द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 की प्रक्रिया अभी शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि सभी पात्र छात्रों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे पेज द्वारा भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी, 2020 को किया जा रहा है। आजकल हर कोई कुछ अलग करने की सोच रखता है। ऐसे में आजकर बहुत से छात्र ऐसे हैं जो डिजाइन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वहां तक पहुंचने के रास्ता बहुत से छात्रों को नहीं पता हैं। अगर आप भी डिजाइन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप द डिजाइन विलेज यानि कि टीडीवी में एडमिशन ले सकते हैं। आपको बता दें कि ये इंस्टीट्यूट उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। The Design Village Entrance Exam 2020 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम- द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड हुआ जारी, प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जो भी छात्र द डिजाइन विलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें TDV Entrace Exam 2020 देना होता है। प्रवेश परीक्षा को सफलता पूर्वक पास करने वाले छात्रों को ही इस इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिया जाता है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 जनवरी, 2020 को जारी किया जाएगा। पहले चरण में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। टीडीवीईई 2020 के लिए आप नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्त्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 दिसम्बर, 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 1 जनवरी, 2020 |
परीक्षा (चरण 1) | 5 जनवरी, 2020 |
रिजल्ट | 20 जनवरी, 2020 |
परीक्षा (चरण 2) | 26 अप्रैल, 2020 |
परीक्षा (चरण 3) | जून, 2020 |
रिजल्ट | जून के आखिरी सप्ताह |
शैक्षणिक वर्ष की शुरूआत | जुलाई 2020 |
द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 योग्यता मापदंड
जो भी छात्र आवेदन पत्र भरना चाहते हैं उन्हें योग्यता मापदंडो को पूरा करना अनिवार्य है। इंस्टीट्यूट की तरफ से योग्यता मापदंड तय किया जाता है। जिसे पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से दिया जाता है-
यूजी कोर्सेस के लिए
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
- साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
पीजी कोर्सेस के लिए
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 आवेदन पत्र
द डिजाइन विलेज आवेदन पत्र 2020 ऑनलाइन जारी कर दिये गए हैं। छात्र द डिजाइन विलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि टीडीवीईई आवेदन पत्र 2020 केवल ऑनलाइन जारी कर दिये गए हैं, जिसे छात्रों द्वारा ऑनलाइन ही भरा जाना है। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है, बिना आवेदन पत्र भरे उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। जो भी छात्र आवेदन पत्र भरेंगे वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन पत्र भरने के योग्य माने जाएंगे। आवेदन पत्र उन्हीं छात्रों के स्वीकार किये जाएंगे जिन्होंने योग्यता मापदंडो को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र भरे होंगे। आवेदन पत्र निर्धारित की गई तिथि के अनुसार ही भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसम्बर, 2019 है।
द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड
द डिजाइन विलेज एडमिट कार्ड 2020 ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार द डिजाइन विलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 1 जनवरी, 2020 को जारी कर दिये गए थे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि टीडीवीईई एडमिट कार्ड 2020 केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्डकॉपी जारी नहीं की जाएगी। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं छात्रों का जारी किया जाएगा जिनके आवेदन पत्र स्वीकार किये जाएंगे। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ही छात्र टीडीवीईई 2020 में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। अगर छात्र परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड नहीं लेकर आते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी।
द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 प्रवेश प्रक्रिया
द डिजाइन विलेज एडमिशन 2020 के लिए चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से दी गई है-
यूजी कोर्सेस के लिए
- स्टेज 1- केन्द्रों पर आयोजित टीडीवी प्रवेश परीक्षा 2020
- स्टेज 2- सिचुएशन टेस्ट के बाद इंटरव्यू पोर्टफोलियो की समीक्षा
- स्टेज 3- रिजल्ट की घोषणा
पीजी कोर्सेस के लिए
- स्टेज 1- केन्द्रों पर आयोजित टीडीवी प्रवेश परीक्षा 2020
- स्टेज 2- पोर्टफोलियो समीक्षा के साथ इंटरव्यू
- स्टेज 3- रिजल्ट की घोषणा
द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 रिजल्ट
द डिजाइन विलेज रिजल्ट 2020 ऑनलाइन जारी किया जाता है। छात्र द डिजाइन विलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट 20 जनवरी, 2020 को जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। टीडीवीईई रिजल्ट 2020 जारी होने के बाद सभी सफल छात्रों को अगले चरण के लिए चुन लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा होने के बाद छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
द डिजाइन विलेज प्रवेश परीक्षा 2020 सीट मैट्रिक्स
- यूजी कोर्सेस के लिए
कोर्स | सीटें |
बैचलर ऑफ डिजाइन | 12 |
बैचलर ऑफ डिजाइन इन ग्राफिक्स डिजाइन | 12 |
बैचलर ऑफ डिजाइन इन प्रोडक्ट डिजाइन | 12 |
बैचलर ऑफ डिजाइन इन इंटीरियर डिजाइन | 12 |
बैचलर ऑफ डिजाइन इन इंटरेक्शन डिजाइन | 12 |
बैचलर ऑफ डिजाइन इन फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन | 12 |
बैचलर ऑफ डिजाइन परिवहन डिजाइन | 12 |
कुल सीटें | 84 |
- पीजी कोर्सेस के लिए
कोर्स | सीटें |
मास्टर ऑफ डिजाइन इन ग्राफिक्स डिजाइन | 6 |
मास्टर ऑफ डिजाइन इन प्रोडक्ट डिजाइन | 6 |
मास्टर ऑफ डिजाइन इन इंटीरियर डिजाइन | 6 |
मास्टर ऑफ डिजाइन इन फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन | 6 |
मास्टर ऑफ डिजाइन | 6 |
कुल सीटें | 30 |
द डिजाइन विलेज
डिज़ाइन विलेज [टीडीवी], एक इंटरडिसिप्लिनरी, नोएडा स्थित उद्योग-केन्द्रिक संस्थान, डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए भारत के शीर्ष कॉलेजों में से एक है। TDV खुद को ऐसे व्यक्तियों को तैयार करने और उनका पोषण करने में समर्पित करता है जो डिजाइन और इसकी क्षमता का सार समझते हैं। To द डिजाइन विलेज ’एक ऐसे माहौल को बनाने के लिए पैदा हुआ था, जिसमें छात्रों को पाठ्यक्रम से अवगत कराया जाता है जो ईमानदारी से सोच और उसके अनुप्रयोगों के लिए समर्पित होते हैं। इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्ति हमारे संस्थापक, श्री नवनीत गर्ग, श्रीऋषि अग्रवाल और श्री सौरभ गुप्ता हैं, जो उद्योग जगत के नेता हैं, जिन्होंने भारत को एक ऐसा डिज़ाइन स्थान बनाने और देने का तीव्र आग्रह महसूस किया जो न केवल डिज़ाइनर बनाता है बल्कि डिजाइन विचार नेताओं। TDV का उद्देश्य डिजाइन उद्योग में सर्वश्रेष्ठ डिजाइन पेशेवरों का योगदान करना है जो आधुनिक समय की चुनौतियों को हल कर सकते हैं और डिजाइन भागफल को बढ़ा सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइट – www.thedesignvillage.org
Discussion about this post