संघ लोक सेवा आयोग यानी कि UPSC ने भू-वैज्ञानिक और भू-विज्ञानी सम्मिलित भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। UPSC Geo-Scientist की मुख्य परीक्षा 17-18 अक्टूबर 2020 को आयोजित की गयी थी। जियो साइंटिस्ट भर्ती मुख्य परीक्षा रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना यूपीएससी भू-वैज्ञानिक रिजल्ट 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC Geo-Scientist 2020 के लिए प्रिलिम एग्जाम का आयोजन 19 जनवरी 2020 को किया गया था। जिसका परिणाम 19 फरवरी 2020 को घोषित किया गया था। अब यूपीएससी संयुक्त भू – वैज्ञानिक और भू – विज्ञानी की मुख्य परिसखा में जो उम्मीदवार सफल होंगे उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। आप हमारे इस पेज के माध्यम से यूपीएससी भू-वैज्ञानिक एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती 2020 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : यूपीएससी GEO Scientist मेन परीक्षा परिणाम घोषित।
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती 2020 (UPSC Geo-Scientist 2020)
उम्मीदवारों की जिओ साइंटिस्ट प्रिलिम परीक्षा के बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। आपको बता दें कि यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती 2020 का आयोजन 17-18 अक्टूबर 2020 को किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 21 सितम्बर 2020 में ही जारी किया गया था। UPSC Geo-Scientist 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तारीख | 25 सितम्बर 2019 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 15 अक्टूबर 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 26 दिसंबर 2019 |
प्रिलिम परीक्षा की तारीख | 19 जनवरी 2020 |
प्रिलिम परीक्षा रिजल्ट | 19 फरवरी 2020 |
मेन एग्जाम एडमिट कार्ड | 21 सितम्बर 2020 |
मेन एग्जाम | 17-18 अक्टूबर 2020 |
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि | 26 नवंबर 2020 |
आवेदन पत्र (DAF) जारी होने की तिथि | 14 दिसंबर 2020 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | २४ दिसंबर २०२० |

महत्वपूर्ण लिंक
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती 2020 रिक्ति विवरण
रिक्त पदों की कुल संख्या (श्रेणी I + श्रेणी II) : 81
श्रेणी I : 79
- पद का नाम : भूवैज्ञानिक, समूह क
- पदों की संख्या : 50
- पद का नाम : भूभौतिकविद, समूह क
- पदों की संख्या : 5
- पद का नाम : रसायनज्ञ, समूह क
- पदों की संख्या : 15
श्रेणी II : 3
- पद का नाम : कनिष्ठ जलभूविज्ञानी (वैज्ञानिक ख), समूह क
- पदों की संख्या : 3
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती पात्रता मापदंड 2020
शैक्षिक योग्यता
भारतीय भू – वैज्ञानिक सर्वेक्षण में भू – विज्ञानी, ग्रुप क के लिए :
- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संसथान से भूवैज्ञानिक विज्ञान, भूविज्ञान, अनुप्रयुक्त विज्ञान, भू अन्वेषण, खनिज अन्वेषण, इंजीनियरी भूविज्ञान, समुद्री भूविज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, संसाधन प्रबंधन, सागर विज्ञान और तटीय क्षेत्र अध्ययन, पेट्रोलियम भू – विज्ञान, पेट्रोलियम अन्वेषण, भु-रसायन, भू – वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी अथवा भू – भौतिक प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है।
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संसथान से भौतिकी, अनुप्रयुक्त भौतिकी, गणवेषण भूभौतिकी, अनुप्रयुक्त भूविज्ञान, समुद्री भूभौतिकी या अनुप्रयुक्त भूभौतिकी (तकनीक) में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए।
- केमिस्ट्री, एप्लाइड केमिस्ट्री या एनॉलॉटिकल केमिस्ट्री से एमएससी किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय भूजल बोर्ड में कनिष्ठ जल भूविज्ञानी (वैज्ञानिक ख) ग्रुप क के लिए :
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से भू विज्ञान, प्रयुक्त भू विज्ञान या समुद्र भू विज्ञान में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है।
- जल – भू – विज्ञान में मास्टर किये उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
- इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
- अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाती है।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती आवेदन पत्र 2020
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जियो साइंटिस्ट भर्ती 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितम्बर 2019 से आयोजित की गयी थी। जिसके लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक http://www.upsc.gov.in से अपना आवेदन पत्र भर सकते थे। यूपीएससी भू-वैज्ञानिक एप्लीकेशन फॉर्म 15 अक्टूबर 2019 तक उपलब्ध थे।
संघ लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 में आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आपके द्वारा किये जाने वाले आवेदन को ख़ारिज कर दिया जाता है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरे जा सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने से एक दिन पहले तक ही ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख दिनांक 15 अक्टूबर 2019 थी।
अधिकारी वेबसाइट : www.upsc.gov.in
आवेदन शुल्क
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 200 रूपए आवेदन शुल्क के तौर पर देना होता है।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होता है।
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती एडमिट कार्ड 2020
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती की मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड २०२० जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्ष की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग 3 सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जिओ साइंटिस्ट की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2020 जारी होने के बाद इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी उमीदवार को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है।
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2020
विषय | अवधि | अधिकतम अंक |
1. सामान्य अंग्रेजी (सभी श्रेणियों के लिए) | 3 घंटे | 100 |
श्रेणी । : भूविज्ञान श्रेणी के लिए: 2. भूविज्ञान पेपर । 3. भूविज्ञान पेपर ।। 4. भूविज्ञान पेपर ।।। | 3 घंटे 3 घंटे 3 घंटे | 200 200 200 |
श्रेणी ।। : भूभौतिकविद् पद के लिए : 2. भूभौतिकी पेपर । 3. भूभौतिकी पेपर ।। 4. भूभौतिकी पेपर ।।। | 3 घंटे 3 घंटे 3 घंटे | 200 200 200 |
श्रेणी ।।। : रसायन पद के लिए: 2. रसायन पेपर । 3. रसायन पेपर ।। 4. रसायन पेपर ।।। | 3 घंटे 3 घंटे 3 घंटे | 200 200 200 |
श्रेणी ।V : कनिष्ठ जल भूविज्ञानी पद के लिए : 2. भूविज्ञानी पेपर । 3. भूविज्ञानी पेपर ।। 4. भूविज्ञानी पेपर ।।। | 3 घंटे 3 घंटे 3 घंटे | 200 200 200 |
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती रिजल्ट 2020
यूपीएससी जियो वैज्ञानिक की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार होता है। यूपीएससी भू वैज्ञानिक प्रिलिम रिजल्ट जारी होने के बाद अब मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन भर्ती का रिजल्ट यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद इस आर्टिकल में दिए गए लिंक के मध्यम से आप यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन रिजल्ट देख सकते हैं। आप चाहें तो इस पेज पर दिए गए लिंक से भी अपना यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती रिजल्ट 2020 देख सकते हैं।
अधिसूचना : यूपीएससी भू-वैज्ञानिक 2020 (संयुक्त भू-वैज्ञानिक और भू विज्ञानी) की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
Discussion about this post