह परीक्षा हॉल में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे जिसके बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
- प्री एग्जाम( प्रारंभिक परीक्षा)
- मेन एग्जाम( मुख्य परीक्षा)
- ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू
प्री एग्जाम( प्रारंभिक परीक्षा)
- प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
- परीक्षा में भाग: परीक्षा में तीन खंड होंगे।
- कुल प्रश्नों की संख्या: प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी।
- कुल अंक: प्रश्नों के लिए कुल अंक 100 होंगे।
- समय अवधि: उम्मीदवारों को 1 घंटे में परीक्षा पूरी करनी होगी।
टेस्ट | प्रश्न अंक | समय अवधि (मिनट) |
इंग्लिश लैंग्वैज | 30 | 20 |
मात्रात्मक रूझान | 35 | 20 |
रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 20 |
मेन एग्जाम ( मुख्य परीक्षा )
एसबीआई पीओ मेन एग्जाम में दो प्रमुख भागों को शामिल किया जायेगा यानि ऑब्जेक्टिव टेस्ट और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट। उम्मीदवारों को एक के बाद एक दोनों परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा। ऑब्जेक्टिव टेस्ट पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को वर्णनात्मक परीक्षा देनी होगी।
- प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
- परीक्षा में भाग: परीक्षा में चार खंड होंगे।
- कुल प्रश्नों की संख्या: प्रश्नों की कुल संख्या 155 होगी।
- कुल अंक: प्रश्नों के लिए कुल अंक 200 होंगे।
- समय अवधि: उम्मीदवारों को 3 घंटे में परीक्षा पूरी करनी होगी।
टेस्ट | प्रश्न अंक | समय अवधि (मिनट) |
रीज़निंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 45 | 60 |
डेटा विश्लेषण और व्याख्या | 35 | 45 |
सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता | 40 | 35 |
इंग्लिश लैंग्वैंज | 35 | 40 |
डिस्क्रिप्टिव( वर्णनात्मक परीक्षा)
- प्रश्नों की संख्या: 2 प्रश्न होंगे।
- प्रश्न प्रकार: अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) से प्रश्न होंगे।
- कुल अंक: कुल अंक 50 होंगे।
- समय अवधि: परीक्षण 30 मिनट की अवधि का होगा।
उद्देश्य परीक्षण के लिए अंकन योजना
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जायेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in
Discussion about this post