यूपी बीएड 2021 के जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2021 से शुरू कर दी गयी है। वे उम्मीदवार जो भी इस वर्ष की UP JEE BEd 2021 में शामिल होना चाहते हैं वे लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार यूपी बीएड 2021 की प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने से पहले विभाग की ओर से निर्धारित की योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही प्रक्रिया में भाग लें। यूपी बीएड 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 मई 2021 को किया जायेगा। UP BEd 2021 की अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, कॉउंसलिंग, योग्यता एवं मापदंड आदि के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : यूपी बीएड 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, नीचे दी गयी लिंक से भर सकेंगे आवेदन।
यूपी बीएड 2021 (UP BEd 2021)
आपको बता दें कि UP BEd JEE के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 18 फरवरी से 15 मार्च एवं लेट फीस के साथ 22 मार्च 2021 तक भरे जा सकेंगे। यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 19 मई 2021 को आयोजित किया जायेगा जिसके बाद उम्मीदवारों का परिणाम घोषित किया जायेगा। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको कॉउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। UP BEd 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वूर्ण तिथियां
आयोजन | दिनांक |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 18 फरवरी 202१ |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2021 |
विलम्ब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि | 22 मार्च 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 10 मई 2021 |
परीक्षा की तिथि | 19 मई 2021 |
रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि | 20-25 जून 2021 |
ऑनलाइन प्रवेश कॉउंसलिंग प्रारम्भ होने की संभावित तिथि | घोषित की जाएगी |
कॉउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
यूपी बीएड 2021 योग्यता मापदंड
बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 कार्यक्रम में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार को आवेदन पत्र के लिए आवेदन करने से पहले उनकी पात्रता की जांच करनी चाहिए। UP B.Ed JEE 2021 के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिया गया है।
- भारत का एक नागरिक होना चाहिए
- सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ने विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक/ बैचलर की डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री में 50% अंक प्राप्त किया हो।
- बीटेक / बीईई में विज्ञान एवं गणित विशेषता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
- पोस्ट ग्रेजुएशन के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 50% कुल प्राप्त होना चाहिए।
- विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में छूट उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के अनुसार प्रदान की जाएगी।
- दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को 05% की छूट प्रदान की जाएगी।
यूपी बीएड 2021 आवेदन पत्र
यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2021 ऑनलाइन माध्यम से 18 फरवरी 2021 को जारी कर दिए गए हैं। छात्र लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर ऊपर दिए गए बी एड एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि UP B.Ed Application Form 2021 केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकते हैं किसी भी स्थिति में छात्र के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 एवं लेट फीस के साथ 22 मार्च 2021 निर्धारित की गयी है। यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2021 निर्धारित की गई तिथि के अनुसार ही भरे जाएंगे। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। UP B.Ed JEE Application Form 2021 भरने से पहले छात्र एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करेगा। फीस का भुगतान करने के बाद ही यूपी बीएड 2021 के लिए आवेदन फॉर्म भरने में सक्षम हो पाएगा। उम्मीदवार आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भर सकते हैं। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:
बिना विलम्ब शुल्क के साथ
- सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – रु. 1500/- रूपए
- एसटी / एससी (केवल उत्तर प्रदेश) उम्मीदवारों के लिए- रु. 750/- रूपए
- अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए – 1500/- रूपए
विलम्ब शुल्क के साथ
- सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – रु. 2500/- रूपए
- एसटी / एससी (केवल उत्तर प्रदेश) उम्मीदवारों के लिए- रु. 1250/- रूपए
- अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए – 2500/- रूपए
आरक्षण
विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुसार, श्रेणियों के लिए आरक्षण किया गया है:
- अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 21%
- अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 02%
- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 27%
यूपी बीएड 2021 एडमिट कार्ड
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2021 ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UP B.Ed JEE Admit Card 2021 केवल ऑनलाइन जारी किये जायेंगे। किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। छात्रों को स्वंय अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करना होगा। UP B.Ed Admit Card 2021 पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी। प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आना होगा। अगर छात्र परीक्षा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को एक वैलिड पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
यूपी बीएड 2021 चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 के लिए चयन प्रक्रिया निम्न अनुसार होंगी-

यूपी बीएड 2021 के लिए परीक्षा केंद्र
वर्ष 2021 के परीक्षा केंद्रों की सूची कोड संख्याओं के साथ नीचे दिया गया है:

यूपी बीएड परीक्षा 2021 परीक्षा पैटर्न
- प्रश्न प्रकार – ऑब्जेक्टिव टाइप
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल अंक – 200
प्रश्न पत्र प्रथम
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
भाषा (हिंदी/अंग्रेजी में से कोई एक) | 50 | 100 |
कुल | 100 | 200 |
द्वितीय प्रश्न पत्र
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य अभिरुचि परीक्षण | 50 | 100 |
विषय योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य,कृषि) | 50 | 100 |
कुल | 100 | 200 |
यूपी बीएड रिजल्ट 2021
यूपी बीएड रिजल्ट 2021 ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा संपन्न होने के बाद जारी कर दिया जायेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें UP B.Ed JEE Result 202१ केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2021 की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। जो भी छात्र यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 में शामिल होंगे केवल उन्हीं छात्रों का UP B.Ed Result 202१ जारी किया जाएगा।
यूपी बीएड 2021 आंसर की
परीक्षा संपन्न होने के बाद यूपी बीए आंसर की 2021 ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी UP B.Ed JEE Answer Key 2021 प्राप्त कर सकेंगे। आंसर की प्राप्त करने के बाद छात्र अपने अंको का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि ये केवल अनुमान होगा, अंतिम रिजल्ट यूनिवर्सिटी द्वारा ही जारी किया जाएगा। यूपी बी एड जेईई आंसर की 2021 जारी होने के बाद छात्र अगर किसी उत्तर से असंतुष्ट होते हैं तो वे तय तिथि में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे, अंत में उम्मीदवारों की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को बता दें कि फाइनल आंसर की पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
यूपी बीएड 2021 मेरिट लिस्ट
यूपी बीएड मेरिट लिस्ट 2021 ऑनलाइन जारी की जाएगी। आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UP B.Ed merit list 2021 प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी यूपी बी एड जेईई मेरिट लिस्ट 2021 प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होते ही छात्रों को सारी जानकारी इस पेज द्वारा दे दी जाएगी।
यूपी बीएड 202१ काउंसलिंग
रिजल्ट/मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यूपी बीएड काउंसलिंग 2021 की सारी जानकारी ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। काउंसलिंग का आयोजन लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा किया जायेगा। UP B.Ed Counselling 2021 में भाग लेना अनिवार्य है। अगर छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं तो छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। कॉउंसलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट : www.lkouniv.ac.in
नोटिफिकेशन : यूपी बीएड 2021 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
Discussion about this post