एसएससी (स्टॉफ सिलेक्शन कमिशन) हर साल विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करता है। जैसे सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनो, जेई आदि। इन परीक्षाओं को पास करके उम्मीदवार विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं। एसएसी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें हम बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष होनी वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर 2020 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी इच्छा व योग्यता अनुसार अलग – अलग परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग में सीजीएल (कम्बाइंड ग्रेजुएड लेवल) की परीक्षा के लिए उम्मीदवार स्नातक के बाद ही आवेदन कर सकते हैं और सीएचएसएल (कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल) परीक्षा के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं को पास करने के बाद आप अधिकारी, आय अधिकारी, ऑडिटर, एलडीसी, क्लर्क आदि के पदों पर नौकरी पा सकते हैं।
एसएससी भर्ती 2020
एसएससी (स्टॉफ सिलेक्शन कमिशन) 2020 में होने वाली परीक्षाओं का केलेंडर जारी हो चुका है। उम्मीदवार इस कैलेंडर के माध्यम से सभी परीक्षाओं की तारीखों के बारे में जान सकते हैं। एसएससी 2020 परीक्षाओं के आवेदन करने के लिए आपको एसएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। एसएससी भर्ती 2020 की महत्त्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा का नाम, आवेदन की तारीख, परीक्षा की तारीख आदि देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को और पढ़ें।
एसएससी भर्ती 2020 कैलेंडर
कर् संख्या | परीक्षा का नाम | विज्ञप्ति की तारीख | आखरी तारीख | परीक्षा की तारीख |
---|---|---|---|---|
5. | सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड CAPFs 2020 | 17 अप्रैल 2020 | 16 मई 2020 | 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2020 |
9. | जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर एंड हिंदी प्राध्यापक एग्जाम 2020 (पेपर 1) | 17 अप्रैल 2020 | 16 मई 2020 | 1 अक्टूबर 2020 |
2. | मल्टी टासकिंग (नॉन टेक्निकल) स्टॉफ एग्जामिनेशन-2019, पेपर 1 | 2 जून 2020 | 15 जुलाई 2020 | 26 अक्टूबर से 13 नवंबर 2020 (सीबीई) |
7. | स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी एग्जामिनेशन 2020 | 4 अगस्त 2020 | 3 सितम्बर 2020 | 1 से 3 दिसंबर 2020 |
12. | जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर एंड हिंदी प्राध्यापक एग्जाम 2020 (पेपर 2) | — | — | जनवरी 2021 (डीईएस) |
4. | जुनियर इंजीनियर (सिविल, इलैक्ट्रिकल, मेकेनिकल एग्जामिनेशन (पेपर 1) | 4 अगस्त 2020 | 3 सितम्बर 2020 | फरवरी 2021 |
3. | कम्बाइंड ग्रेजुएड लेवल एग्जामिनेशन | 15 सितम्बर 2020 | 15 अक्टूबर 2020 | घोषित किया जायेगा |
6. | कम्बाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) | 30 नवंबर 2020 | 15 दिसंबर 2020 | घोषित की जाएगी |
10. | सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड CAPFs 2020 (पेपर II) | — | — | 1 मार्च 2021 |
13. | मल्टी टासकिंग (नॉन टेक्निकल) स्टॉफ एग्जामिनेशन-2019, पेपर 2 | — | — | 1 मार्च 2021 |
आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in
एसएससी सरकारी नौकरी
सीजीएल (CGL) – कम्बाइंड ग्रेजुएड लेवल की परीक्षा के लिए स्नातक पास करने के बाद ही आवेदन किया जा सकता है। जिसके लिए अधिकारी, आय अधिकारी, ऑडिटर के पद पर नौकरी मिल सकती है।
सीएचएसएल (CHSL) – कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। इसके बाद आप एलडीसी और क्लर्क के पद पर नौकरी पा सकते हैं।
स्टेेनो (Steno) – जिन छात्रों को आशुलिपि में कैरियर बनाना है वो यह परीक्षा दे सकते हैं।
एसएसई जेई (SSC JE) – अगर आप इंजीनियर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो एसएसई जेई परीक्षा दे सकते हैं। एसएसई जेई परीक्षा देने के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है।
सीपीओ एसआई (CPO SI) – सेंट्रल फोर्स में अगर पुलिस बनना चाहते हैं तो सीपीओ एसआई की परीक्षा पास करनी होगी। जिसके बाद BSF, CISF, SSB , ITBP, CRPF में इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी मिल सकती है।
जेएचटी (JHT) – जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परिक्षा को पास करने के बाद आप हिन्दी अनुवादक के पद पर नौकरी कर सकते हैं।
Discussion about this post