यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् यानी कि यूपीएमएसपी के द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जाती है। इस वर्ष 2022 के लिए UP Board Result 2022 Class 12 जारी होने की तिथि की घोषणा की गयी थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का सफलतापूर्वक समापन के बाद से ही छात्र अपने परीक्षा परिणाम का इंतज़ार कर रहे थे अब उनके इंतज़ार पर विराम लगाते हुए UPMSP ने 18 जून को शाम 4 बजे इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी कर दिया है।
छात्रों के यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी किया गया है, जहाँ से आप उसे डाउनलोड भी कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र हमारे इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी UP Board 12th result 2022 प्राप्त कर सकते है। यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2022 से जुडी और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते है।
नवीनतम : यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2022 आज 18 जून 2022 को शाम 4 बजे किया गया घोषित।
यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2022 (UP Board 12th Result 2022)
आपको बता दें कि इस वर्ष की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में करीब 22,37,578 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत ८१.21 % और छात्राओं का ९०.15 % दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष 2021 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 97.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। यूपी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
12 वीं परीक्षा शुरू होने की तिथि | 24 मार्च 2022 |
12 वीं परीक्षा समाप्त होने की तिथि | 12 अप्रैल 2022 |
12 वीं रिजल्ट जारी होने की तिथि | 18 जून 2022 |
रिजल्ट : यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2022 की जाँच करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2022 कैसे प्राप्त करें?
UP Board 12th Result 2022 जारी होने के बाद जो छात्र अपने रिजल्ट की जाँच करना करना चाहते है हम उनके लिए कुछ आसान से स्टेप्स बताने जा रहे है जिसे अपनाकर आप यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कक्षा 12 की जाँच कर सकते है।
- सबसे पहले आपको यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा या हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- होम पेज पर आपको “UP Board Intermediate (Class XII) Examination 2022” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और कैप्चा डालकर सबमिट करना होगा।
- उसके बाद छात्रों को view result पर क्लिक करना होगा।
- अब छात्रों के सामने यूपी बोर्ड 12 वीं 2022 रिजल्ट होगा।
- आप रिजल्ट का प्रिंटआउट निकलकर रख सकते है।
एसएमएस के द्वारा रिजल्ट की जाँच करें
छात्रों को बता दें कि UP Board Intermediate (12th) Result 2022 की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को बस अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा। छात्रों को एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट की जानकारी दे दी जाएगी जिसे आप अपने इनबॉक्स में जाकर देख सकते है।
यूपी बोर्ड १2 वीं रिजल्ट 2022 जाँच करने के लिए फॉर्मेट : यूपी 12 <Space> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट इम्प्रूवमेंट
छात्र जो उत्तीर्ण होने के लिए निर्धारित अंक प्राप्त नहीं कर पते है या प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होते है उन्हें सुधार परीक्षा जैसे विकल्प प्राप्त होंगे । छात्र पूरक / कम्पार्टमेंट / पुनर्मूल्यांकन / रीचेकिंग जैसे विकल्पों में से एक का चयन कर सकते हैं। UP Board 12th Revised Result आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ऑनलाइन घोषित किया जाता है। यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2022 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर डालना होगा जिसके बाद ही छात्र अपना UP Board Compartment 12th Result 2022 देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे इस पेज पर दी गई डायरेक्ट लिंक से भी देख सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट : upmsp.edu.in | upresults.nic.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.