TISSNET 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2021 को किया जायेगा जिसके लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 08 फरवरी 2021 को जारी कर दिया गया है जिसे 20 फरवरी 2021 तक डाउनलोड किया जा सकता है। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट admissions.tiss.edu पर जारी किया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें की इस प्रवेश परीक्षा के द्वारा TISS के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजो (मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, और हैदराबाद) में एडमिशन प्राप्त कर सकते है। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ही डाउनलोड करने होंगे। उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड ना हो तो उन्हें परीक्षा के लिए शामिल नहीं होने दिया जाएगा। TISSNET 2021 Admit Card के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज एडमिट कार्ड २०२१
TISSNET 2021 Admit Card उन्ही उम्मीदवारों को ज़ारी किये गए हैं जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया तय तिथि तक पूर्ण की है। उम्मीदवारों को ये बता दें की उन्हें TISSNET एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड किया जा सकता है। TISSNET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। TISSNET 2021 एडमिट कार्ड की जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
TISSNET एडमिट कार्ड | तिथि |
हॉल टिकट डाउनलोड करने की तिथि | 08 से 20 फरवरी 2021 |
परीक्षा की तारीख | 20 फरवरी 2021 |
रिजल्ट ज़ारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड – टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज 2021 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
आपकी सुविधा के लिए हमनें सी डैक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ जरूरी स्टेप्स बताए हुए हैं। आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। TISSNET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स जाननें के लिए नीचे देखें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने लॉग इन का पेज खुल जायगा।
- इस पेज पर उम्मीदवारों को अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
- इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- सही लॉग इन डिटेल्स डालने के बाद स्क्रीन पर उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड प्राप्त होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई होगी जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- फोटो
- हॉल टिकट नंबर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा सेंटर
- कोर्स
- जरूरी दिशा निर्देश
टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज 2021 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों के लिए TISSNET 2021 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना बहुत ही ज़रूरी है। तभी वे परीक्षा की तैयारी अच्छे ढंग से कर पाएंगे।
- उम्मीदवारों को बता दें की परीक्षा सीबीटी यानी की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के ज़रिये ली जायेगी।
- परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा।
- कूल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
- सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन) होंगे।
- परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जायेगी।
- उम्मीदवारों को कंटेम्पररी इश्यूज, एनालिटिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज, और लॉजिकल रीजनिंग विषयों के ज्ञान के आधार पर आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा।
टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज 2021 रिजल्ट
TISSNET 2021 Result संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर ज़ारी किया जाएगा। परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट ज़ारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे और उनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार हमारे पेज से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu