यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उत्तर प्रदेश बोर्ड हर वर्ष 12वीं कक्षा की परिक्षाएं आयोजित करवाता है। हर वर्ष बहुत से छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं। यूपी बोर्ड ना केवल परिक्षाएं आयोजित करवाता है बल्कि परीक्षा के जरूर सामग्री भी उपलब्ध करवाता है। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के लिए मॉडल पेपर जारी करता है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए इस पेज की लिंक से भी मॉडल पेपर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। छात्र इस पेज द्वारा कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। UP Board 12th Model Paper की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सैंपल पेपर 2020
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मॉडल पेपर प्राप्त करने के बाद छात्र आने वाली परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। साथ ही छात्र कक्षा 12वीं के परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा के लिए मॉडल पेपर बहुत सहायक होती है। हमारे पेज द्वारा छात्र कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। UP Board 12th Model Paper डाउनलोड करने की लिंक नीचे दी गई तालिका में दी गई है। बता दें कि मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से सभी विषयों के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रत्येक विषय का यूपी बोर्ड मॉडल पेपर कक्षा 12 नीचे दिया गया है।
- हिंदी
- सामान्य हिंदी
- संस्कृत
- उर्दू
- अंग्रेज़ी
- इतिहास
- भूगोल
- नागरिकशास्र
- गणित
- सैन्य विज्ञान
- मनोविज्ञान
- शिक्षाशास्त्र
- गृह विज्ञान
- अर्थशास्त्र
- संगीत – गायन
- संगीत वादन
- चित्रकला आलेखन
- चित्रकला प्राविधिक
- समाजशास्त्र
- कम्प्यूूटर
- काष्ठशिल्प
- ग्रन्थशिल्प
- सिलाई
- नृत्य कला
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- जीव विज्ञान
- बहीखाता एवं लेखाशास्त्र
- व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार
- अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल
- अधिकोषण तत्व (बैंकिंग)
- औद्योगिक संगठन
- गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी
- बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार
- मनुष्य जाति का विज्ञान
- शस्य विज्ञान (व्यावसायिक)
- सामान्य आधारिक विषय
ऐसे प्राप्त करें यूपी बोर्ड मॉडल पेपर
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यूपी बोर्ड मॉडल पेपर आप तो तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको यहां मॉडल पेपर डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से UP Board 12th Model Paper प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट मॉडल पेपर प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको नीचे की ओर स्क्रोल करना होगा।
- अब आपको “इण्टरमीडिएट परीक्षा के मॉडल पेपर” की लिंक का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपको कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर डाउनलोड करने के ऑप्शन प्राप्त हो जाएंगे।
- अब आपको जिस भी विषय के मॉडल पेपर प्राप्त करने हैं, उसके सामने के “Download Model Paper” के ऑप्शन को क्लिक कर दें।
- आपको यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर प्राप्त हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड
उत्तर प्रदेश बोर्ड यानी माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है। यह विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा संचालित करने वाली संस्था है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना वर्ष 1921 में इलाहाबाद में हुई थी। यूपी बोर्ड ने सबसे पहले वर्ष 1923 में परीक्षा आयोजित की थी। बता दें कि यह भारत का पहला शिक्षा बोर्ड था जिसने सबसे पहले 10+2 की परीक्षा पद्धति अपनायी थी। इस पद्धति के अंतर्गत्त प्रथम सार्वजनिक (बोर्ड) परीक्षा का आयोजन 10 वर्षों की शिक्षा उपरांत, जिसे हाई-स्कूल परीक्षा एवं द्वितीय सार्वजनिक परीक्षा 10+2 = 12 वर्ष की शिक्षा के उपरांत दिये जाते हैं, जिसे इंटरमीडियेट परीक्षा कहते हैं। इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित करता था।
आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post