यूपी बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं छात्र इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हर वर्ष 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं आयोजित करवाता है। ना केवल आयोजित बल्कि छात्रों के लिए टाइमटेबल, रिजल्ट के साथ-साथ मॉडल पेपर भी जारी करता है। यूपी बोर्ड मॉडल पेपर छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभदायक होता है। मॉडल पेपर प्राप्त करके छात्र होने वाली परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। यूपी बोर्ड मॉडल पेपर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् यानि कि यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। मॉडल पेपर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए जारी किए जाते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे इस पेज द्वारा भी 10वीं और 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। UP Board Model Paper की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ें।
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2022 : कक्षा 10वीं और 12वीं यहां से प्राप्त करें
इस पेज पर छात्रों की सुविधा के लिए 10वीं और कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर की लिंक लगा दी गई है। छात्र आसानी से बिना किसी दिक्कत के मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। यूपी मॉडल पेपर प्राप्त करने के बाद छात्र परीक्षा पैटर्न को आसानी से समझ सकेंगे। छात्र इस पेज द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर में छात्रों को महत्वपूर्ण टॉपिक्स , मार्किंग स्कीम, क्वेश्चन टाइप आदि की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। UP Board Model Paper के लिए छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्स से देख सकते हैं।
छात्र यूपी बोर्ड मॉडल पेपर प्राप्त करने के बाद आने वाली परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा के लिए मॉडल पेपर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। छात्रों के लाभ के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड मॉडल पेपर जारी करती है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा सभी छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। बोर्ड की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही छात्रों का भविष्य निर्भर करता है। बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने के लिए छात्रों को मॉडल पेपर की जरुरत होती है। हमारे दिए गए लिंक से छात्र दसवीं और बारहवीं बोर्ड की होने वाली परीक्षा के सभी विषयों के मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड
उत्तर प्रदेश बोर्ड यानी माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है। यह विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा संचालित करने वाली संस्था है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना वर्ष 1921 में इलाहाबाद में हुई थी। यूपी बोर्ड ने सबसे पहले वर्ष 1923 में परीक्षा आयोजित की थी। बता दें कि यह भारत का पहला शिक्षा बोर्ड था जिसने सबसे पहले 10+2 की परीक्षा पद्धति अपनायी थी। इस पद्धति के अंतर्गत्त प्रथम सार्वजनिक (बोर्ड) परीक्षा का आयोजन 10 वर्षों की शिक्षा उपरांत, जिसे हाई-स्कूल परीक्षा एवं द्वितीय सार्वजनिक परीक्षा 10+2 = 12 वर्ष की शिक्षा के उपरांत दिये जाते हैं, जिसे इंटरमीडियेट परीक्षा कहते हैं। इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित करता था।
आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.