संघ लोक सेवा आयोग जिसे यूपीएससी के नाम से भी जाना जाता है। अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के समूह ए और समूह बी के लिए विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करता है। यूपीएससी भारत की केंद्रीय एजेंसी है जो सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई), संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा(सीडीएस),संयुक्त रक्षा अकादमी परीक्षा (एनडीए), नौसेना अकादमी परीक्षा (एनए), संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा आयोजित करने के लिए अधिकृत है। लोक संघ सेवा आयोग (यूपीएससी) भर्ती परीक्षा देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शुमार है। यूपीएससी परीक्षा जितनी लोकप्रिय है उतनी ही कठिन भी है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) भर्ती के द्वारा हर वर्ष कई परीक्षाएं आयोजित की जाती है। यह भारत की केंद्रीय संस्था है। यूपीएससी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
यूपीएससी भर्ती (UPSC Recruitment)
यूपीएससी भर्ती परीक्षा के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। यह परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल किये जाते हैं। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा सबसे पहले आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास हो जाते हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार चरण प्रकिया के दौरान चुने गये उम्मीदवारों को भर्ती के लिए चुना जाता है। यूपीएससी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाएं
यूपीएससी परीक्षा में बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। छात्र इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सालों तैयारियां करते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यूपीएससी के द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की जानकारी ले कर आए हैं।
यूपीएससी परीक्षा | पूरी जानकारी नीचे दी गई लिंक से प्राप्त करें |
---|---|
यूपीएससी आईएएस | यहां से प्राप्त करें |
यूपीएससी ईइसई भर्ती | यहां से प्राप्त करें |
यूपीएससी सीडीएस भर्ती | यहां से प्राप्त करें |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती | यहां से प्राप्त करें |
यूपीएससी एनडीए II | यहां से प्राप्त करें |
यूपीएससी सीएपीएफ | यहां से प्राप्त करें |
यूपीएससी आईईएस/आईएसएस | यहां से प्राप्त करें |
यूपीएससी आईएफएस भर्ती | यहां से प्राप्त करें |
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (सीएमएसई) | यहां से प्राप्त करें |
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी)
संघ लोक सेवा आयोग जिसे यूपीएससी के नाम से जाना जाता है। यूपीएससी भारत की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसी है। यह अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के समूह ए और समूह बी के लिए नियुक्तियों और परीक्षाओं के लिए जिम्मेदार है । जबकि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग भारत में केंद्रीय कार्मिक एजेंसी है । एजेंसी के चार्टर को भारत के संविधान के भाग XIV द्वारा प्रदान किया जाता है , जिसका शीर्षक सेवाएँ अंडर यूनियन एंड स्टेट्स है। संघ और अखिल भारतीय सेवाओं की सेवाओं में नियुक्तियों के लिए आयोग को संविधान द्वारा अनिवार्य किया गया है ।
आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in
Discussion about this post