जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने सातवें राउंड की यूपी पॉलिटेक्निक 2020 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 6 नवंबर 2020 से शुरू कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार सातवीं काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे उनकी अलॉटमेंट लिस्ट 16 नवंबर 2020 को जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार JEECUP Admission 2020 के लिए अपनी सीट फ्रीज़ करा सकेंगे। आप जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर UP Polytechnic 2020 की 7वीं काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवारों को विकल्प का चयन करना होगा। विकल्प में अभियर्थियों को संस्थान और कार्यक्रम के नाम का उल्लेख करने की जरुरत होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। JEECUP Counselling 2020 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : यूपी पॉलिटेक्निक 2020 सातवें राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 नवंबर 2020 तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2020 | JEECUP Counselling 2020
जीकप रिजल्ट 2020 जारी होने के बाद जिन छात्रों को सफलता प्राप्त होगी उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। अगर छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं तो छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2020 के दौरान छात्रों को सीट आवंटन की जाएगी। जिसके बाद छात्रों को कॉलेजों में जाकर रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को सभी जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। जो भी छात्र यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया 2020 की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 28 सितम्बर 2020 |
ऑनलाइन कॉउंसलिंग | 30 सितम्बर 2020 |
पहली काउंसलिंग | 30 सितम्बर 2020 से 04 अक्टूबर 2020 |
दूसरी काउंसलिंग | 08 अक्टूबर 2020 से 12 अक्टूबर 2020 |
तीसरी काउंसलिंग | 14 अक्टूबर 2020 से 16 अक्टूबर 2020 |
चौथी काउंसलिंग | 23 – 24 अक्टूबर 2020 |
पाँचवीं काउंसलिंग | 30 – 31 अक्टूबर 2020 |
छठी काउंसलिंग | २४ अक्टूबर – 4 नवंबर 2020 |
सातवीं काउंसलिंग | 6 – 12 नवंबर 2020 |
आठवीं काउंसलिंग | 14 – 19 नवंबर 2020 |
नवी काउंसलिंग | 21 – 24 नवंबर 2020 |
काउंसलिंग- जीकप 7 वीं काउंसलिंग के लिए यहाँ से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन।
सीट फ्रीज़ : यूपी पॉलिटेक्निक 2020 एडमिशन के लिए सीट यहाँ से फ्रीज़ करें।
नीचे दी गई तालिका से आप काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में संक्षिप्त विवरण प्राप्त कर सकते हैं-
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक 2020) |
कंडक्टिंग बॉडी का नाम | उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद |
काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करने केे लिए लॉगिन विवरण | रोल नंबर और जन्म तिथि |
सीट आवंटन के लिए चयन प्रक्रिया | ऑफलाइन आधारित |
सरकारी वेबसाइट | jeecup.nic.in |
यूपी पॉलिटेक्निक 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी जेईई काउंसलिंग 2020 की प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा। जीकप परीक्षा पास होने के बावजूद अगर छात्र जीकप काउंसलिंग 2020 की प्रक्रिया में नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में उस छात्र को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2020 के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरण से होकर गुजरना होगा-
पहला चरण- ऑनलाइन पंजीकरण
- काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक से खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

- छात्रों को लॉगिन करना होगा जिसके लिए उन्हें रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
- जिसके बाद छात्रों को काउंसलिंग शुल्क भी भरना होगा।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा।
दूसरा चरण- चॉइस फिलिंग (पसंद भरना)
- छात्रों अपनी रैंक और अपनी पसंद के हिसाब से अपने पसंद के कॉलेज का ऑप्शन भर सकते हैं।
- छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चॉइस फिलिंग भरना होगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया के दिन मूल दस्तावेजों और फोटोकॉपी को साथ लेकर आना होगा।
तीसरा चरण- दस्तावेज सत्यापन
- काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे-
- जरूरी दस्तावेज-
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट
- जेईईसीयूपी 2020 काउंलिंग पत्र
- जेईईसीयूपी 2020 एडमिट कार्ड
- जेईईसीयूपी 2020 स्कोर कार्ड
- आईडी कोर्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
चौथा चरण- सीट आवंटन और शुल्क जमा करना
- छात्रों की योग्यता और रैंक के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन की प्रक्रिया प्राप्त कर सकेंगे।
- सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरने की जरूरत पड़ेगी।
- जिसके बाद छात्र को सुरक्षा शुल्क के रूप में 300 रूपये जमा करने होंगे।
पांचवा चरण- आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट
- जिन छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उन्हें निर्धारित तिथि के अनुसार आवंटित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
- छात्रों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि और समय के अनुसार ही कॉलेज में रिपोर्ट करें।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक)
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के अन्तर्गत ऐसे पॉलिटेक्निक / संस्थान के डिप्लोमा कोर्स के अभ्यर्थियों के लिए प्रतिवर्ष प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है जो पॉलिटेक्निक / संस्थान प्राविधिक शिक्षा परिषद उ०प्र० से सम्बद्धित हैं। इसके अन्तर्गत लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है , लिखित परीक्षा की मेरिट व आरक्षण के आधार पर संस्थान व ब्रांच ऑनलाइन काउन्सलिंग के माध्यम से आवंटित किये जाते हैं।
Discussion about this post