एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) ने एससीओ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों पर भर निकाली है। एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने पर भारतीय स्टेट बैंक की bank.sbi/careers या http://www.sbi.co.in/careers की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफिसियल वेबसाइट के साथ आप एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दें सकते है। एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
एसबीआई एससीओ भर्ती एडमिट कार्ड 2022
एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों की निर्धारित किये गए सेंटर पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा एवं सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर चयनित किया जायेगा। एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 से जुड़ी कुछ मुख्य तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 05 मार्च 2022 |
लिखित परीक्षा की तारीख | 20 मार्च २०२२ |
इंटरव्यू की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : उम्मीदवार एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट bank.sbi/web पर होंगे जारी।
एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड पर सामान जानकारी होनी चाहिए। आज हम उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ साधारण स्टेप बताने वाले है। आप इन स्टेप का इस्तेमाल करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आप एडमिट कार्ड भारतीय स्टेट बैंक की bank.sbi/careers या http://www.sbi.co.in/careers की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही साथ आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले हमारे द्वारा दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड का पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी को भर कर सबमिट का बटन दबाना होगा।
- बटन दबाते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।
एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 परीक्षा सेंटर
उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा भारत के प्रमुख गुंटूर, कुरनूल, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, सिलचर, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, चंडीगढ़ / मोहाली, रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, दिल्ली / नई दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, पणजी, अहमदाबाद, वडोदरा, अंबाला, हिसार, हमीरपुर, शिमला, धनबाद, जमशेदपुर, रांची, बेंगलुरु, हुबली, मैंगलोर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, भोपाल, इंदौर, औरंगाबाद, मुंबई / ठाणे / नवी मुंबई, नागपुर, पुणे, इंफाल, शिलांग, आइजोल, कोहिमा, भुवनेश्वर, संबलपुर, पुदुचेरी, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, जयपुर, उदयपुर, बर्दांग / गंगटोक, चेन्नई, मदुरै, तिरुनेलवेली, हैदराबाद, वारंगल, अगरतला, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, देहरादून, आसनसोल, ग्रेटर कोलकाता, कल्याणी, सिलीगुड़ी शहरों में आयोजित की जाएगी। या परीक्षा सेंटर वर्ष 2019 की जानकारी के अनुसार हैं जैसे ही परीक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी आप इस पेज से पूर्ण सूचना प्राप्त कर सकेंगे।
एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों लिखित परीक्षा दो भागो में आयोजित की जाएगी। पहले भाग में उम्मीदवारों से जनरल एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज पर आधारित सवाल पूछे जायेंगे। वही दूसरे भाग में उम्मीदवारों से जनरल एप्टीट्यूड आधारित सवाल पूछे जायेंगे। जनरल एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। वही जनरल एप्टीट्यूड के लिए 70 मिनट का समय दिया जायेगा।
जनरल एप्टीट्यूड
विषय | प्रश्न | अंक |
टेस्ट ऑफ रीजनिंग | 50 | 50 |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | 35 | 35 |
अंग्रेजी भाषा | 35 | 35 |
कुल | 120 | 120 |
प्रोफेशनल नॉलेज
विषय | प्रश्न | अंक |
जनरल आईटी नॉलेज | 25 | 50 |
रोल बेस्ड नॉलेज | 50 | 100 |
कुल | 75 | 150 |
एसबीआई एससीओ भर्ती रिजल्ट 2022
एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंत में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की bank.sbi/careers या http://www.sbi.co.in/careers की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकते है। जो छात्र सभी प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।