उत्तर प्रदेश एमबीबीएस / बीडीएस एडमिशन 2022 प्रकिया जून में जारी कर दी जायेगी जिसके बाद छात्र एडमिशन प्रकिया में हिसा ले सकेंगे। जो भी छात्र UP MBBS /BDS Admission 2022 लेना चाहते हैं उनका चयन नीट में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। यूपी एमबीबीएस एडमिशन 202२ के लिए छात्रों को सबसे पहले UP NEET UG Counselling 2022 Registration रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो छात्र काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन कर सकेंगे उनकी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी।उम्मीदवारों को सीट लॉक करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा और फिर ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। जो भी छात्र UP MBBS Admission 2022 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह हमारे पेज पर जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
यूपी एमबीबीएस / बीडीएस एडमिशन 2022
महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं परीक्षण उत्तर प्रदेश के द्वारा यूपी एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग प्रकिया जून में जारी कर दी जायेगी। इच्छुक छात्र जून में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे इसके अलावा ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करवा सकेंगे। UP NEET Merit List 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी जिसके बाद छात्र मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा उनको दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करवानी होगी। जो भी छात्र UP NEET UG Counselling 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां-
कार्यक्रम (पहली काउंसलिंग) | तिथियां |
काउंसलिंग प्रकिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | जून 2022 |
ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क | जून 2022 |
मेरिट लिस्ट | जून 202२ |
दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा | जून 2022 |
ऑनलाइन चॉइस फीलिंग | जुलाई 202२ |
परिणाम | जुलाई 2022 |
आवंटन पत्र डाउनलोड करने कि तिथि | जुलाई 202२ |
प्रवेश कि तिथि | जुलाई 202२ |
कार्यक्रम (दूसरी काउंसलिंग) | तिथियां |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | जुलाई 202२ |
मेरिट लिस्ट | जुलाई 2022 |
दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा | जुलाई 202२ |
चॉइस फिलिंग | जुलाई 202२ |
रिजल्ट | जुलाई 202२ |
प्रवेश | अगस्त 2022 |
बीडीएस कोर्स फीस संरचना

यूपी एमबीबीएस / बीडीएस एडमिशन 202२ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
यूपी एमबीबीएस / बीडीएस एडमिशन 2022 के लिए वहीं छात्र योग्य होंगे जिन्होंने यूजी नीट उत्तीर्ण की हो। जो छात्र यूपी एमबीबीएस प्रवेश 202२ लेना चाहते हैं उनको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। छात्र ऑनलाइन पंजीकरण शुरु होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन करने के चरण निम्न प्रकार है-
- सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां छात्रों को रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक ओपन होने के बाद छात्र काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी को भरें।
- छात्रों को इसमें कोर्स का नाम,रोल नंबर,नीट आवेदन संख्या, कैप्चा आदि दर्ज करना होगा।
- मांगी गई जानकारी को भरने बाद लॉगिन करें।
- छात्रों को अब काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का पेज प्राप्त होगा।
- रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी को भरने के बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिट आउंट निकाल लें।
पंजीकरण शुल्क (पिछले वर्ष के अनुसार)
- पहली काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क 2000 रुपये
- स्पॉट काउंसलिंग के लिए 1000 रुपये
छात्र पंजीकरण शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से भर सकते हैं। एक बार भुगतान किया गया पंजीकरण शुल्क किसी भी स्थिति में वापिस नहीं किया जायेगा।
यूपी एमबीबीएस / बीडीएस एडमिशन 2022 योग्यता
राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों संस्थानों में प्रवेश के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित की गई है।
- यूपी से कक्षा 10वीं और 12वीं पास की होनी चाहिए।
- यूपी के बाहर से हाईस्कूल और इंटरमीडिया परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अप डोनिसाइल सार्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 5 मई 1995 और 31 दिसंबर 2003 के बीच होनी चाहिए।
- एससी,एसटी,ओबीसी और पीडबल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 05 मई 1990 और 31 दिसंबर 2003 के बीच होनी चाहिए।
काउंसलिंग प्रकिया
जिन उम्मीदवारों की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन स्वीकार किया जायेगा उन छात्रों के लिए मेरिट लिस्ट निकाली जायेगी। मेरिट लिस्ट नीट में प्राप्त अंकों के आधार पर निकाली जायेगी।मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम शामिल होगा उनको काउंसलिंग के लिए पहले बुलाया जायेगा। काउंसलिंग प्रकिया से पहले दस्तावेज का सत्यापन नोडल केद्रों में किया जायेगा।जिन छात्रों के डाक्यूमेंट सही और पूरे होंगे उनको सीट आंवटित दी जायेगी।तो वहीं जिन छात्रों को काउंसलिंग 2 में सीट नहीं मिलेगी उनके लिए स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जायेगी, यदि कोई सीट खाली है तभी स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जायेगी और बचे हुए छात्रों को सीट दी जायेगी।
नोडल केंद्रों दस्तावेज
- नीट 2021 एडमिट कार्ड
- नीट
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आईडी प्रूफ
- अधिवास प्रमाण पत्र
- आरक्षण प्रमाण पत्र
- ऑनलाइन पंजीकरण का प्रिंट आउट
- डिमांड ड्राफ्ट के रुप में सिक्योरिटी मनी
- सरकारी मेडिकल, डेंटल सीट के लिए 30000 रु
- निजी मेडिकल कॉलेजों के लिे 200000
- निजी डेंटल कॉलेजों के लिए 100000
नोडल केंद्र
छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए नोडल केंद्र बनाए गये हैं, नोडल केंद्रों की सूची इस प्रकार है-

निजी मेडिकल / डेटल कॉलेजों के लिए दस्तावेज प्रकिया को पूरा करने के लिए नोडल केंद्र

पार्टी सेपट कॉलेज / सीट इंटेक्स
सरकार के साथ-साथ निजी संस्थानों में उपलब्ध कुल सीटें जारी की जा रही है। नीचे दी गई सीट मैट्रिक्स में कॉलेज का नाम और वह श्रेणी है जो सरकारी या निजी है।
फीस सरंचना
डेंटल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज
आधिकारिक वेबसाइट- updgme.in
एडमिशन
Ye jaankari bahut hi achchhi hai. Kaam asyegi.