यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन को यूपीएससी के नाम से भी जाना जाता है। यूपीएससी विभिन्न परिक्षाएं आयोजित करती है। जितनी भी परिक्षाएं यूपीएससी आयोजित करता है उसके लिए कैलेंडर जारी किया जाता है। जिसमें विभिन्न परिक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जारी की जाती है। यूपीएससी कैलेंडर लोक संघ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे पेज से भी यूपीएससी कैलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कैलेंडर में दी गई तिथियों के अनुसार ही उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने होते हैं। हालांकि इन तिथियों में यूपीएससी की तरफ से बदलाव किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार UPSC Calendar की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
यूपीएससी कैलेंडर 2020-21 | UPSC Calendar 2020-21
यूपीएससी द्वारा पूरे वर्ष आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तिथियां जारी की जाती है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से यूपीएससी कैलेंडर की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
परीक्षा का नाम | अधिसूचना की तिथि | आवेदन करने की अंतिम तिथि | परीक्षा की तिथि |
---|---|---|---|
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 | 7 अक्टूबर 2020 | 27 अक्टूबर 2020 | 21 फरवरी 2021 |
सीडीएस एग्जामिनेशन-I, 2021 | 28 अक्टूबर 2020 | 17 नवंबर 2020 | 7 फरवरी 2021 |
सीआईएसएफ एसी(EXE) LDCE-2021 | 2 दिसंबर 2020 | 22 दिसंबर 2020 | 14 मार्च 2021 |
एनडीए & एनए (I) 2021 | 30 दिसंबर 2020 | 19 जनवरी 2021 | 18 अप्रैल 2021 |
सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जाम 2020 | – | – | 8, 8, 9, 10, 16, 17 जनवरी 2021 |
इंडियन फारेस्ट सर्विस (मेन) एग्जाम 2020 | – | – | 28 फरवरी 2021 – 9 मार्च 2021 |
सिविल सर्विसेज (प्रिलिम) एग्जाम 2021 इंडियन फारेस्ट सर्विस (प्रिलिम) एग्जाम 2021 | 10 फरवरी 2021 | 2 मार्च 2021 | 27 जून 2021 |
आई.ई.एस / आई.एस.एस परीक्षा 2021 | 7 अप्रैल 2021 | 27 अप्रैल 2021 | 16 जुलाई 2021 |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मेन) परीक्षा, 2021 | – | – | 17 जुलाई 2021 |
इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रिलिम) एग्जाम, 2021 | 7 अप्रैल 2021 | 27 अप्रैल 2021 | 18 जुलाई 2021 |
CAPF (ACs) एग्जाम, 2021 | 15 अप्रैल 2021 | 5 मई 2021 | 8 अगस्त 2021 |
कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जाम, 2021 | 5 मई 2021 | 25 मई 2021 | 29 अगस्त 2021 |
एनडीए & एनए एग्जाम (II), 2021 | 9 जून 2021 | 29 जून 2021 | 5 सितम्बर 2021 |
सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जाम, 2021 | – | – | 17 सितम्बर 2021 |
इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा 2021 | – | – | 10 अक्टूबर 2021 |
सीडीएस एग्जाम (II), 2021 | 4 अगस्त 2021 | 24 अगस्त 2021 | 14 नवंबर 2021 |
इंडियन फारेस्ट सर्विस (मेन) एग्जाम, 2021 | – | – | 21 नवंबर 2021 |
एस.ओ./स्टेनो (GD-B/GD-I) LDCE | 15 सितम्बर 2021 | 5 अक्टूबर 2021 | 11 दिसंबर 2021 |
कैलेंडर : यूपीएससी भर्ती कैलेंडर को यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यूपीएससी द्वारा जारी की गई तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें। अगर यूपीएससी द्वारा परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया जाता है तो यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दे दी जाएगी।
यूपीएससी आवेदन पत्र तिथि
यूपीएससी आवेदन पत्र के लिए तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। यूपीएससी आवेदन पत्र तिथि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा जारी की जाती है। उम्मीदवारों को इन तिथियों के अनुसार ही आवेदन पत्र भरने होते हैं। आवेदन पत्र शुरू होने की एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि जारी की जाती है। परीक्षा केंद्र का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार जल्द से जल्द परीक्षा केंद्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले भरना चाहिए ताकि उम्मीदवार अंतिम मिनट की भीड़ से बच सके।
यूपीएससी एडमिट कार्ड तिथि
यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए तिथि जारी की जाती है। उम्मीदवार तिथि के अनुसार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाती है। यूपीएससी एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से दो या तीन हफ्ते पहले जारी किया जाता है। लेकिन कई बार एडमिट कार्ड परीक्षा से एक महीने पहले भी डाउनलोड किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि पहले घोषित नहीं की जाती। परीक्षा से कुछ दिनों पहले या फिर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड या फिर एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी जाती है।
यूपीएससी परीक्षा तिथि
यूपीएससी परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि यूपीएससी द्वारा विभिन्न परिक्षाएं आयोजित की जाती है। जिसके लिए कैलेंडर जारी किया जाता है। जिसके अतंर्गत परिक्षा तिथि, आवेदन करने की तिथि आदि की पूरी जानकारी दी जाती है। कैलेंडर के अनुसार ही उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होता है। आपको बता दें कि परीक्षा की तिथि काफी पहले जारी कर दी जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि की जानकारी पहले से ले लेनी चाहिए। परीक्षा तिथि की जानकारी पता होने से उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी ठीक प्रकार से कर सकते हैं।
यूपीएससी रिजल्ट
यूपीएससी रिजल्ट तिथि का बहुत महत्व है। आपको बता दें कि परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। रिजल्ट की तिथि जारी होते ही उम्मीदवार उस तिथि का इंतजार करते हैं। परीक्षा होने के कुछ समय बाद ही उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाता है। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाती है। जारी की गई तिथि के अनुसार उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
Discussion about this post