एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक किया जायेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को SSC GD Admit Card 2021 की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि सीबीटी परीक्षा के लिए अब उम्मीदवारों के एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज से भी अपना एसएससी जीडी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड रीजन के अनुसार जारी किए गए हैं। उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक की मदद से हर रीजन के एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021
उम्मीदवारों के एसएससी जीडी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना जरुरी है। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 में परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी जैसे कि परीक्षा तारीख, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र आदि। साथ ही उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकते हैं। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
---|---|
परीक्षा होने की तारीख | १6 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 05 नवंबर 2021 |
एडमिट कार्ड –
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 रीजन के अनुसार यहां से प्राप्त कर सकेंगे।
- सेंट्रल रीजन
- ईस्टर्न रीजन
- वेस्टर्न रीजन
- कर्नाटक-केरल रीजन
- साउथर्न रीजन
- मध्य प्रदेश रीजन
- नार्थ ईस्ट रीजन
- नार्थ वेस्ट रीजन
- नार्थ रीजन
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि हर रीजन के लिए एसएससी जीडी एडमिट कार्ड उनकी निर्धारित वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर आसानी से अपना एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
- एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ssc.nic.in वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने हर रीजन के एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को जिस रीजन का एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 चाहिए उस रीजन के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को पूछी गई जानाकरी को भरना है।
- उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की पूरी जानकारी डालनी है।
- सभी जानकारी सही से डालने के बाद उम्मीदवारों को सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- सर्च ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2021 आ जाएगा।
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एसएससी जीडी आंसर की 2021
एसएससी जीडी परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को आंसर की का इंतजार रहेगा। एसएससी जीडी आंसर की से उम्मीदवार यह अंदाजा लगा पाएंगे कि लिखित पीक्षा में उनके कितने उत्तर सही हैं और कितने उत्तर गलत हैं। एसएससी जीडी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार इस पेज से भी एसएससी जीडी आंसर की 2021 प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकेंगे।