यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के द्वारा यूपी बोर्ड 10 वीं और यूपी बोर्ड 12 वीं परीक्षा परिणाम घोषित करने की आधिकारिक घोषणा 17 जून 2022 को कर दी गयी थी। UPMSP के द्वारा जारी की गयी नोटिस के अनुसार UP Board Result 2022 आज दिनांक 18 जून 2022 को घोषित कर दिया जायेगा।। बता दें कि UP Board 10th Result 2022 आज यानि 18 जून 2022 को दोपहर 2 बजे घोषित कर दिए गया है वहीं UP Board 12th Result आज शाम को 4 बजे घोषित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी किया गया है, जहाँ से आप अपने परीक्षा परिणाम की जाँच कर सकते है। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी यूपी बोर्ड 2022 का रिजल्ट जाँच सकते है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 से जुड़ी अधिक और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022, आज यानी कि 18 जून 2022 को किया गया घोषित।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 (UP Board Result 2022)
इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में 51,92,616 छात्र एवं छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। और उनमें से 47,75,749 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अगर केवल 10वीं के छात्रों की बात करें तो कुल 27,81,645 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 25,20,634 परीक्षा में शामिल हुए थे। इस वर्ष यूपी बोर्ड 10 वीं के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 % दर्ज किया गया है। इस वर्ष यूपी बोर्ड 12 वीं परीक्षा में लगभग २२,37,578 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमे ८१.21 % लड़के और ९०.15 % लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट से जुडी महत्वपूर्ण तारीखे नीचे दी गयी टेबल से देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
10 वीं परीक्षा शुरू होने की तारीख | 24 मार्च 2022 |
10 वीं परीक्षा समाप्त होने की तारीख | 12 अप्रैल 2022 |
10 वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख | 18 जून 2022 (2 बजे) |
12 वीं परीक्षा शुरू होने की तारीख | 24 मार्च 2022 |
12 वीं परीक्षा समाप्त होने की तारीख | 12 अप्रैल 2022 |
12 वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख | 18 जून 2022 (4 बजे) |

रिजल्ट : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की जाँच करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
यूपी रिजल्ट 2022 की जाँच कैसे करें ?
छात्र जो यूपी बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट की जाँच करना चाहते है हम उनको कुछ आसान से स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से छात्र आसानी से, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 देख सकते है। UP Board Result 2022 प्राप्त करने के लिए छात्र हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को अपनाकर प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा या हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- होम पेज पर आपको रिजल्ट का ऑप्शन दिखाई देगा।
- छात्रों को रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- परीक्षाफल पर क्लिक करने के बाद छात्र upresults.nic.in पर पंहुच जाएंगे।
- इसके बाद छात्रों को “यूपी बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) रिजल्ट 2022” और “यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट 2022” ऑप्शन दिखाई देगा।
- छात्रों को जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उस कक्षा पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को परीक्षा वर्ष और रोल नंबर की जानकारी डालनी है।
- जानकारी डालने के बाद छात्रों को ‘view result’ पर क्लिक करना है।
- इसके कुछ समय बाद छात्रों के सामने उनका रिजल्ट आ जाएगा।
- छात्र अपना यूपी रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
एसएमएस के द्वारा रिजल्ट की जाँच कैसे करें ?
छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि आप अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी जाँच कर सकते है। उसके लिए आपको बस अपना रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। छात्रों को अपने मोबाइल पर रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी जिसे आप इनबॉक्स में जाकर देख सकते है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 जांचने के लिए फॉर्मेट : यूपी 10 <Space> रोल नंबर/ यूपी 12 <Space> रोल नंबर को डालकर 56263 पर भेजना होगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 में दी गयी जानकारी
UP Board Result 2022 में छात्रों के व्यक्तिगत जानकारी के साथ साथ शैक्षिक जानकारी भी दी होती है। छात्रों की अधिक जानकारी के लिए हम उनको बताने जा रहा है रिजल्ट में क्या जानकारी दी होती है।
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- कक्षा का नाम
- परीक्षार्थी का नाम
- परीक्षार्थी का रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- छात्रों के प्रमाणपत्र संख्या
- जन्मतिथि
- पिता का नाम
- माता का नाम
- स्कूल का नाम और कोड
- विषयों के नाम और कोड
- सभी विषय की जानकारी
- सम्बंधित विषय के अंक
- कुल अंक
- प्रतिशत अंक
उत्तर प्रदेश बोर्ड
माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश बोर्ड) के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है। बता दें कि यह विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा संचालित करने वाली संस्था है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना वर्ष 1921 में इलाहाबाद में की गई थी। यूपी बोर्ड के द्वारा सबसे पहले वर्ष 1923 में परीक्षा आयोजित की थी। बता दें कि यह भारत का पहला शिक्षा बोर्ड है जिसने सबसे पहले 10+2 की परीक्षा पद्धति अपनायी थी। इस पद्धति के अंतर्गत्त प्रथम सार्वजनिक (बोर्ड) परीक्षा का आयोजन 10 वर्षों की शिक्षा उपरांत, जिसे हाई-स्कूल परीक्षा एवं द्वितीय सार्वजनिक परीक्षा 10+2 = 12 वर्ष की शिक्षा के उपरांत दिये जाते हैं, जिसे इंटरमीडियेट परीक्षा कहते हैं। इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित करता था।
आधिकारिक वेबसाइट : upmsp.edu.in | upresults.nic.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.