यूपी टीईटी प्रवेश पत्र 2018, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। यूपी टीईटी 2018 के लिए एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2018 को जारी कर दिया गया है। यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2018 जारी होने के बारे में कोई आधिकारिक तौर पर अधिसूचना दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने समय पर उत्तर प्रदेश टीईटी के लिए आवेदन किया है, केवल उन्ही उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र मिलेगा। आपको बता दें कि यूपी टीईटी 2018 परीक्षा को पहले 04 नवंबर 2018 को आयोजित करना थ। लेकिन परीक्षा दो हफ्तों के लिए स्थगित कर दी गई है। अब परीक्षा 18 नवंबर 2018 को आयोजित होगी। और उम्मीदवार यूपी टीईटी 2018 की तैयारी अभी भी कर रहे होंगे। यूपी टीईटी प्रवेश पत्र 2018 प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के द्वारा लॉग इन करना है। यूपी टीईटी 2018 एडमिट कार्ड की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
ये पढे़ं –
- जाने कैसे डाउनलोड करें यूपीटीईटी एडमिट कार्ड, साथ ही परीक्षा से जुडी़ जानकारी भी देखें।
- यूपीटीईटी आंसर की 2018 यहां से देंखे।
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2018 (UP TET 2018 Admit Card)
यूपी टीईटी प्रवेश पत्र 2018 परीक्षा में शामिल होने के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ है। आवेदक अपने यूपी टीईटी २१०८ प्रवेश पत्र में आवेदन पत्र में दी हुई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, परीक्षा से संबंधित जानकारी का भी उल्लेख किया जाएगा। यूपी टीईटी 2018 की महत्त्वपूर्ण तिथियाँ यहाँ से देख सकते हैं।
नवीनतम – यूपी टीईटी 2018 परीक्षा समय में हुआ बदलाव, जानें नया परीक्षा समय।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
अधिसूचना की तारीख | 18 सितंबर 2018 |
आवेदन की तारीख | 18 सितंबर 2018 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 07 अक्टूबर 2018 |
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 08 अक्टूबर 2018 |
प्रिंट निकालने की अंतिम तारीख | 09 अक्टूबर 2018 |
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख | 31 अक्टूबर 2018 |
परीक्षा की तारीख | 18 नवंबर 2018
|
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा के परिणाम की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्रवेश पत्र : यूपी टीईटी 2018 एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2018 कैसे करें डाउनलोड ?
यूपी टीईटी प्रवेश पत्र 2018 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को यहाँ पर नीचे दिए गए कुछ आसान से चरण अपनाने होंगे और आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- यूपी टीईटी 2018 एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर या फिर ऊपर दी लिंक पर क्लिक करें।
- ओपन हुए पेज पर दिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। जो की कुछ इस प्रकार दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- आपका यूपी टीईटी एडमिट कार्ड आपने सामने होगा।
- एडमिट कार्ड की जाँच करें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।
ये पढ़े – यूपी टीईटी 2018 के लिए पाठ्यक्रम यहां से देखें।
यूपीटीईटी 2018 एडमिट कार्ड पर दिए विवरण
यूपी टीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, पहली चीज उम्मीदवार को यह जानना है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी विवरण सही हैं या नहीं। उम्मीदवार यहाँ से यूपी टीईटी प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी का नाम
- उम्मीदवार के माता-पिता का नाम
- लिंग
- कास्ट
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का स्तर
- परीक्षा का तरीका
- समय, स्थान और परीक्षा की तिथि
- उम्मीदवारों के संचार विवरण
यूपी टीईटी 2018 परीक्षा पैर्टन
यूपीटेट परीक्षा 2018 के दो पेपर होंगे।
- पेपर 1 – प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदन करेंगे, जो कि कक्षा 1 से 5वीं के लिए है।
- पेपर 2 – उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदन करेंगे जो कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए है।
- मार्क – 1 अंक/प्रश्न
ये पढ़े – यूपी टीईटी 2018 का पूरा परीक्षा पैटर्न यहां से देखें।
यूपी टेट परीक्षा 2018 पेपर -1 पैर्टन
विषय | अंक | प्रशन |
बाल विकास और अध्यापन | 30 | 30 |
भाषा I (हिंदी) | 30 | 30 |
भाषा II (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत) | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
यूपी टेट परीक्षा 2018 पेपर -2 पैर्टन
विषय | अंक | प्रशन |
बाल विकास और अध्यापन | 30 | 30 |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
गणित / विज्ञान / सामाजिक अध्ययन / अन्य शिक्षकों के लिए कोई भी | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
Discussion about this post