यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने CAPF 2022 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष UPSC के द्वारा 253 पदों पर CAPF भर्ती निकाली गयी है। वे उम्मीदवार जो भी बीएसएफ, सीएपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में भर्ती होना चाहते हैं वे UPSC CAPF 2022 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूपीएससी अर्थात संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा केंद्रीय सशस्त्र बल में सहायक कमांडेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से 10 मई 2022 के मध्य आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार UPSC CAPF Application Form 2022, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आप इस पेज पर नीचे दिए गए आवेदन के लिंक पर क्लिक करके भी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत के वे उम्मीदवार जो बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी में शामिल हो कर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। UPSC CAPF 2022 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : यूपीएससी सीएपीएफ 2022 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10 मई 2022 तक कर सकते हैं आवेदन।
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती 2022 (UPSC CAPF 2022)
उम्मीदवारों को बता दें कि यूपीएससी सहायक कमांडेंट भर्ती 2022 लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल होंगे उनको भर्ती के अगले चरण शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और चिकित्सा मानक परीक्षण (एमएसटी) में शामिल होना होगा। सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेस भर्ती 2022 की महत्त्वपूर्ण तिथियों को जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 20 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 मई 2022 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
लिखित परीक्षा की तिथि | 07 अगस्त 2022 |
परीक्षा परिणाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती रिक्ति विवरण 2022
कुल पद : 253
- बीएसएफ – 66
- सीआरपीएफ – 29
- सीआईएसएफ – 62
- आईटीबीपी – 14
- एसएसबी – 82
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती योग्यता मापदंड 2022
सहायक कमांडेंट आयु सीमा
- 1 अगस्त 2022 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति या जनजाति या जनताति से हो तो उसे उम्र में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार जो उन पर लागू आरक्षण के पात्र हैं को अधिकतम 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
- केंद्रीय सरकार के वर्तमान निर्देशों के अनुसार असैनिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं भूतपूर्व सैनिक के 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए।
- इस भर्ती में वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो स्नातक की परीक्षा दे चुके हैं और उनका रिजल्ट अभी नहीं आया है।
शारीरिक मानदंड
शारीरिक मानक | पुरुष | महिला |
---|---|---|
लम्बाई | 165 सेमी | 157 सेमी |
छाती | 81 सेमी | – |
छाती (फुलाकर) | 86 सेमी | – |
वजन | 50 किग्रा | 46 किग्रा |
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2022
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। UPSC CAPF Application Form 2022 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकते हैं। आप ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 मई 2022 निर्धारित की गयी है। एप्लीकेशन प्रोसेस 20 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार योग्यता की जाँच अवश्य कर लें।
आवेदन शुल्क
- उम्मीदवारों को 200/- रूपये आवेदन शुल्क के जमा करने होंगे।
यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड 2022
सीपीएफ भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया के ख़त्म होने के बाद लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार प्रवेश पत्र हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि उम्मीदवार जब परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर जाएँ तो प्रवेश पत्र साथ लेकर जाएँ नहीं तो ऐसे उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र | परीक्षा केंद्र | परीक्षा केंद्र | परीक्षा केंद्र |
---|---|---|---|
अगरतला | देहरादून | ज़ोरहाट | रायपुर |
अहमदाबाद | दिल्ली | कोच्चि | रांची |
ऐज़ल | धारवाड़ | कोहिमा | संबलपुर |
इलाहाबाद | दिसपुर | कोलकाता | शिलांग |
बंगलौर | गंगटोक | लखनऊ | शिमला |
बरेली | हैदराबाद | मदुरै | श्रीनगर |
भोपाल | इम्फ़ाल | मुंबई | तिरुवंतपुरम |
चंडीगढ़ | ईटानगर | नागपुर | तिरुपति |
चेन्नई | जयपुर | पटना | उदयपुर |
कटक | जम्मू | पोर्ट ब्लेयर | विशाखापत्तनम |
यूपीएससी सीएपीएफ सिलेबस 2022
सहायक कमांडेंट सिलेबस उम्मीदवार यहाँ पर नीचे दी गयी इमेज से देख सकते हैं।
- उम्मीदवारों को दो प्रश्न पत्र हल करने होंगे। पहले प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे जो सामान्य मानसिक योग्यता, सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय महत्व की समसामायिक घटना, भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था, भारत का इतिहास, भारत एवं विश्व का भूगोल आदि से सम्बंधित विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे।
- दूसरा प्रश्न पत्र विस्तृत रूप में कराया जायेगा। इस प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, निबंध एवं अपठित गद्यांश से प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें आधुनिक भारतीय इतिहास, भूगोल, राज व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था सुरक्षा तथा मानवाधिकार मुद्दों की जानकारी तथा विश्लेषणात्मक योग्यता के विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके साथ अपठित गद्यांश में सारांश लेखन, भाषा कौशल जिनके उत्तर उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा में देने होंगे के साथ सामान्य भाषा एवं सामान्य व्याकरण से प्रश्न पूछे जायेंगे।
यूपीएससी सीएपीएफ चयन प्रक्रिया 2022
यूपीएससी सहायक कमांडेंट भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों के द्वारा पूरी की जायेगी।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं मेडिकल जाँच
- साक्षात्कार
लिखित परीक्षा
- सहायक कमांडेंट भर्ती की लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे।
- पहले प्रश्न पत्र में सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमता के 250 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे।
- दूसरे प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, निबंध एवं अपठित गद्यांश 200 अंक के पूछे जायेंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं मेडिकल जाँच
आयोजन | पुरुष | महिला |
---|---|---|
100 मीटर दौड़ | 16 सेकंड में | 18 सेकंड में |
800 मीटर दौड़ | 3 मिनट 45 सेकंड में | 4 मिनट 45 सेकंड में |
लम्बी कूद | 3.5 मीटर (3 अवसर) | 3 मीटर (3 अवसर) |
गोला फेंकना (शॉट पुट) (7.26 किग्रा) | 4.5 मीटर | – |
यूपीएससी सीएपीएफ रिजल्ट 2022
सहायक कमांडेंट भर्ती 2022 लिखित परीक्षा का परिणाम विभाग की ओर से घोषित कर दिया गया है। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नम्बर दिए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर ऊपर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नम्बर इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको भर्ती के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा जिसके बाद उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।
साक्षात्कार
लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परिक्षण के बाद चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। यूपीएससी द्वारा आयोजित चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार या व्यक्तिगत परिक्षण 150 अंकों का होगा।
एपीएससी सीआपीएफ 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ से देख सकते हैं।