यूकेपीएससी भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू चुके हैं। उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए 05 अक्टूबर 2018 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती 2018 में राजपत्रित पद पर कुल 14 भर्तियां होनी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2018 के रात 12 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें। उम्मीदवार आवेदन की फीस नेट बैंकिंग /डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से भी भर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने उम्मीदवारों को अपनी काबिलियत दिखाने का एक अच्छा मौका दिया है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से लोक सेवा आयोग उत्तराखंड भर्ती 2018 की पूरी जानकारी देंगे। उम्मीदवार के मन में कई सवाल होते हैं जैसे कि आवेदन की फीस कितनी है, शैक्षित योग्यता क्या है, प्रवेश पत्र कब मिलेगा आदि। इन सवालों के जवाब हमारे इस आर्टिकल में है। उम्मीदवार को यह आर्टिकल आखिरी तक पढ़ना है। आइये यूकेपीएससी भर्ती 2018 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बाते जानते है।
यूकेपीएससी भर्ती 2018(UKPSC Recruitment 2018)
यूकेपीएससी भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वालें उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवार को परीक्षा में कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है। आइये यूकेपीएससी भर्ती 2018 की कुछ महत्वपूर्ण तिथियां जानते है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 05 अक्टूबर 2018 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर 2018 |
प्रवेश पत्र | घोषित नहीं हुआ है |
परिणाम | परीक्षा के बाद घोषित किये जाएंगे |
यूकेपीएससी भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
पद का नाम :- राजपत्रित
कुल पद की संख्या :- 14
वेतन
- यूकेपीएससी भर्ती 2018 में उम्मीदवारों को 27,700-700-33,090-920-40,450-1080-44,770 के बीच प्रति महीना वेतन मिलेगा ।
यूकेपीएससी भर्ती 2018 योग्यता मापदंड
शैक्षित योग्यता
- यूकेपीएससी भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- हिंदी देवनागरी भाषा का पूरा ज्ञान होना चाहिए।
- उम्मीदवार को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान जरूर होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी 2018 अनुसार 22 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
- सामान्य जाति को छोड़ कर सभी जातियों के लिए आयु छूट है।
राष्ट्रीयता
- उम्मीदवार भारत का नागरिक हो। या तिब्बती उम्मीदवार जो भारत में एक जनवरी 1962 से रहता हो।
यूकेपीएससी भर्ती 2018 आवेदन पत्र
उम्मीदवार यूकेपीएससी भर्ती 2018 के लिए यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ उम्मीदवार हमारे आर्टिकल में नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके भी यूकेपीएससी भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऊपर आपको बता दिया गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2018 है। उम्मीदवार इस तिथि से पहले आवेदन कर दें।
आवेदन फीस
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 185.40 रूपये फीस है।
- उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 185.40 रूपये फीस है।
- उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 95.40 रूपये फीस है।
आवेदन पत्र :-यहां से करें।
आधिकारिक साइट :-ukpsc.gov.in/
यूकेपीएससी भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
यूकेपीएससी भर्ती 2018 के लिए प्रवेश पत्र की अभी कोई घोषणा नहीं है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट पर नज़र बनाये रखें। उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश पत्र आने के बाद उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए हुए लिंक पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही साथ आप यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
- प्रांरभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- मौखिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा
- उम्मीदवार से प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जायेंगे। जिनके उत्तर उम्मीदवार को ओ.एम.आर शीट पर देने होंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा के दो भाग होंगे। पहले भाग में उम्मीदवार से सामान्य ज्ञान पर 50 अंक के लिए सवाल पूछे जायेंगे। अंतर्राष्ट्रीय विधि ,नवीनतम लागू विधान विशेषकर भारतीय संविधान, विधि और विकास तथा विधिक मामले पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।
- दूसरे भाग में 150 अंको के प्रश्न पूछे जायेंगे। सम्प्रति अंतरण अधिनियम ,हिन्दू विधि के सिद्धांत व मुस्लिम विधि के सिद्धांत पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।
मुख्य परीक्षा
- करेंट अफेयर्स 150 अंक का होगा।
- भाषा पर उम्मीदवार से 100 अंको पर सवाल पूछे जायेंगे।
- विधि प्रश्न पत्र -1 (मुख्य विधि) से 200 अंको पर सवाल पूछे जायेंगे।
- विधि प्रश्न पत्र -2 (प्रक्रिया और साक्ष्य ) से 200 अंको पर सवाल पूछे जायेंगे।
- विधि प्रश्न पत्र -3 (राजस्व और दाण्डिक ) से 200 अंको पर सवाल पूछे जायेंगे।
- उम्मीदवारों से कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान से 100 अंको का प्रैक्टिकल करवाया जायेगा।
- (viva voce)परीक्षा 100 अंको की होगी ।
मुख्य परीक्षा का
वर्तमान परिदर्श्य
- वर्तमान में भारत और विश्व में क्या घटित हो रहा है। इस पर आधरित प्रश्न उम्मीदवारों से पूछे जायेंगे।
भाषा
- उम्मीदवारों को पैसेज दिया जायेगा उसका अनुवाद उम्मीदवारों को हिंदी भाषा में करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 30 अंक दिए जायेंगे।
- हिन्दी पैसेज को अंग्रेजी भाषा में ट्रांसलेट करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को 30 अंक दिए जायेंगे।
- उम्मीदवार की अंग्रेजी लेखन परीक्षा होगी। इसके लिए उम्मीदवार को 40 अंक दिए जायेंगे।
कंप्यूटर सामान्य ज्ञान
- उम्मीदवारों की 100 अंको की कम्प्यूटर आधारित प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। जो कि विंडो और इंटरनेट, एमएस -वर्ड, एमएस-एक्सेल और एमएस पावर पॉइंट पर होगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को एक घंटे का समय दिया जायेगा।
वाइवा (viva voce)
- इस परीक्षा में उम्मीदवारों का मानसिक ज्ञान देखा जायेगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 100 अंक दिए जायेंगे।
यूकेपीएससी भर्ती 2018 परिणाम
हर उम्मीदवार को परीक्षा के बाद परिणाम का ही इंतजार रहता है। आपको बता दें कि परिणाम आते ही महत्वपूर्ण तिथियों में अपडेट कर दिया जायेंगे। उम्मीदवार यूकेपीएससी भर्ती 2018 के परिणाम यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही साथ हमारे द्वारा दिए हुए लिंक पर क्लिक करके भी अपने परिणाम देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखे।
अधिसूचना :-यहां से देखे।
Discussion about this post