स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की लिस्ट जारी कर दी है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट जाँच सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 06 अगस्त से 31 अगस्त 2019 के मध्य आयोजित की गयी थी। उम्मीदवार एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 में कुल 1351 पदों के लिए आवेदन कर सकते थे। कर्मचारी चयन आयोग हर साल फेज 7 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करवाता हैं। लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के मंत्रालयों और अन्य विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल की आयु होनी चाहिए।
नवीनतम : एसएससी फेज 7 2019 भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट जारी, रिजल्ट लिंक से करें जाँच।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 (SSC Phase 7 Recruitment 2019)
उम्मीदवारों की एसएससी भर्ती 2019 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 में सेंट्रल रीजन, मध्य प्रदेश, नॉर्थेर्न (नई दिल्ली), ईस्टर्न, कर्नाटक केरला, नार्थ ईस्ट, नॉर्थेर्न वेस्ट, साउथ और वेस्टर्न रीजन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 06 अगस्त 2019 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने तारीख | 31 अगस्त 2019 (शाम 5 बजे तक) |
ऑनलाइन शुल्क जमा | 02 सितम्बर 2019 (शाम 5 बजे तक) |
ऑफलाइन जनरेशन चालान | 02 सितम्बर २०१९ (शाम 5 बजे तक) |
बैंक में चालान द्वारा शुल्क जमा | 04 सितम्बर 2019 |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा | 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2019 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट | 27 जनवरी 2021 |
महत्तवपूर्ण लिंक
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पद : 1351
ध्यान दें, सेंट्रल रीजन, मध्य प्रदेश, नॉर्थेर्न (नई दिल्ली), ईस्टर्न, कर्नाटक केरला, नार्थ ईस्ट, नॉर्थेर्न वेस्ट, साउथ और वेस्टर्न रीजन के लिए भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार नीचे नोटिफिकेशन के माध्यम से सभी रीजन का रिक्ति विवरण देख सकते हैं।
- सेंट्रल रीजन के लिए
- कुल पद : 155
- मध्य प्रदेश रीजन के लिए
- कुल पद : 41
- नॉर्थेर्न रीजन (नई दिल्ली) के लिए
- कुल पद : 377
- ईस्टर्न रीजन के लिए
- कुल पद : 105
- कर्नाटक केरला रीजन के लिए
- कुल पद : 103
- नार्थ ईस्ट रीजन के लिए
- कुल पद : 26
- नॉर्थेर्न वेस्ट रीजन के लिए
- कुल पद : 262
- साउथ रीजन के लिए
- कुल पद : 67
- वेस्टर्न रीजन के लिए
- कुल पद : 215
उम्मीदवार सभी रीजन का रिक्ति विवरण यहां से देखें।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- इस परीक्षा क लिए एसएससी ने सरे पदों के लिए अलग अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की है।
- उम्मीदवार कम से कम दसवीं कक्षा पास होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा
- किसी भी पद के लिए उम्मीदवार कम से कम 18 साल का होना चाहिए।
- सभी पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा दी गई है।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 आवेदन पत्र
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवार 06 अगस्त से 31 अगस्त 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार फेज 7 भर्ती 2019 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। उम्मीदवार को आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की जानकारी सही भरनी हैं। यदि उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी गलत भरता है तो उसका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही आवेदन पत्र पूर्ण मना जायेगा।
आवेदन शुल्क
- उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने के लिए 100/- रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
- एसटी / एससी / पीडव्लूडी / महिला वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं हैं।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2019 के बीच किया जायेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एक हफ्ते पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ हाल ही की 2 पासपोर्ट साइज फोटो, वैलिड आईडी प्रूफ (जिसमें डेट ऑफ बर्थ का विवरण हो) आदि लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किये जायेंगे।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 परीक्षा सेंटर
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन भारत के प्रमुख शहरों में किया जायेगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उस पर अपने परीक्षा सेंटर जरूर देख ले। हम उम्मीदवारों को नीचे परीक्षा सेंटर का नोटिफिकेशन दें रहे हैं।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जायेंगे। परीक्षा के पूछे जाने वाले सवाल उम्मीदवार के क्वालिफिकेशन के आधार पर होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय दिया जायेगा। नीचे परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालें।
विषय | प्रश्न | अंक |
जनरल इंटेलिजेंस | 25 | 50 |
जनरल अवेयरनेस | 25 | 50 |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | 25 | 50 |
अंग्रेजी भाषा | 25 | 50 |
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग को कम से कम 35 प्रतिशत अंक, ओबीसी / ईडव्लूएस को 30 प्रतिशत अंक और अन्य वर्ग को 25 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य हैं।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 आंसर की
रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी कर दी जाएगी। सबसे पहले अनौपचारिक आंसर की जारी की जाती हैं वही परीक्षा के कुछ दिनों बाद आधिकारिक आंसर की जारी की जाती हैं। परीक्षा के बाद आंसर की का बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। उम्मीदवार आंसर की के माध्यम से परीक्षा के समय दिए गए उत्तर की जांच पड़ताल कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने से पहले अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
एसएससी फेज 7 भर्ती 2019 रिजल्ट
उम्मीदवारों की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट जारी कर दी गयी है। बता दें कि परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ दिनों में रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही साथ उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी अपने रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : ssc.nic.in
एसएससी फेज 7 2019 भर्ती की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से देखें।
Discussion about this post