सीडीएस 2021 – यूपीएससी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन की ओर से सीडीएस 1 एग्जाम 07 फरवरी 2021 को आयोजित किया गया था जिसके संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो 2021 की CDS परीक्षा में शामिल हुए हैं वे CDS 2021 रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार CDS Result 2021 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी डाउनलोड सकते हैं। सीडीएस 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम – सीडीएस (1) 2021 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त करें।
सीडीएस 2021 | CDS 2021
सीडीएस I भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा का आयोजित किया गया था। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इसमें सफलता प्राप्त करेंगे उनको अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। CDS 2021 की महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी नीचे टेबल से देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
CDS I 2021
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 नवंबर 2020 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 दिसंबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 07 जनवरी 2021 – जारी |
परीक्षा की तिथि | 7 फरवरी 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 23 मार्च 2021 |
CDS 2 2020
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
लिखित परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
सीडीएस रिक्ति विवरण 2021
उम्मीदवार नीचे से यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2021 रिक्ति विवरण जैसे पदों की संख्या, पदों के नाम आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कुल पद की संख्या :- 345
कोर्स और पदों के नाम
- इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून के लिए
- कुल पद :- 100
- इंडियन नवल अकादमी, एझिमाला के लिए
- कुल पद :- 26
- एयर फाॅर्स अकादमी,हैदराबाद के लिए
- कुल पद :- 32
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई(मद्रास) के लिए
- कुल पद :- 170
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई के लिए
- कुल पद :- 17
सीडीएस योग्यता मापदंड 2021
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2021 योग्यता मापदंड की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
शैक्षित योग्यता
- आई.एम.ए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- इंडियन नवल अकादमी के लिए
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
- एयर फाॅर्स अकादमी के लिए
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए (साथ 10+2 लेवल में फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषय जरूर होना चाहिए )
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सीडीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2021
यूपीएससी सीडीएस 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर 2020 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे पेज से भी अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको उसमें मांगी गई सभी जानकारी को पूरा भरना होगा। जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन पत्र के अपना स्कैन फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा। सभी जानकारी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन पत्र : सीडीएस 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म यहाँ से भरें।
आवेदन शुल्क
- यूपीएससी सीडीएस के लिए आवेदन शुल्क 200/- रुपये है।
- एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से राहत दी गयी है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किया जा सकता है।
सीडीएस एडमिट कार्ड 2021
यूपीएससी सीडीएस I 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के समय एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जानी होगी। उम्मीदवार के एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आप हमारे द्वारा दिए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार सीडीएस की परीक्षा नहीं दें सकते हैं।
एडमिट कार्ड : यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
सीडीएस एग्जाम पैटर्न 2021
यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन 2021 एग्जाम पैटर्न की जानकारी नीचे से प्राप्त करेंः-
- इंडियन मिलिट्री अकादमी, इंडियन नेवल अकादमी और एयर फोर्स अकादमी के लिए
विषय | समय | अंक |
इंग्लिश | 2 घंटे | 100 |
जनरल नॉलेज | 2 घंटे | 100 |
एलिमेंट्री | 2 घंटे | 100 |
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी
विषय | समय | अंक |
इंग्लिश | 2 घंटे | 100 |
जनरल नॉलेज | 2 घंटे | 100 |
सीडीएस एग्जाम सेंटर
यूपीएससी सीडीएस एग्जाम 2021 का आयोजन अलग अलग शहरों में करवाया जाएगा। एग्जाम सेंटर की जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
- अगरतला
- अहमदाबाद
- एजॉल
- बैंगलुरू
- बरेली
- भोपाल
- चंडीगढ़
- चेन्नई
- कट्टक
- देहरादून
- दिल्ली
- धरवड़
- दिसपुर
- गंगटोक
- हेदराबाद
- इम्फाल
- इटानगर
- जयपुर
- जम्मू
- जोरहट
- कोच्ची
- कोहिमा
- कलकत्ता
- लखनऊ
- मदुरई
- मुंबई
- नागपुर
- पणजी (गोआ)
- पटना
- पोर्ट ब्लेयर
- प्रयागराज (इलाहाबाद)
- रायपुर
- रांची
- संबलपुर
- शिलांग
- शिमला
- श्री नगर
- तिरुवनंतपुरम
- तिरुपति
- उदयपुर
- विशाखापट्टनम
यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं से यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन
- आवेदन शुल्क
- एडमिट कार्ड डाउनलोड
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- फाइनल रिजल्ट
- भर्ती
सीडीएस रिजल्ट 2021
सीडीएस 2021 की परीक्षा 7 फरवरी 2021 को आयोजित की गयी थी जिसके बाद उम्मीदवारों का परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आप रिजल्ट हमारे पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट नाम या रोल नम्बर के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार सीडीएस 1 में सफल हो जायेंगे वे सीडीएस 2 के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे।
रिजल्ट : यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें –
आधिकारिक साइट :-www.upsc.gov.in
यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से देखें।
Discussion about this post