सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी और यह मेरठ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। छात्रों को यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। यूपीसीएटीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च 2022 से शुरू कर कर दी गयी है जो 30 अप्रैल 2022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार तय तिथियों में ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एडमिशन 202२ से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एडमिशन 2022
यूपीसीएटीईटी आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र इसमें सफलता प्राप्त करेंगे उनको कॉउंसलिंग चरण में शामिल होना होगा। कॉउंसलिंग प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं। उम्मीदवारों को कॉउंसलिंग में निर्धारित तिथियों में शामिल होना होगा। यूपीसीएटीईटी 202२ से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए हमारे पेज पर दी गई टेबल को देख सकते हैं।
कोर्स | चयन प्रक्रिया |
यूजी, पीजी और पीएचडी एडमिशन | यूपीसीएटीईटी |
महत्वपूर्ण तिथियां ( यूपीसीएसटीईटी 2022)
आयोजन | तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 01 मार्च 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2022 |
ऑनलाइन फीस जमा करने कि अंतिम तिथि | 0२ मई 2022 |
आवेदन पत्र में संशोधन करने कि तिथि | 01 से 05 मई 2022 |
प्रवेश पत्र जारी करना | 01 जून 2022 |
परीक्षा की तिथियां | 16 व 17 जून २०२२ |
परिणाम जारी होने की तिथि | 30 जून २०२२ |
ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | – |
ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | 03 से 06 जुलाई 2022 |
स्नातक कोर्स के लिए पहली ऑनलाइन कॉउंसलिंग | |
ऑनलाइऩ च्वाइस फिलिंग एवं चॉइस लॉकिंग | 03 से 07 जुलाई 2022 |
प्रथम ऑनलाइऩ काउंसलिंग में सीट आवंटन के परिणाम | 15 जुलाई 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट अपलोडिंग | 16 से 19 जुलाई 2022 |
डाक्यूमेंट का वेरिफिकेशन | 20 जुलाई 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट रि-अपलोडिंग (सुधार हेतु) | 21 जुलाई 2022 |
अपलोडेड डॉक्यूमेंट का रि-वेरिफिकेशन | 22 जुलाई 2022 |
सिक्योरिटी फीस जमा करने कि तिथि | 16 से 23 जुलाई 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना | 16 से 24 जुलाई 2022 |
आवंटित अभ्यर्थियों का सम्बंधित विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाना | 22 से 26 जुलाई 2022 |
द्वितीय ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करना (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | – |
द्वितीय ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | 27 से 29 जुलाई २०२२ |
स्नातक कोर्स के लिए दूसरी ऑनलाइन कॉउंसलिंग | |
ऑनलाइऩ च्वाइस फिलिंग एवं च्वाइस लॉकिंग | 27 से 30 जुलाई 2022 |
द्वितीय ऑनलाइऩ काउंसलिंग में सीट आवंटन के परिणाम | 07 अगस्त 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट अपलोडिंग | 08 से 10 अगस्त 2022 |
डाक्यूमेंट का वेरिफिकेशन | 11 अगस्त 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट रि-अपलोडिंग (सुधार हेतु) | 12 अगस्त 2022 |
अपलोडेड डॉक्यूमेंट का रि-वेरिफिकेशन | 13 अगस्त 2022 |
सिक्योरिटी फीस जमा करने कि तिथि | 08 से 14 अगस्त 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना | 08 से 15 अगस्त 2022 |
द्वितीय काउंसलिंग में आवन्टित उम्मीदवारों का संबंधित विश्वविद्यालय में प्रवेश एवं डाक्यमेंट वेरिफिकेशन | 16 से 17 अगस्त |
स्नातक पाठ्यक्रमों की तृतीय ऑफलाइन कॉउंसलिंग | – |
ऑफलाइन कॉउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करना | 19 से 21 अगस्त 2022 |
कॉउंसलिंग लेटर डाउनलोड करना | 19 से २२ अगस्त 2022 |
ऑफलाइन कॉउंसलिंग | 26 से 28 अगस्त 2022 |
आवंटित विश्वविद्यालय में प्रवेश रिपोर्टिंग | 01 सितम्बर 2022 |



सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2022 कोर्स
अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम
- बी.एससी (ऑनर्स)
- एग्रीकल्चर
- बीटेक
- बायोटेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा
- फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग
- बेकरी टेक्नोलॉजी
- बी.वी.एससी और एएच
- वेटरनरी साइंस
पोस्ट ग्रेजुएट
- एम.एससी (एग्रीकल्चर )
- एग्री,बायोटेक्नोलॉजी
- एग्री,इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट
- एग्रोनोमी
- एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन
- एनिमल हसबेंडरी
- कीटविज्ञान
- हॉर्टिकल्चर
- प्लांट पैथोलॉजी
- जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग
- साइल साइंस
- एम.टेक (एग्री)
- एग्री प्रोसेस एंड फूड इंजीनियरिंग
- एम.टेक/ एम.एससी
- बायोटेक्नोलॉजी
- पीएचडी
- एग्री,बायोटेक्नोलॉजी
- एग्री,इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट
- एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन
- एनिमल हसबेंडरी
- कीटविज्ञान
- हॉर्टिकल्चर
- प्लांट पैथोलॉजी
- जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग
- साइल साइंस
- एग्रोनोमी
- एग्रीकल्चर प्रोसेस एंड फूड इंजीनियरिंग
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 202२ योग्यता
शैक्षिक योग्यता
बी.एससी (ऑनर्स)
