एसएससी यानी कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। SSC JE 2020 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अक्टूबर 2020 से शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना SSC JE Application Form 2020 भर सकते हैं। वे छात्र जो भी इंजीनियरिंग कर चुके या इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र हैं वे एसएससी जूनियर इंजीनियर 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से SSC JE 2020 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि प्राप्त कर सकते हैं। एसएससी जेई 2020 भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2020 निर्धारित की गयी है। SSC JE 2020 की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : 30 अक्टूबर 2020 तक भर सकते हैं एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म।
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 (SSC JE 2020)
एसएससी जेई 2020 के द्वारा Civil, Mechanical, Electrical and Quantity Surveying and Contract के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आप जूनियर इंजीनियर के लिए होने वाली के लिए आवेदन पत्र १ अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2020 तक भर सकते । जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आप मांगी गयी पात्रता की जाँच अवश्य कर लें। एसएससी जेई 2020 के लिए परीक्षा 22 से 25 नवंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। SSC JE 2020 भर्ती से जुड़ी अन्य तिथियों के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण टेबल
आयोजन | तिथियां |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | १ अक्टूबर 2020 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2020 |
प्री-परीक्षा प्रवेश पत्र | घोषित की जाएगी |
प्री-परीक्षा | 22 से 25 नवंबर 2020 |
प्री-परीक्षा उत्तर कुंजी | घोषित की जाएगी |
प्री-परीक्षा परिणाम | घोषित की जाएगी |
मुख्य परीक्षा | घोषित की जाएगी |
मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र | घोषित की जाएगी |
मुख्य परीक्षा परिणाम | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 रिक्ति विवरण
पद का नाम :- जूनियर इंजीनियर
कुल रिक्तियों की संख्या : 1601 (पिछले वर्ष)

वेतन
- लेवल 6 के अनुसार 35,400/- से 1,12,400 के बीच
एसएससी जूनियर इंजीनियर योग्यता मापदंड
शैक्षित योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
- एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2021 के अनुसार 18 से 32 साल के बीच होनी चाहिए।
एसएससी जूनियर इंजीनियर एप्लीकेशन फॉर्म 2020
जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए एसएससी 1 अक्टूबर 2020 को एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया जायेगा। एसएससी जेई के लिए पात्र उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। एसएससी जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2020 कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। चयन आयोग ने जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2020 भरने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2020 निर्धारित की गयी है।
आधिकारिक साइट : ssc.nic.in
एसएससी जूनियर इंजीनियर प्रवेश पत्र 2020
एसएससी जेई एडमिट कार्ड २०२० जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि अभी जारी नहीं की गयी है। एडमिट कार्ड जूनियर इंजीनियर 2020 परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए जारी कर दिए जायेंगे। आप स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें की एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 22 से 25 नवंबर 2020 में आयोजित की जाएगी।
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा पैटर्न 2020
उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा 22 से 25 नवंबर 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जायेगा। उम्मीदवारों से प्रारंभिक परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस रीजनिंग से 50 मार्क्स के लिए 50 प्रश्न पूछें जायेंगे, जनरल अवेयरनेस से 50 मार्क्स के लिए 50 प्रश्न पूछें जायेंगे और जनरल इंजीनियरिंग (सिविल एंड स्ट्रक्चरल) या पार्ट बी से जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या पार्ट सी से जनरल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) 100 अंको के लिए 100 प्रश्न पूछें जायेंगे। जिसमें जनरल इंजीनियरिंग (सिविल एंड स्ट्रक्चरल) या पार्ट बी से जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या पार्ट सी से जनरल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) विषय 300 मार्क्स के लिए सवाल पूछें जायेंगे।
एसएससी जूनियर इंजीनियर चयन प्रक्रिया 2020
जो उम्मीदवार एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के लिए आवेदन करेंगे उनको लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के लिए प्री परीक्षा और मुख्य परीक्षा देनी होगी। पहली परीक्षा प्रांरभिक परीक्षा होगी। दूसरी परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी। पहले उम्मीदवार को प्रांरभिक परीक्षादेनी होगी। उम्मीदवार प्रांरभिक परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो उनकी मुख्य परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा के प्रश्न मल्टीप्ल चॉइस में पूछे जायेंगे। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग 30 प्रतिशत मैक्स, ओबीसी / एडब्ल्यूएस वर्ग को 25 प्रतिशत मार्क्स और अन्य वर्ग को 20 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
एसएससी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2020
जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों का जेई रिजल्ट 2020 रहता है। एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के परिणाम आते ही हमारे पेज पर भी अपडेट कर दिया जायेगा। उम्मीदवार हमारे पेज से सीधे अपने परिणाम देख सकते है। कुछ समय बाद एक लिंक जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे अधिसूचना देखें।
उम्मीदवार एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना यहां से देख सकते हैं।
Discussion about this post