उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ (रेडियो संवर्ग) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 रिक्त पदों पर निकाली गयी है। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गयी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गयी थी जिसे अब 15 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार तय तिथियों में बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य जाँच लें उसके बाद ही आवेदन पत्र भरें। UP Police PRPB Workshop Staff Recruitment 2022 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ भर्ती 2022
यूपी पुलिस कर्मशाला कर्मचारी भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे शारीरिक मानक परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि | 27 जनवरी 2022 |
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2022 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2022 |
आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
शारीरिक मानक परीक्षण/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि | घोषित की जाएगी |
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
भर्ती विवरण
पद का नाम – कर्मशाला कर्मचारी (वर्कशॉप स्टाफ)
कुल पद – 120
आरक्षण के अनुसार पदों की संख्या –
- जनरल कैटेगरी – 51 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) कैटेगरी – 11 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नॉन क्रीमी लेयर – 32 पद
- अनुसूचित जाति – 24 पद
- अनुसूचित जनजाति – 02
- योग – 120
योग्यता एवं मापदंड
शैक्षिक योग्यता (अनिवार्य) –
- भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस,इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रेडियो एवं टेलीविजन, इलेक्ट्रिक सप्लाई एन्ड मैन्युफैक्चरिंग, रेफ्रिजरेशन, मैकेनिक इंस्ट्रूमेंट, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो अथवा सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 तक अपेक्षित शैक्षिक योग्यता अवश्य प्राप्त कर ली हो। उसके सभी प्रमाण पत्र उसके पास होने चाहिए। इस भर्ती में वे उम्मीदवार भाग नहीं ले सकते हैं जो ऊपर दी गयी परीक्षाओं में भाग लिए हैं या भाग लेने जा रहे हैं।
अधिमानी योग्यता –
- अधिमानी योग्यता के कोई अंक नहीं प्रदान किया जायेगा लेकिन अभ्यर्थियों को बराबर अंक प्राप्त होने पर इन लोगों को वरीयता दी जाएगी –
- DOEACC /NIELIT सोसाइटी से O लेवल का प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो या
- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष तक सेवा दी हो या
- NCC का B प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
आयु सीमा –
- उम्मीदवार ने 01 जुलाई 2022 को 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 28 वर्ष से अधिक आयु का न हो। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 1994 से पूर्व तथा 01 जुलाई २००२ के बाद न हुआ हो।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को राज्य के अनुसार निर्धारित आरक्षण के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शारीरिक मानक –


यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022
यूपी पुलिस कर्मशाला कर्मचारी भर्ती 2022 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते थे जिसे 15 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे अब 15 मार्च 2022 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र तय तिथियों में भरना होगा, तय तिथि के बाद भरे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क भी भरना होगा। आवेदन शुल्क के बिना भरे गए आवेदन पत्र स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। अभ्यर्थी एप्लीकेशन शुल्क डेबिट, कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं ई-चालान के माध्यम से जमा कर सकेंगे। सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुक्ल 400 रूपए मात्र निर्धारित किया गया है।
आवेदन पत्र : यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ भर्ती 2022 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ भर्ती एडमिट कार्ड 2022
भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा जिससे कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। यूपी पुलिस कर्मशाला कर्मचारी प्रवेश पत्र 2022 बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा। परीक्षा के समय उम्मीदवार एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षण एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम/सिलेबस




यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ भर्ती रिजल्ट 2022
यूपी पुलिस कर्मशाला कर्मचारी भर्ती 2022 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। सभी प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप अपना परिणाम जाँच सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
ऑफिसियल वेबसाइट : uppbpb.gov.in
ऑफिसियल नोटिफिकेशन : यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ भर्ती 2022 ऑफिसियल नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यूपी भर्ती