- एग्रीकल्चर के लिए
- छात्र एग्रीकल्चर साइंस / पीसीबी / पीसीएम और पीसीएमबी के अंतर्गत इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
बीटेक
- वबायोटेक्नोलॉजी के लिए
- छात्र एग्रीकल्चर साइंस / पीसीबी / पीसीएम और पीसीएमबी के अंतर्गत इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
डिप्लोमा
- फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग और बेकरी टेक्नोलॉजी के लिए
- छात्र एग्रीकल्चर साइंस / पीसीबी / पीसीएम और पीसीएमबी के अंतर्गत इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
बी.वी.एससी और एएच
- वेटरनरी साइंस के लिए
- छात्र 50 प्रतिशत अंको से अंग्रेजी विषय के साथ पीसीबी / पीसीएमबी में इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
आयु सीमा
- बी.वी.एससी कोर्स के लिए
- छात्रों की आयु 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
- बी.एससी और बीटेक कोर्स के लिए
- छात्रों की आयु 16 से 22 साल के बीच होनी चाहिए।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2022 आवेदन पत्र
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 01 मार्च 2022 से 30 अप्रैल २०२२ तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरते समय छात्रों को मांगी गई जानकारी को सही से दर्ज करना होगा उसके बाद ही आवेदन करना होगा। अगर छात्र आवेदन पत्र में मांगी गई मानदंड पात्रता को भरने के योग्य नहीं होंगे तो आवेदन पत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाता है। आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। छात्र आवेदन शुल्क 2 मई 2022 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम के जरिये ही भरा जा सकेगा। अगर छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे तो आवेदन प्रकिया रद्द कर दी जायेगी। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही आवेदन प्रकिया पूरी होगी।
आवेदन पत्र- UPCATET 202२ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरते समय छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान छात्र ऑनलाइन माध्यम के जरिये भर सकते हैं। इच्छुक छात्र नेट बैंकिंग, क्रडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
- यूआर और ओबीसी के उम्मीदवारों को 1,250/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- एससी और एसटी उम्मीदवारों को 1,050/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2022 एडमिट कार्ड
लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 01 जून 2022 को जारी कर दिए जायेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप हमारे पेज पर दी गई लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड छात्रों को स्वंय डाउनलोड करना होगा यूनिवर्सिटी की ओर से कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जायेगी। प्रवेश परीक्षा के दौरान सभी छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बेहद जरुरी है। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जाता है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2022 रिजल्ट
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा। छात्रों को स्वंय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट जाँच सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डीओबी और रोल नंबर दर्ज करना होगा। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त कर लेंगे उनको विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित कटऑफ मार्क्स के अनुसार प्रवेश दिया जायेगा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 202२ काउंसलिंग
मेरिट जारी होने के बाद जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में उन सभी छात्रों को काउंसलिंग प्रकिया के लिए बुलाया जायेगा। काउंसलिंग प्रकिया के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन स्वीकार किया जायेगा वह छात्र काउंसलिगं प्रकिया के लिए चुने जायेंगे। काउंसलिंग प्रकिया दो या तीन चरणों में पूरी होगी। अगर छात्र किसी कारण वश काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होंगे तो ऐसी स्थिति में छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जायेगा। जो छात्र काउंसलिंग प्रकिया में उपस्थित होंगे उन्हें अपने साथ जरुरी दस्तावेज लेकर जानें होंगे जिनका वेरिफिकेशन किया जाता है।
यूनिवर्सिटी सेंट्रल फैसिलिटीज
- बायो कंट्रोल लैब
- मशरुम लेबोरेटरी
- फिशरीज रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर
- पोल्ट्री रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर
- सीओई अग्रि-बायोटेक्नोलॉजी
- सेंट्रल ऑफ एक्सेलन्स
- लाइब्रेरी
- रोबर्ट एस.ज़िगलर लैब
- मीडिया प्रोडक्शन सेंटर
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी और यह मेरठ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है। छात्र इस यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट के बी.एससी, बी.एफ.एससी, बी.टेक, बी.वी.एससी और एएच जैसे आदि कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं और पोस्ट ग्रेजुएट के एम.एससी, एम.वी.एससी और एमटेक आदि कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट- svbpmeerut.ac.in
UPCATET 2022 की अधिक जानकारी के लिए ब्रोशर यहां से प्राप्त करें।
[email protected]