उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर (रेडियो संवर्ग) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक यांत्रिक के 936 रिक्त पदों पर निकाली गयी है। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होकर 28 फरवरी 2022 तक जारी रहने वाली थी जिसे अब 15 मार्च 2022 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार तय तिथियों में बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य जाँच लें उसके बाद ही आवेदन पत्र भरें। UP Police PRPB Head Operator Recruitment 2022 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती 2022
यूपी पुलिस प्रधान परिचालक भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे शारीरिक मानक परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि | 20 जनवरी 2022 |
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2022 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2022 |
आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
शारीरिक मानक परीक्षण/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि | घोषित की जाएगी |
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि |
भर्ती विवरण
पद का नाम – प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक यांत्रिक (हेड ऑपरेटर)
कुल पद – 936
आरक्षण के अनुसार पदों की संख्या –
- जनरल कैटेगरी – 379 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) कैटेगरी – 92 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नॉन क्रीमी लेयर – 252 पद
- अनुसूचित जाति – 195 पद
- अनुसूचित जनजाति – 18
- योग – 936 पद
योग्यता एवं मापदंड
शैक्षिक योग्यता (अनिवार्य) –
- भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलिकम्युनिकशन/ इलेक्ट्रिकल/ कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स अथवा सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 तक अपेक्षित शैक्षिक योग्यता अवश्य प्राप्त कर ली हो। उसके सभी प्रमाण पत्र उसके पास होने चाहिए। इस भर्ती में वे उम्मीदवार भाग नहीं ले सकते हैं जो ऊपर दी गयी परीक्षाओं में भाग लिए हैं या भाग लेने जा रहे हैं।
अधिमानी योग्यता –
- अधिमानी योग्यता के कोई अंक नहीं प्रदान किया जायेगा लेकिन अभ्यर्थियों को बराबर अंक प्राप्त होने पर इन लोगों को वरीयता दी जाएगी –
- DOEACC /NIELIT सोसाइटी से O लेवल का प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो या
- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष तक सेवा दी हो या
- NCC का B प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
आयु सीमा –
- उम्मीदवार ने 01 जुलाई 2022 को 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 28 वर्ष से अधिक आयु का न हो। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 1994 से पूर्व तथा 01 जुलाई २००२ के बाद न हुआ हो।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को राज्य के अनुसार निर्धारित आरक्षण के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शारीरिक मानक –


यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022
यूपी पुलिस प्रधान परिचालक भर्ती 2022 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन पत्र 20 जनवरी 2022 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 तक भर सकते थे जिसे अब 15 मार्च 2022 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे 15 मार्च 2022 तक फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र तय तिथियों में भरना होगा, तय तिथि के बाद भरे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क भी भरना होगा। आवेदन शुल्क के बिना भरे गए आवेदन पत्र स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। अभ्यर्थी एप्लीकेशन शुल्क डेबिट, कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं ई-चालान के माध्यम से जमा कर सकेंगे। सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुक्ल 400 रूपए मात्र निर्धारित किया गया है।
आवेदन पत्र : यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर या ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऊपर न्यू यूजर/नया उपयोगकर्ता का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने से एक नए पेज खुल जायेगा जिस पर आप दी गयी जानकारी पढ़कर पेज के सबसे नीचे टिक मार्क लगाकर कंटीन्यू के लिंक पर क्लिक कर दें।
- अगले पेज पर मांगी गयी जानकारी दर्ज करके आप रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- बाकि जानकारी भरने के लिए आप होम पेज पर दिए खाता उपयोगकर्ता लॉगिन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती एडमिट कार्ड 2022
भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा जिससे कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। यूपी पुलिस प्रधान परिचालक प्रवेश पत्र 2022 बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा। परीक्षा के समय उम्मीदवार एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षण एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम/सिलेबस




यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती रिजल्ट 2022
यूपी पुलिस प्रधान परिचालक भर्ती 2022 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। सभी प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप अपना परिणाम जाँच सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
ऑफिसियल वेबसाइट : uppbpb.gov.in
ऑफिसियल नोटिफिकेशन : यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती 2022 ऑफिसियल नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यूपी भर्ती