एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए हैं उन उम्मीदवारों की आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है जहाँ से आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस पेज से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर आंसर की डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है। एसएससी जीडी परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गयी थी। एसएससी जीडी आंसर की 2021 से उम्मीदवार यह अंदाजा लगा पाएंगे कि परीक्षा में उनके कितने उत्तर सही है और कितने उत्तर गलत हैं। SSC GD Answer Key 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
एसएससी जीडी आंसर की 2021 | SSC GD Answer Key 2021
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी की जाती है। उम्मीदवार इस पेज से भी आंसर की प्राप्त कर सकते हैं साथ ही उम्मीदवार इस पेज से आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की 24 से ३0 दिसंबर 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की उत्तर कुंजी से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
---|---|
परीक्षा होने की तारीख | 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक |
आंसर की जारी होने की तारीख | 24 दिसंबर 2021 |
आंसर की डाउनलोड करने की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2021 |
आंसर की – एसएससी जीडी आंसर की 2021 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in
एसएससी जीडी आंसर की 2021 कैसे करें डाउनलोड
SSC GD Answer Key 2021 परीक्षा होने के कुछ समय बाद जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि आधिकारिक उत्तर कुंजी ssc.nic.in वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने पर उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ssc.nic.in वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को आंसर की का ऑप्शन दिखाई देगा।

- उम्मीदवारों को आंसर की के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आंसर की के आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने SSC GD Answer Key 2021 का लिंक दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने बाद उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी को भरना है।
- उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी डालनी है।

- सभी जानकारी को सही से डालने के बाद उम्मीदवारों को सबमिट बटन को दबाना है।
- सबमिट बटन दबाने के बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर की आ जाएगी।
- उम्मीदवार एसएससी जीडी आंसर की 2021 डाउनलोड कर लें। और चाहें तो प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
एसएससी जीडी उत्तरकुंजी 2021 आपत्तियां कैसे उठाएं ?
SSC GD Answer Key 2021 के जारी होने के बाद उम्मीदवार आपत्ती उठा सकते हैं। जिसके लिए आपको स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-
- सबसे पहले उम्मीदवार Objection view के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर आपत्ति उठाने के लिए click here to raise objection के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- परिणाम पेज पर आपको एक बार फिर, लॉगिन करना होगा।
- फिर आपको भुगतान गेटवे पर ले जाया जाएगा। SSC GD Answer Key 2021 के खिलाफ आपत्तियों के लिए शुल्क का भुगतान करें।
- उसके बाद, आप प्रश्न कोड के अनुसार अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, अपना समाधान दे सकते हैं, और जमा कर सकते हैं।
आवश्यक जानकारी
- आपके स्क्रीन पर दिखाई देने वाले निर्देश पढ़ें और उन्हें समझें।
- पहले सभी प्रश्नों और उत्तरों के माध्यम से जाएं और फिर आपत्तियां उठाएं।
- गणित या अन्य गणना आधारित विषयों के मामले में पूर्ण और संपूर्ण समाधान प्रदान करें।
एसएससी जीडी रिजल्ट 2021
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा होने के कुछ समय बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि एसएससी जीडी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज से भी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवारों को अपडेट कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि हर चरण के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा के बाद पी.ई.टी और पी.एस.टी चरण आयोजित किया जाएगा। हर चरण के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहें।