एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से एसएससी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू कर दी गयी है। वे उम्मीदवार जो भी कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के पद पर कार्य करना चाहते हैं उनको आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2021 तक हर हाल में आवेदन करना आवश्यक है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार एसएससी कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2021 से जुड़ी सारी जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम : एसएससी जीडी 2021 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, 10 मई तक कर सकते हैं आवेदन।
एसएससी जीडी 2021 भर्ती (SSC GD Recruitment 2021)
आवेदन प्रक्रिया के बाद एसएससी ने परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी हैं। आवेदनकर्ता एसएससी कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2021 की परीक्षा की तारीख देखने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप नीचे दी गई तालिका में से आयोजन के लिए महत्तवपूर्ण तिथि देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 मार्च 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मई 2021 |
आवेदन फीस भरने की अंतिम तिथि | 10 मई 2021 |
आवेदन में सुधार की तिथि | घोषित की जाएगी |
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि | जारी की जाएगी |
प्रवेश पत्र जारी होंगे की तिथि | जुलाई 2021 |
परीक्षा की तिथि | 02 अगस्त से 25 अगस्त 2021 |
परीक्षा परिणाम | जारी की जाएगी |
महत्तपूर्ण लिंक
एसएससी जीडी 2021 रिक्ति विवरण
पद का नाम- कांस्टेबल (जीडी)
पदों की कुल संख्या- 54953 (वर्ष 2018 के अनुसार)
1. पुरूषों के लिए कुल पद- 47307
- सामान्य: 24595
- ओबीसी: 10215
- एससी: 8172
- एसटी: 4325
2. महिलाओं के लिए कुल पद- 7646
- सामान्य: 4024
- ओबीसी: 1751
- एससी: 1283
- एसटी: 588
एसएससी जीडी 2021 पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। जो कि निम्न है-
- ओबीसी उम्मीदवार के लिए- 03 वर्ष
- एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए- 05 वर्ष
शारीरिक मानक
लम्बाई
- पुरुषों के लिए: 170 सेमी।
- महिलाओं के लिए: 157 सेमी।
छाती(केलव पुरूषों के लिए)
- अप्रत्याशित: 80 सेमी
- विस्तारित: न्यूनतम विस्तार 5 सेमी
वजन
- पुरुषों और महिलाओं के लिए- चिकित्सा मानकों के अनुसार ऊंचाई और आयु के अनुपात में होना चाहिए।
एसएससी जीडी ऑनलाइन फॉर्म 2021
जो उम्मीदवार एसएससी जीडी ऑनलाइन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं उनको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो गयी है। उम्मीदवार SSC GD Constable 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। इसके साथ आप इस पेज पर दिए गए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एसएससी जीडी ऑनलाइन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भर जा सकते हैं।
आवेदन पत्र भरने के साथ साथ उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क भरना अनिवार्य है, बिना आवेदन फीस जमा किये गए आवेदन पत्र अधूरे माने जायेंगे और ऐसे फॉर्म निरस्त कर दिए जायेंगे।
आवेदन शुल्क :
- जनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क : 100 रूपए
- एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : NIL
आवेदन पत्र : एसएससी कांस्टेबल (जीडी) 2021 आवेदन पत्र पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एसएससी जीडी 2021 प्रवेश पत्र
जिन भी उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी 2021 के लिए आवेदन पत्र भरा होगा उनको बता दें कि एसएससी जीडी एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जायेगा। एसएससी जीडी प्रवेश पत्र 2021 उम्मीदवारों को एसएससी की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि डालना होगा। इसके अलावा आप अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी के द्वारा भी डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गयी लिंक से आप डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा पैटर्न
संख्या | अनुभाग | प्रश्न संख्या | नंबर | समय सीमा |
ए | सामान्य इंटेलिजेंस और तर्क | 25 | 25 | |
बी | सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता | 25 | 25 | |
सी | प्राथमिक गणित | 25 | 25 | |
डी | अंग्रेजी / हिन्दी | 25 | 25 | |
कुल | 100 | 100 | 90 मिनट |
- एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस यहां से देखें।
एसएससी जीडी 2021 परिणाम
परिणाम का इंतजार सभी छात्रों को रहते हैं क्योंकि परिणाम भी वो चरण है जिसमें उम्मीदवारों को उनकी महनत के नतीजे देखने को मिलते हैं। एसएससी जीडी परिणाम 2021 एसएससी की आधिकारिक साइट पर जारी किए जाएंगे। आप हमारे पेज से भी पर भी देख सकते हैं।
एसएससी जीडी 2021 की अधिक जानकारी के लिए आप वर्ष 2018 की आधिकारिक अधिसूचना यहाँ से देख सकते हैं।
Discussion about this post