स्नैप 2021 रिजल्ट – सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा SNAP 2021 का रिजल्ट परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद घोषित किया जाएगा। स्नैप 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर ज़ारी किया जाएगा। SNAP 2021 Scorecard प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने स्नैप आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉग इन करना होगा। इसके बाद ही आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे। स्नैप 2021 अपने अंतर्गत एमबीए / एमएससी(सीए) / एमएससी (एसएस) कोर्सेस के लिए सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन करवाती है। SNAP 2021 Result के बारे में पूरी जानकारी इस पेज से प्राप्त करें।
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट 202१ रिजल्ट
SNAP 2021 Result के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट ज़ारी होने के बाद उम्मीदवारों को ग्रुप एक्सरसाइज, पर्सनल इंटरव्यू, और रिटेन एबिलिटी टेस्ट से गुज़ारना पड़ता है। उसके बाद ही वो अंतिम रूप से चुने जाते हैं। स्नैप के अंको के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट ज़ारी की जाती है और आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं, वही इसके अलावा हमारे पेज पर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। स्नैप 2021 रिजल्ट की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दिए गए टेबल से प्राप्त करें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट घोषित होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट – स्नैप 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – snaptest.org पर प्राप्त कर सकेंगे।
कैसे देखें सिम्बायोसिस नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट 2021 रिजल्ट
उम्मीदवार अपना स्नैप 2021 रिजल्ट निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर के आसानी से देख सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर क्लिक करें या इसके अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को इस तरह का लॉग इन ऑप्शन दिखाई देगा।

- उम्मीदवार अपनी स्नैप आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को स्क्रीन पर स्नैप 2021 स्कोरकार्ड दिखेगा।
- उम्मीदवार यहाँ से अपने डिटेल्स, स्कोर और पर्सेंटाइल देख सकते हैं।
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट 2021 स्कोरकार्ड
उम्मीदवार अपने स्कोर स्नैप 2021 स्कोरकार्ड में देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियां होती है।
- स्नैप आईडी
- उम्मीदवार का नाम
- एडमिशन केटेगरी
- ओवरऑल पर्सेंटाइल
- सेक्शन के हिसाब से प्राप्त अंक
- उम्मीदवार की फोटो
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट 2021 रिजल्ट कैसे तैयार करते हैं
स्नैप 2021 रिजल्ट उम्मीदवारों के परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार तैयार किये जाते हैं। उम्मीदवार को अपने सेक्शनल अंक और पूरी परसेंटाइल, स्नैप 2021 स्कोरकार्ड के ज़रिये पता चलती है।
- 1 अंक के प्रश्नों के उत्तर के लिए 1 अंक मिलते हैं वही गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।
- 2 अंक के प्रश्नों के उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं वही गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काटे जाते हैं।
स्नैप एग्जाम के कूल प्राप्तांक = (नार्मल सही उत्तरों की संख्या x 1) – (नार्मल गलत उत्तरों की संख्या x 0.25) + (सस्पेशल सही उत्तरों की संख्या x 2) – (स्पेशल गलत उत्तरों की संख्या x 0.5)
ऊपर दिए गए विधि के से ही स्नैप 2021 रिजल्ट तैयार की जाती है। रिजल्ट ज़ारी होने के जो भी उम्मीदवार चुन लिए जाते है उन्हें अगले राउंड के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट निकाली जाती है।
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट 2021 कटऑफ
स्नैप 2021 कट ऑफ संस्थानों में रिक्त सीटों और दुसरे कारणों के अनुसार तय किया जाता है। नीचे दिए गए टेबल में उम्मीदवार पिछले वर्ष के कट ऑफ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कट ऑफ के द्वारा उम्मीदवार ये पता कर सकते हैं की सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने के लिए उन्हें कितने अंक प्राप्त करने होंगे।
इंस्टीट्यूट का नाम | पिछले वर्ष का कट ऑफ |
एसआईबीएम पुणे | 98 |
एसआईसीएसआर पुणे | 82 |
एससीएमएचआरडी पुणे | 97.13 |
एसआईआईबी पुणे | 93.2 |
एसआइटीएम पुणे | 83 |
एसआईएमएस पुणे | 76 |
एसआइएमसी पुणे | 72 |
एसआईओएम नाशिक | 87.05 |
एससीआइटी पुणे | 75 |
एसआईएचएस पुणे | 60 |
एसआईबीएम बेंगलुरु | 90 |
एसएसएमसी बेंगलुरु | 72 |
एसएसबीएफ पुणे | 65 |
एसआईबीएम हैदराबाद | 60 |
एसएसएसएस पुणे | 55 |
आधिकारिक वेबसाइट- snaptest.org